Breaking

Saturday, April 22, 2023

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का अभय चौटाला को जवाब:धनखड़ बोले-नेता डरें नहीं, कांग्रेस ने इमरजेंसी में डाला था जेल में; BJP लोकतांत्रिक पार्टी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का अभय चौटाला को जवाब:धनखड़ बोले-नेता डरें नहीं, कांग्रेस ने इमरजेंसी में डाला था जेल में; BJP लोकतांत्रिक पार्टी
झज्जर: हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें अभय ने देश के विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है। अभय चौटाला ने कहा था कि यदि विपक्षी दल एक नहीं हुए तो सभी नेताओं को राजनीति जेल में बैठकर करनी पड़ेगी।
धनखड़ ने शुक्रवार को झज्जर में कहा कि इस बारे में किसी भी नेता को डरने की जरूरत नहीं है। कारण कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक पार्टी है। उसकी सोच इस प्रकार की नहीं है। यह सोच केवल और केवल कांग्रेस पार्टी की हो सकती है। इमरजेंसी में कांग्रेस ऐसा कर चुकी है, जब कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद कराया था।
बैठक में ओपी धनखड़ का स्वागत करते कार्यकर्ता।

धनखड़ ने झज्जर के गांव हसनपुर में भाजपा के सुबाना मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने अभय चौटाला के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें अभय ने भाजपा को उसका डीएनए टैस्ट कराने की बात कही है। धनखड़ ने कहा कि डीएनए का मतलब किसी व्यक्ति के विशिष्ट गुण और धर्म से है। पूरे देश को पता है कि भाजपा को डीएनए देशभक्ति का है और भाजपा के लिए देशभक्ति सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि अभय चौटाला हरियाणा में कांग्रेस के साथ सांझेदारी के चक्कर में कुछ भी कहे। लेकिन सच्चाई यहीं है कि लोकदल का जन्म ही कांग्रेस के विरोध में हुआ था। धनखड़ ने कहा कि लोकदल और मौजूदा इनेलो का कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं जाएगा।इस दौरान धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल बयानवीर है। नेता प्रतिपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके राज में ढाई-ढाई रुपए के चेक किसानों के आते थे। ऐसे में उन्हें किसानों के हित की बात करना शोभा नहीं देता।

No comments:

Post a Comment