Breaking

Saturday, May 20, 2023

*पहलवानों के धरने पर हरियाणा के मंत्री का बयान:OP यादव बोले- बृजभूषण पर FIR हो गई, अब किससे प्रेरित होकर स्टंट कर रहे, वे ही बताएं*

*पहलवानों के धरने पर हरियाणा के मंत्री का बयान:OP यादव बोले- बृजभूषण पर FIR हो गई, अब किससे प्रेरित होकर स्टंट कर रहे, वे ही बताएं*
OP यादव बोले- बृजभूषण पर FIR हो गई, अब किससे प्रेरित होकर स्टंट कर रहे, वे ही बताएं|
हरियाणा से BJP मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पहलवानों के धरने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहलवानों के धरने को स्टंट बताया और कहा कि जब बृजभूषण पर FIR हो गई है। सरकार ने जांच की मांग मान ली है तो अब वे किससे प्रेरित होकर स्टंट कर रहे हैं, बताएं?
मंत्री यादव का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। 

बहुमत से भाजपा की दोबारा सरकार बनने का दावा
वहीं यादव ने CM के बदले जाने की चर्चाओं पर कहा कि उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं लगती। इनेलो की परिवर्तन यात्रा पर कहा कि कितना परिवर्तन होगा, यह तो जनता तय करेगी, पर उन्होंने दावा किया कि देश व प्रदेश में भाजपा पहले से ज़्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी।
CM मनोहरलाल के जन संवाद कार्यक्रम में होने वाले विवादों पर यादव ने चुप्पी साधी। उन्होंने सिर्फ़ यह कहा कि मुख्यमंत्री सबकी सुनते हैं और समाधान करते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हरियाणा भाजपा सक्रिय हो गई है। भाजपा 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार है।
बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री यादव। 
बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री यादव।
हर चुनाव के अलग-अलग मुद्दे होते: मंत्री यादव
भिवानी के पंचायत भवन में कार्यकारिणी की बैठक लेने पहुंचे सहकारिता मंत्री OP यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की जीत के गुर दिए। इसके बाद मीडिया से मुख़ातिब होते हुए मंत्री यादव ने देश व प्रदेश की राजनीतिक हलचल पर अपनी राय रखी।
मंत्री यादव ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद हरियाणा कांग्रेस के उत्साहित होने पर कहा कि कर्नाटक चुनाव का देश व प्रदेश की राजधानी पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि हर चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटें जीतीं, पर कुछ महीनों बाद ही विधानसभा में महज 40 सीटें मिली। यह उठापटक चलती रहेगी, जीवन का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment