Breaking

Wednesday, August 10, 2022

हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान को कलाकार बनाएंगे और सशक्त : दीपक कौशिक

हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान को कलाकार बनाएंगे और सशक्त : दीपक कौशिक
Every house will make the tricolor awareness campaign an artist and empower it: Deepak Kaushik

 शहर के कई सामाजिक संगठन मिलकर चलाएंगे अभियान

जींद : देश के मान सम्मान हमारा तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा पूरे देश में फहराया जाएगा इसी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए सौल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी, संस्कार भारती, इतिहास संकलन समिति, महाराजा अग्रसेन सदाव्रत, गोपाल विद्या मंदिर,शैडो चिल्ड्रन रिसर्च सेंटर, चिंतपूर्णी जागरण मंडल, भगवती एडवर्टाइजमेंट स्टूडियो संयुक्त रूप से बुधवार को ताऊ देवी लाल चौक पर हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान कार्यक्रम करेंगे कार्यक्रम संयोजक दीपक कौशिक ने बताया कि इस अभियान में सेल्फी विद तिरंगा, हस्ताक्षर अभियान, टैटू मेकिंग, हिमाचल के जाने-माने चित्रकार मनोज द्वारा लाइव पेंटिंग, तिरंगा साइकिल यात्रा व शहर के जाने-माने कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस जागरूकता अभियान के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, विशिष्ट अतिथि गोपाल विद्या मंदिर के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व अध्यक्षता करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर। दीपक कौशिक ने बताया कि इस अभियान से कलाकार अपनी कला के माध्यम से हर घर तिरंगा की मुहिम को और मजबूती प्रदान करेंगे।

No comments:

Post a Comment