Breaking

Wednesday, August 12, 2026

केक नही पौधे लगा कर मनाया बेटे का नौंवा जन्मदिन, सुंदरपुर में सरपंच ने बेटे के जन्मदिन पर लगाए 80 पौधे

केक नही पौधे लगा कर मनाया बेटे का नौंवा जन्मदिन
सुंदरपुर में सरपंच ने बेटे के जन्मदिन पर लगाए 80 पौधे 
जींद : जन्मदिन पर केक काट कर जश्न बनाने की परंपरा के बीच सुंदरपुर गांव की सरपंच एडवोकेट वंदना शर्मा और उनके परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अनूठी पहल की है। सरपंच ने अपने बेटे द्विजराज भारद्वाज के नौवें जन्मदिन पर पति नवीन व ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में 80 पौधे लगाए है। सरपंच वंदना शर्मा ने बताया कि उनका परिवार हर वर्ष द्विजराज के जन्मदिन को पौधारोपण करके ही मनाता है। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय ऐसा कार्य करना चाहिए, जिसका लाभ आने वाली पीढिय़ों को भी मिल सके। सरपंच वंदना ने कहा कि पौधारोपण के लिए बरसात का मौसम सबसे अनुकूल होता है। इस दौरान लगाए गए पौधों को प्रकृति का भरपूर सहयोग मिलता है और उनके पेड़ बनने की संभावना भी बेहतर रहती है। सरपंच वंदना शर्मा ने बताया कि द्विजराज के पहले जन्मदिन पर लगाए गए पौधे अब बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं। आज जब वे पौधे छाया देने के साथ वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान दे रहे हैं तो उन्हें देखकर परिवार को विशेष खुशी और संतोष का अनुभव होता है।

No comments:

Post a Comment