Breaking

Saturday, September 13, 2025

बाइक सवार व्यक्ति ने फोन तथा नगदी छीनीबाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अजाम

बाइक सवार व्यक्ति ने फोन तथा नगदी छीनी
बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अजाम
जींद : गांव फैरण कलां के निकट बीती रात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन तथा तीन हजार रुपये की नगदी को छीन लिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
गांव खानपुर कला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि बीती देर रात वह बाइक पर सवार होकर नरवाना से अपने गांव जा रहा था। गांव फैरण कलां के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मोबाइल फोन तथा तीन हजार रुपये की नगदी को छीन लिया। वारदात को अजांम देकर तीनो आरोपित फरार हो गए। राहगीरों के सहयोग से प्रदीप ने घटना की सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment