Breaking

Sunday, April 10, 2022

अब गठबंधन सरकार को प्रदेश से बाहर करने का वक्त आया : डा. अशोक तंवर

अब गठबंधन सरकार को प्रदेश से बाहर करने का वक्त आया : डा. अशोक तंवर

हमें अपने बच्चों के हाथों में किताबे देनी है या तमंचे-चाकू, तय कर लो- महेंद्र चौधरी
बोले, दिल्ली, पंजाब के बाद अब हरियाणा में परिवर्तन को तैयार 

जींद : आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी व्यवस्था परिवर्तन करनी होगी। अब यह तय करने का वक्त आ गया है कि हमें अपने बच्चों के हाथों में किताबे देनी है या तमंचे-चाकू। हरियाणा में ईमानदारी की सरकार बनानी है या दोबारा चोरों को सत्ता देनी है। वहीं आप नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन बेहाल हो गया है। चाहे वो 134ए को रद्द करना हो या फिर नागरिक अस्पतालों में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को काम से निकालना हो। इस समय सरकार केवल अपने मतलब के लिए ही काम कर रही है। ऐसे में अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। 
आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी महेंद्र चौधरी शनिवार को जींद में डा. अशोक तंवर के साथ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बाद  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। महेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोग पिछले 75 सालों से देश व प्रदेश को लूट रहे है उनको उनकी सही जगह भेजना है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है देश व प्रदेश से नफरत की राजनीति करने वालो को खदेडऩा होगा। उन्होंने कहा कि अब देश मे विकास का मॉडल चल चुका है। आज जिस प्रकार हाल ही में आप मे आये निर्मल सिंह ने अपनी तीन पेंशन छोडऩे का काम किया है इससे तय हो गया है कि हरियाणा में भी दिल्ली मॉडल ही चेलेगा। हरियाणा में आम आदमी अशोक तंवर व केजरीवाल का जादू चल गया है। इस दौरान पूर्व सांसद एवं आम आदमी पाटी नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी मोदी का मित्र है वही पैसे कमा रहा है। अंबानी मोदी का मित्र है तो वह भी बहुत पैसे कमाने में जुटे हैं और देश को खोखला कर रहे हैं। शीघ्र ही वो कार्यकर्ताओं के साथ जिलावार यात्रा शुरू करेंगें। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में आप पार्टी को ज्वायन किया है और सभी 36 बिरादरी को एक साथ जोडऩे का काम करना है। आप पार्टी आमजन की पार्टी है और लोगों के लिए नई-नई नीतियां बनाएगी। जिससे आमजन को फायदा हो गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को सभी देख रहे हैं। अब हरियाणा में भी काम की राजनीति होगी। ऐसे में सभी को आने वाले समय में बढिय़ा तरीके से झाडू लगाना है और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर लगाम लगाने का काम करना है। जैसे ही प्रदेश में आप की सरकार बनेगी तो पता लग जाएगा कि प्रदेश में विकास की कितनी क्रांति हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार के मंत्री द्वारा बयान दिया गया कि पंजाब के अंदर जो नई सरकार आई है उसके विधायकों के पास में अनुभव नहीं है क्या उनके पास भ्रष्टाचार करने का अनुभव होना चाहिए लेकिन ये लोग कुर्सी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पंजाब की सरकार जो फैसले ले रही उन्हें पूरा भी करेगी। पंजाब सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है कि पूर्व विधायक चार या पांच पेंशन लेता था, उसकी पेंशन को कम करके सिर्फ  एक पेंशन कर दी है जोकि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन का आश्वासन दिया था लेकिन सेवानिवृत फौजी आज भी धरने पर बैठे हैं। आज भी वो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सेवानिवृतों को उनका अधिकार मिलना चाहिए और सबकी समान पेंशन मिलनी चाहिए। अगर एक पेंशन कर दिया जाए तो हरियाणा के अंदर एक महीने में 23 करोड़ बचेंगें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले दिल्ली में आई उसके बाद पंजाब में आई और अब हिमाचल में भी लोग केजरीवाल को ही चाह रहे हैं। हरियाणा में भी हमें केजरीवाल को मजबूत करना है। प्रदेश में जो गठबंधन की सरकार है वो मिली जुली सरकार है। इसमें कोई भी विपक्ष नहीं है सही फैसला लेना है जो कि आपके हाथ में है आने वाले समय में ना तो तीन काले कानून होंगे और ना ही किसी के ऊपर अत्याचार होगा और ना ही देश को लूटने का काम होगा। चंडीगढ़ तो हरियाणा का है और चंडीगढ़ हरियाणा को लेने के लिए आम आदमी पार्टी इस बात का समर्थन करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह, सुभाष कौशिक, जसवंत सिंधु, कारण सिंह लोहिया, विमल मनोचा. , केडी हरियाणवी सिंगर, सुभाष ढिगाना आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment