Breaking

Wednesday, August 23, 2023

प्रशासक ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान -3 की लैंडिंग:सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे प्रशासक, सुबह से चल रही थी तैयारियां

प्रशासक ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान -3 की लैंडिंग:सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे प्रशासक, सुबह से चल रही थी तैयारियां


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाते प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित

चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में जाकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी है। कॉलेज में इस कार्यक्रम की सुबह से ही तैयारियां चल रही थी। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे। वह करीब 5:30 कॉलेज पहुंच गए थे। कॉलेज के हाल में प्रोजेक्टर के जरिए बड़े पर्दे पर यह कार्यक्रम लाइव चलाया गया। यहां पर कुछ सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी यह कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासक के साथ उनके सलाहकार धर्मपाल और चंडीगढ़ के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर उन्होंने यहां पर उपस्थित सभी को बधाई दी।

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए सेक्टर-45 (D) की गौरी शंकर सेवादल की ओर से विशेष-हवन पूजन किया गया। पूजा में शामिल भक्तों की ओर से विशेष मन्त्रोच्चार के साथ प्रार्थना की गई। इसके अलावा शाम के समय एक घंटे के लिए स्कूल खोले गए, जिसमें छात्रों को लैंडिंग की लाइव कवरेज दिखाई गई।
शाम 5.30 बजे से शुरू हुआ LIVE
हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में लाइव कवरेज देखने की व्यवस्था है। केंद्र के आदेशों के तहत, 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोला गया है। इस दौरान शाम 6 बजकर 03 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरा। चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।
PM मोदी का संबोधन हुआ
कार्यक्रम के दौरान PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी हुआ। केंद्र की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन करके इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment