Breaking

Monday, January 16, 2023

हरियाणा की रातें शिमला से ठंडी:महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, 0.8 डिग्री टेंपरेचर; 16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान

हरियाणा की रातें शिमला से ठंडी:महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, 0.8 डिग्री टेंपरेचर; 16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान
चंडीगढ़ : हरियाणा में ठिठुरन का तीसरा दौर शुरू हो गया है। रातें शिमला से भी ठंडी हो रही हैं। पहाड़ों में हुई बर्फवारी और बारिश से सूबे के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के कारण महेंद्रगढ़ का तापमान 8 डिग्री गिरकर 0.8 पहुंच गया। सोनीपत के जगदीशपुर में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां का पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
*16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान*

हरियाणा के 16 जिले ऐसे हैं, जिनमें रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे है। इन जिलों में हिसार, नारनौल (महेंद्रगढ़), भिवानी, सिरसा, अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।
*इन जिलों में हालात ज्यादा खराब*

हरियाणा के कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें हालात ज्यादा खराब हैं। इनमें महेंद्रगढ़ (0.8), सोनीपत जिले के जगदीशपुर (1.0), कैथल (1.7), सिरसा (1.8) और गुरुग्राम (1.9) जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में सामान्य से 10 से पांच डिग्री की गिरावट आई है।
लंबा चलेगा तीसरा दौर
राज्य में ठंड का तीसरा दौर लंबा चलेगा। सूबे में पहला दौर 18 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 30 तक चला। जनवरी में के पहले सप्ताह में शुरू हुआ दूसरा दौर 11 जनवरी तक जारी रहा। तीसरे दौर की अब शुरुआत हुई है, जो मौसम में आए बदलाव के कारण 20 जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को रात के समय घर से न निकलने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment