Breaking

Tuesday, May 2, 2023

*JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत*

*JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत*
                               JJP Party: जननायक जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान एक बार फिर निशान सिंह को सौंप दी है। वहीं दिग्विजय चौटाला को प्रांतीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है।
JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत
JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी अपने संगठन का पुनर्गठन करने में लगी है। जजपा ने प्रदेश स्तर पर 29 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की। टोहाना से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को फिर से जजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा 15 विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों के तौर पर 28 नेताओं की नियुक्तियां की गई है।
दिग्विजय सिंह चौटाला जजपा के प्रांतीय प्रधान महासचिव हैं। इनेलो व जजपा में प्रांतीय प्रधान महासचिव का पद काफी महत्वपूर्ण होता है और उन्हें अध्यक्ष की अनुमति के बिना भी बैठकें बुलाने का अधिकार होता है। जननायक जनता पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ में कैथल निवासी अवतार चीका को प्रभारी और करनाल निवासी नफे सिंह मान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
वहीं, फरीदाबाद से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी, जबकि पानीपत निवासी सुरेश मित्तल प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में हिसार निवासी शिक्षाविद डा. अजित सिंह प्रभारी और कुरुक्षेत्र निवासी प्रो. रणधीर चीका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में रविदास तख्त के प्रधान कैथल निवासी प्रीतम मेहरा कौलेखां प्रभारी और पूर्व विधायक सोनीपत निवासी रमेश खटक प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
*शीला भ्याण महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष*

पार्टी द्वारा हिसार निवासी शीला भ्याण को महिला प्रकोष्ठ का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को प्रभारी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय परमानंद के बेटे जींद निवासी धर्मपाल प्रजापत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। झज्जर के जिला प्रधान रहे राकेश जाखड़ को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी और हिसार से जिला पार्षद सुनील मूंड को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
*बदरूद्दीन अडबार होंगे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी*

कर्नल सुखविंदर राठी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी और रोहतक निवासी कैप्टन सुमेर सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। शाहबाद नगरपालिका से चेयरमैन गुलशन क्वात्रा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी और गुरुग्राम के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि राज राणा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लिए नूंह निवासी बदरूद्दीन अडबर प्रभारी और सिरसा से पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वजीत मसीता प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कैथल से जिला प्रधान रहे धूप सिंह माजरा कर्मचारी मजदूर संघ के प्रभारी तथा दादरी निवासी संजीव मंदोला प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
*रविंद्र सांगवान को मिली युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी*
जींद निवासी डा. नरेश शर्मा चिकित्सक सेल के प्रभारी और फतेहाबाद से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिवाच प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रोहतक निवासी रविंद्र सांगवान को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजदीप फोगाट खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी और सोनीपत निवासी कुलदीप मलिक कोच प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। पूर्व विधायक जींद निवासी सूरजभान काजल कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी और रोहतक से पूर्व जिला प्रधान बलवान सुहाग कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

No comments:

Post a Comment