Breaking

Friday, November 10, 2023

...नगर परिषद जींद शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली

...नगर परिषद जींद शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली
शहर के सभी चौकों व चौराहों को लाइटों व लडियों से सजाया जाएगा
शहर में स्वच्छता को लेकर जगह-जगह लगाए जाएंगे होर्डिंग्स
जींद : दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद ने भी विशेष तैयारियां कर ली हैं। इस बार दीपावली पर्व पर सभी मुख्य चौक और चौराहे लाइटों से गुलजार होंगे। यहां विशेष तरह की लडियां लगाई जाएंगी व सजाया जाएगा। इसके अलावा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर में जगह-जगह स्वच्छता को लेकर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। साथ ही आमजन से आह्वान किया जाएगा कि वो कूडा कर्कट को खुले में फैंक कर पर्यावरण प्रदूषण न फैलाएं। नप टीम शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली पर्व

नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि इस वर्ष नगर परिषद जींद की समस्त टीम अपने नगरवासियों के साथ मिल कर दीपावली का त्यौहार मनाने जा रही है। इस उपलक्ष में नगर परिषद जींद द्वारा अपने भवनों व सभी मुख्य चौकों, चौराहों को मुख्य रूप से लाडियां लगा कर व रंगीन लाइट लगा कर सजाया जाएगा। शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए सफाई व स्वच्छता से संबंधित होर्डिंग विभिन्न जगहों पर लगाए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद जींद द्वारा सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा नगर वासियों को समय-समय पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सूचना दी जा रही है कि वह दीपावली के त्योहार पर सड़कों, सार्वजनिक जगह व अन्य किसी भी स्थान पर कूड़ा करकट न फैंके और न कहीं उसका ढेर लगे। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सड़कों पर निरंतर पानी का छिड़काव नगर परिषद जींद द्वारा करवाया जा रहा है। 
सफाई व कूड़े से संबंधित समस्या को लेकर नप को करवाएं अवगत : डा. अनुराधा

नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि दीपावली त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रजजवलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर उन्हें कहीं पर भी सफाई से संबंधित या कूड़े से संबंधित कोई भी परेशानी या शिकायत हो तो वह नगर परिषद जींद को इस बारे में अवगत करवाएं। नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि

No comments:

Post a Comment