Breaking

Friday, August 14, 2026

श्रद्धांजलि सभा एवं सत्रहवीं में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय मूर्ति देवी को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा एवं सत्रहवीं में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय मूर्ति देवी को दी श्रद्धांजलि
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी जी की श्रद्धांजलि सभा एवं सत्रहवीं का आयोजन शुक्रवार को श्री श्याम गार्डन, जींद में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. राजकुमार गोयल, उनके भाई सोमनाथ गोयल, पिता रामनिवास गोयल तथा परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी जी के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद की स्मृतियां सदैव परिवार के साथ रहेंगी।
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सत्रहवीं एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।
डॉ. राजकुमार गोयल ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिस प्रकार सभी ने परिवार के साथ खड़े होकर संवेदना व्यक्त की, उसके लिए पूरा परिवार हृदय से कृतज्ञ है।

No comments:

Post a Comment