Breaking

Saturday, May 20, 2023

*पूर्व मंत्री अभिमन्यु का भूपेंद्र हुड्‌डा पर तंज:बोले- वे अपनी ही पार्टी को खत्म कर चुके, परिवारवादी-क्षेत्रवादी गिरोह की सरकार नहीं बनेगी*

*पूर्व मंत्री अभिमन्यु का भूपेंद्र हुड्‌डा पर तंज:बोले- वे अपनी ही पार्टी को खत्म कर चुके, परिवारवादी-क्षेत्रवादी गिरोह की सरकार नहीं बनेगी*
बोले- वे अपनी ही पार्टी को खत्म कर चुके, परिवारवादी-क्षेत्रवादी गिरोह की सरकार नहीं बनेगी|
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसे हैं। उन्हें परिवारवादी व क्षेत्रवादी गिरोह कहा है। पूर्व वित्त ने कहा कि परिवारवादी, क्षेत्रवादी गिरोह के लोग हरियाणा में अगली सरकार के सपने ले रहे हैं। यह वह गिरोह है जिसने अशोक तंवर के सिर पर लाठी मारकर उसे कांग्रेस से भगा दिया।
यह वह गिरोह है जिसने कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर दम लिया। इसके साथ रणदीप सुरजेवाला को राज्यसभा चुनाव में लड़ने नहीं दिया। इसलिए उनके सरकार बनाने के दावे कोई मायने नहीं रखते।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा के इस गिरोह ने प्रदेश को जलाने का काम, नौकरियां पर्ची और खर्ची के आधार पर देने का काम किया था। हरियाणा के लोग भाईचारे को टूटने नहीं देंगे। हरियाणा उनकी गिरफ्त में नहीं आएगा। वो अपनी ही पार्टी को खत्म कर चुके हैं।
इस कार्यकाल के लिए है गठबंधन
जजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि जो पहले नहीं हुआ, वो अब कैसे हो सकता है। कैप्टन ने कहा कि गठबंधन इस विधानसभा कार्यकाल के लिए है। क्योंकि पार्टी को बहुमत नहीं मिला, इसलिए स्थाई सरकार के लिए जजपा का समर्थन लिया गया। पूर्ण बहुमत के लिए गठबंधन सहयोगियों ने साथ दिया।
इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला की पार्टी बड़ी दयनीय स्थिति में है। ऐसे में परिवर्तन कैसे ला पाएंगे, ये वो जाने।

No comments:

Post a Comment