Breaking

Tuesday, May 19, 2026

रामकुमार गौत्तम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को लेकर की गई टिप्पणी पर बोले दुष्यंत चौटाला

रामकुमार गौत्तम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को लेकर की गई टिप्पणी पर बोले दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ : भाजपा विधायक रामकुमार गौत्तम द्वारा ओमप्रकाश चौटाला को लेकर बयान पर पूर्व सीएम के पोते एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो टिप्पणी की है वह निंदनीय है। ओमप्रकाश चौटाला का जो समर्थक है, वह आज दुखी है। रामकुमार गौत्तम का बेटा वकील है, उन्हें पता होना चाहिए कि ओमप्रकाश चौटाला का जो एजी था, आज वह देश के चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत है वो ब्राह्मण समाज से है। इस तरह की छोटी-ओच्छी सोच समाज का बंटरवारा करने की है। मेरी ओर से लीगल नोटिस इश्यू होगा, सामाजिक माफी मांगने के बावजूद भी मानहानि का केस दायर करेंगे। 
एनसीआर में पेट्रोल, डीजल की गाड़ी नहीं चलने के फैसले पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्या कानूनी तौर पर यह फैसला लागू हो पाएगा। सुप्रीम कोर्ट पहले भी ओड-ईवन नियम लागू किया है। उस समय भी अपना फैसला सुनाया हुआ है। जब कोई 10 साल तक रोड टैक्स जमा करा देता है उसकी गाड़ी को सड़क से कैसे हटाएंगे। कोई कानूनी प्रावधान हरियाणा सरकार के पास नेशनल मोटर व्हीकल एक्ट से बड़ा प्रावधान है तो सीएम नायब सिंह सैनी गजब आदमी प्रदेश में आए है। जो उनके सलाहकार कमजोर है। जो फैसले करते है उनको हर फैसल से पीछे हटना पड़ता है। नायब सिंह सैनी से बड़ा कोई यू-टर्न लेने वाला मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश को नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment