Breaking

Sunday, June 18, 2023

*अंबाला में रेहड़ी-फड़ी वालों का प्रदर्शन:रोजी-रोटी के लिए नहीं मिल रही जगह; विधायक-प्रशासन के खिलाफ धरना देने का ऐलान*

*अंबाला में रेहड़ी-फड़ी वालों का प्रदर्शन:रोजी-रोटी के लिए नहीं मिल रही जगह; विधायक-प्रशासन के खिलाफ धरना देने का ऐलान*
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रेहड़ी फड़ी वाले।
हरियाणा के अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की प्रशासन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन ने अभी तक कोई निर्धारित जगह नहीं दी है। कपड़ा मार्केट से भी रेहड़ी वालों को उठा दिया है। कहीं जगह नहीं मिलने के कारण रेहड़ी फड़ी वालों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेहड़ी फड़ी वालों ने विधायक के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान कर दिया है।

प्रशासन से खफा रेहड़ी फड़ी वालों की एक ही मांग है कि उन्हें अपनी रोजी-रोटी का गुजारा करने के लिए रेहड़ी-फड़ी लगाने दी जाए, लेकिन पिछले काफी लंबे समय से प्रशासन केवल एक तरफा कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को भी कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने मार्केट में रेहड़ी फड़ी लगाने नहीं दी।

रेहड़ी फड़ी वालों के समर्थन में आए जजपा नेता विवेक चौधरी।
रेहड़ी फड़ी वालों को पालन पोषण करना हुआ मुश्किल: विवेक
जजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी ने कहा कि रेहड़ी फड़ी वाले पिछले लंबे समय से अपनी समस्या के लिए धक्के खाने को मजबूर हैं। उन्हें सरकार की ओर से लाइसेंस भी मिला हुआ है, लेकिन फिर भी उन्हें इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और दुकानदार अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं, क्या रेहड़ी फड़ी वाले अपने बच्चों का पालन पोषण न करें?

कहा कि अगर जल्द रेहड़ी फड़ी वालों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment