Breaking

Saturday, May 13, 2023

*विकास कार्य:10 लाख से लगने वाली सब्जी मंडी की लाइटों का विधायक ने किया शुभारंभ*

*विकास कार्य:10 लाख से लगने वाली सब्जी मंडी की लाइटों का विधायक ने किया शुभारंभ*
जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जींद सब्जीमंडी और रामनगर काॅलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम किया। इसमें लोगों के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। विधायक ने सुबह सब्जी मंडी में 10 लाख से लगने वाली सब्जी मंडी की लाइटों का शुभारंभ किया। सब्जी मंडी में करीब 22 लाख रुपए से बनने वाले मंडी के दो गेटों का भी शिलान्यास किया।
इसके बाद विधायक ने आढ़ती यूनियन सब्जी मंडी जींद द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं स्वागत समारोह में शिरकत की। विधायक ने कहा कि व्यापारियों एवं आढ़तियों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक व्यापारी कल्याण की नीतियां लागू की हैं। इसके कारण व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन द्वारा जो भी मांग उनके समक्ष रखी गई है सबको पूरा किया गया है।
*भविष्य में भी मंडी आढ़ती एसोसिएशन जो जिम्मेवारी उनकी लगाएगी*।                                                                                                                        उसको पूरा किया जाएगा। उनके पिता स्व. डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने जो मेडिकल कॉलेज का सपना देखा था अब वो पूरा होने जा रहा है। वहीं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को विकसित करने के लिए उनके द्वारा 150 करोड़ से ऊपर की राशि प्रदेश सरकार से मंजूर करवाई गई है।

No comments:

Post a Comment