Breaking

Friday, December 30, 2022

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री:जूनियर महिला कोच बोली- सरकारी आवास में बुला छेड़छाड़ की; संदीप बोले-सब झूठ, मेरे खिलाफ साजिश

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री:जूनियर महिला कोच बोली- सरकारी आवास में बुला छेड़छाड़ की; संदीप बोले-सब झूठ, मेरे खिलाफ साजिश
चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला कोच ने यह भी कहा कि इससे पहले और भी महिला खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री गलत काम कर चुके हैं। विवाद उठने के बाद खेल मंत्री ने दावा किया कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।
इंस्टाग्राम से किया कॉन्टेक्ट

महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसे इंस्टाग्राम के जरिए कॉन्टेक्ट किया। वेनिश मोड पर बात की, जिससे 24 घंटे बाद मैसेज डिलीट हो गया। उसने बताया कि खेल मंत्री ने उसके साथ स्नेपचैट पर बात करने को कहा। फिर मुझे चंडीगढ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। मैं नहीं गई तो वे उसे इंस्टा पर ब्लॉक और अन ब्लॉक करते रहे। फिर उसे एक डॉक्यूमेंट के बहाने घर बुलाया, जहां मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

*मनचाही पोस्टिंग का किया वादा*

महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसको कहा मेरी बात मानने पर आपको सभी सुविधाएं और मनचाही जगह पोस्टिंग मिलेगी। जब मैंने मंत्री की बात नही मानी तो उसके बाद उसका तबादला कर दिया गया और ट्रेंनिग तक रोक दी गई। मैंने घटना की शिकायत के लिए डीजीपी कार्यालय, सीएम हाउस और गृह मंत्री अनिल विज हर स्तर पर प्रयास किया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

*पंचकूला से झज्जर हो चुका ट्रांसफर*

महिला कोच 400 मीटर में नेशनल एथलीट रह चुकी है। रियो ऑलंपिक में हरियाणा एथलेटिक्स कोच रही है। एथलेटिक्स कोच ने पंचकूला में जॉइन किया था। इसके बाद खेल मंत्री ने उसका ट्रांसफर झज्जर कर दिया है। महिला कोच ने बताया कि वहां सिर्फ 400 मीटर का ग्राउंड है। इसके साथ ही उसकी ट्रेनिंग भी खेल मंत्री के निर्देश के बाद रोक दी गई है।
*अभय चौटाला ने CM से की हस्तक्षेप की मांग*

अभय चौटाला ने कहा कि नेशनल खिलाड़ी ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाए हैं। अभय ने कहा इस मामले का CM को तुरंत संज्ञान लेना चहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की गई है।

उन्होंने मांग की कि संदीप सिंह को बर्खास्त करके सरकार SIT बनाकर इस मामले की जांच करवाए। यदि इस मामले में लापरवाही बरती जाती है तो वह राज्य के साथ ही पूरे देश के खिलाड़ियों को लामबंद करेंगे।
महिला कोच के मामले में इनेलो विधायक अभय चौटाला चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करते हुए।
संदीप सिंह ने आरोप खारिज किए

इस पूरे मामले में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ यह षडयंत्र किया जा रहा है। जो भी आरोप महिला कोच के द्वारा लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से मिथ्या हैं। मैं इस महिला कोच से कभी नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment