उचाना थाना पुलिस ने लोन न चुकाने पर कब्जा किए मकान में जबरन घुसने और वहां तैनात गार्ड को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जींद : चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मी अनिल ने उचाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उचाना कलां निवासी भीम सिंह और गीता देवी ने 24 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन राशि नही भरने के कारण अदालत के आदेशों पर पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए भीम सिंह के मकान पर कब्जा दिलवाया था। इस मकान की देखभाल के लिए बेंडर के जरिये उसे (अनिल) को नियुक्त किया गया था। अनिल ने गत 18 सितंबर को कंपनी को सूचित किया गया कि ऋणी भीम सिंह व सह ऋणी गीता देवी और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ बैंक अधीन लिए गए मकान के ताले तोड़ दिए गए हैं और घर के अंदर अवैध तरीके से दाखिल हो गए है। अनिल ने ये भी बताया कि जब उसने रोकने की कोशिश की तो उसे वहां से भगा दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। ऋणी भीम सिंह व सह ऋणी गीता देवी व अन्य व्यक्तियों ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की है और फिर से मकान पर कब्जा दिलवाया जाए। उचाना थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर उचाना कलां निवासी भीम सिंह और गीता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment