*पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़े, अब एक लीटर की क़ीमत हुई इतनी*
नईं दिल्ली: देश में मंगलवार को पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में एक बार फिर इज़ाफ़ा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीज़ल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं. एक हफ़्ते के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत बढ़ाई गई है.
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक़, दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीज़ल अब 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो3 गया है.
इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया.
कोलकाता में पेट्रोल की सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई. यहां पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया.
चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया.
No comments:
Post a Comment