Breaking

Saturday, June 24, 2023

*चौ. बीरेंद्र सिंह ने दिए नई पार्टी बनाने के संकेत:सोनीपत में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री-2 अक्टूबर की रैली में हालात देख फैसला लेंगे*

*चौ. बीरेंद्र सिंह ने दिए नई पार्टी बनाने के संकेत:सोनीपत में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री-2 अक्टूबर की रैली में हालात देख फैसला लेंगे*
सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौ बीरेंद्र सिंह।
हरियाणा के सोनीपत पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने प्रदेश में अलग से पार्टी बनाने के संकेत दिए। वे यहां 2 अक्टूबर को जींद में होने वाली अपनी रैली का न्योता देने आए थे।। उन्होंने कहा कि रैली के हालात बहुत कुछ तय करेंगे। बता दें कि उचाना सीट को लेकर भाजपा व जजपा गठबंधन में खींचतान चल रही है। उचाना से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता को हराया है। 2024 में यहां से दोनों ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

सोनीपत के अग्रसेन भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होने वाली रैली को लेकर कहा कि महात्मा गांधी 20वीं सदी के हिंदुस्तान के ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े नेता हुए हैं। इस रैली में लोगों के अलग-अलग मुद्दों को लेकर बातचीत होगी और वहीं उन्होंने यह भी कहा गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बातचीत होगी। वहीं कमेरे और किसान की आर्थिक सम्पन्नता पर चर्चा करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि वे 2 अक्अूबर को कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
सोनीपत के अग्रसेन भवन में समर्थकों की बैठक लेते हुए बीरेंद्र सिंह।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने 51 साल हरियाणा में राजनीति की है और हरियाणा में ऐसे बहुत कम लोग हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर 2 अक्टूबर को ऐसी बातें घोषित करना चाहता हूं, जिससे आर्थिक व्यवस्था में अमूल चूक परिवर्तन आए। गरीबी से जूझ रहे कमेरा और किसान वर्ग को एक रोशनी मिलनी चाहिए।

2 अक्टूबर की रैली में स्थिति को देखकर ही नई घोषणा की जा सकती है। यह भी कयास हैं कि वे नई पार्टी बना सकते हैं। हरियाणा की कुछ सीटों पर कुछ लोगों को उतारने का भी दावा उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार मुक्त सोच को आगे लाकर बढ़ना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत की बेटी आरती राव के बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इतना ही कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री एक ईमानदार व्यक्ति हैं। ये उनकी अपनी सोच है। भाजपा-जजपा गठबंधन पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह गठबंधन 5 साल तक सरकार को स्थाई तौर पर रखने के लिए किया गया था। लेकिन यह चुनावी गठबंधन नहीं था।

बीरेंद्र सिंह की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। 
उन्होंने कहा है कि भाजपा 10 साल राज करके किसी की बैसाखियों की बात सोचती है, तो उनके मन में यह है कि पार्टी सशक्त नहीं है। लेकिन मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी का आधार मजबूत है और अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। चुनावी गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है।

बीरेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्‌डा परिवर्तन को मानते हैं तो इसके बारे में विचार करें। कांग्रेस पार्टी को उन्होंने अपने पास रखा हुआ है और कांग्रेस पार्टी को यदि लोगों में बांटने में सक्षम हुए तो बदलाव की संभावना के परिणाम आ सकते हैं। हुड्डा कांग्रेस को अपने तक सीमित रखना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment