महाराज शुरूसैनी रामलीला का शुभारंभ
रामलीला से मिलती है मानसिक संतुष्टि : डा अनुराधा सैनी
जींद : शहर में प्राचीन समय से चल रही रामलीला का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रामलीला ग्राउंड जींद में हुआ। यह रामलीला 1984 से लगातार चलती आ रही है। इस रामलीला का महाराजा शूर सैनी रामलीला क्लब द्वारा इस रामलीला का आयोजन किया गया। इस भव्य रामलीला का उद्घाटन डा. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ गोविंद सैनी चेयरपर्सन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इससे पहले रामलीला मंच पर धर्मगुरुओं द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। उद्घाटन करने पहुंची जींद नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी का महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब के सदस्य ओर शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने बुक्का देकर ओर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि रामलीला आज के समय प्रसारित करना बहुत जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने धर्म के प्रति जागरूक रहे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनुष्य को मानसिक संतुष्टि मिलती है। डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि यह महाकाव्य पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व का है और रामलीला उन्हीं कहानियों का रूपांतरण है। उत्तर भारत की अधिकांश रामलीलाएं 16वीं शताब्दी में रचित रामायण की एक द्वितीयक कृति, रामचरितमानस पर आधारित हैं जो तुलसीदास द्वारा रचित एक पद्यात्मक रचना है। इसके उपरांत कलाकारों द्वारा शानदार अभिनय के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने के लिए मौजूद नगरवासी उत्साहित नजर आए। इस दौरान सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने बता दिया कि आज भी वह रामलीला को देखने में रुचि रखते है और अपने बच्चों को भी रामलीला देखने के लिए प्रेरित करते हैं। महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब जींद द्वारा बताया गया कि वर्षों से आयोजित की जा रही प्रभु श्रीराम की लीला नगर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाती है।
इस दौरान शिरोमणि कमेटी जींद सदानंद महाराज डेरा ज्वालमाला, मनजीत सैनी, बलबीर राणा, महेश नंबरदार, महेंद्र पहलवान, रूपराम सैनी, गंगा राम सैनी, राजबीर सैनी और मुख्य रूप से महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब के प्रधान पवनजीत सैनी, विशाल सैनी, राजेश सैनी, विकास सैनी के साथ जयपाल सैनी, विजय गोरायान, सुधीर सैनी, बंटी, राजकुमार, रोहित आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment