*वुड स्टॉक स्कूल – “ज्ञान और मूल्यों का संगम” में श्रीमती संदीप लता शर्मा का हुआ सम्मान, सीबीएसई द्वारा मूल्य शिक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित*
जींद : वुड स्टॉक स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों हेतु *एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला* का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था *मूल्य शिक्षा*। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल निदेशक डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा, उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने विशिष्ट प्रशिक्षक श्रीमती संदीप लता शर्मा जी का स्वागत पौधा भेंट कर किया तथा गरिमामयी वातावरण में दीप प्रज्वलन एवं पौधारोपण भी किया। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए श्रीमति संदीप लता शर्मा जी ने शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक लक्ष्य विद्यार्थियों में अनुशासन, करुणा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मूल्य शिक्षा से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है और यही राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला बनती है।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने माना कि यह प्रशिक्षण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों को मूल्य- आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे। अंत में *विद्यालय प्रबंधन द्वारा श्रीमति संदीप लता शर्मा जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित* किया गया और आभार प्रदर्शन के साथ कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
No comments:
Post a Comment