Breaking

Saturday, February 11, 2023

हिसार में नवविवाहिता लड़की लापता:26 जनवरी को जींद में हुई थी शादी; 2 लाख रुपए- व 5 तोले जेवर भी नहीं मिले

हिसार में नवविवाहिता लड़की लापता:26 जनवरी को जींद में हुई थी शादी; 2 लाख रुपए- व 5 तोले जेवर भी नहीं मिले
हिसार : हिसार क्षेत्र में एक नवविवाहित युवती घर से गायब हो गई। बीती 26 जनवरी को ही उसकी शादी हुई थी। नवविवाहिता के साथ घर में रखे कन्यादान के 2 लाख रुपए और 5 तोले सोने के आभूषण भी गायब मिले हैं। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 346 के तहत मामला दर्ज करते हुए लड़की तलाश शुरू कर दी है।
नवविवाहित बेटी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके 2 पुत्र और एक पुत्री है। उसकी सबसे छोटी बेटी बीकॉम पास है। बेटी की शादी 26 जनवरी 2023 को जींद में हुई थी। शादी के बाद 3 फरवरी को उसकी बेटी मायके आई थी। 9 फरवरी देर शाम को घर पर नहीं मिली। आस पास उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद घर में रखा सामान संभाला तो शादी में आया हुआ कन्यादान लगभग 2 लाख रुपए और पांच तोले सोने के आभूषण भी घर से गायब मिले। बताया गया है कि लड़की शादी से खुश नजर आ रही थी, लेकिन घटना वाले दिन परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। लड़की सुबह के घर में नही मिली।

प्राथमिक जांच में पुलिस का यही अनुमान है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है और नकदी व गहने अपने साथ लेकर गई है।

No comments:

Post a Comment