*विरोध का जवाब संवाद होना चाहिए, FIR और गिरफ्तारी नहीं : ऋषिपाल हैबतपुर*
*गुरुग्राम में पंकज डावर और वर्धन यादव पर FIR, अब रेवाड़ी में सुभाष छाबड़ी हिरासत में - ये तानाशाही नहीं तो क्या है?*
जींद : कांग्रेस जिला अध्यक्ष *ऋषिपाल हैबतपुर* ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का जवाब संवाद होना चाहिए, FIR और गिरफ्तारी नहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी जब गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, तो गुरुग्राम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भाई *पंकज डावर*, *वर्धन यादव* और *NSUI जिलाध्यक्ष* ने अपने साथियों के साथ छात्रों के हक में शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।
*छात्रों की मांग बहुत जायज है कि जब तक दूसरी बिल्डिंग पूरी तरह से तैयार नहीं होती, तब तक यूनिवर्सिटी इसी बिल्डिंग से चलनी चाहिए।* परन्तु भाजपा सरकार अपनी मनमानी पर अड़ी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर हमारे नेताओं ने काले झंडे दिखाए, तो सरकार ने झूठी FIR दर्ज कर कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा - *एक दौर वो भी था जब 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे। JNU में छात्रों द्वारा विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए गए, जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को नोटिस जारी किया तो मनमोहन सिंह जी ने उसे रुकवा दिया और कहा था - "मैं आपकी बात से भले ही सहमत ना हूँ, लेकिन आपकी अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा मैं हमेशा करूंगा।"* *ये फर्क है कांग्रेस की सोच और भाजपा की तानाशाही में। जहां कांग्रेस अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करती है, वहीं भाजपा सरकार FIR और जेल से आवाज दबाती है।* जिला अध्यक्ष ने कहा कि *युवाओं की आवाज़ दबाने के बाद अब जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी हिरासत में लेने लगी है नायब सैनी सरकार!* लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ सुनने के बजाय, आज रेवाड़ी ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष *श्री सुभाष छाबड़ी जी* को उस समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी बावल में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। *क्या अब हर उस कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया जाएगा जो सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाएगा? मुख्यमंत्री जी, लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार है, और हम यह अधिकार पूरी मजबूती से निभाएंगे।* कांग्रेस पार्टी इस गुंडागर्दी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी साथियों पर दर्ज झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए, वरना कांग्रेस पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
*साथ ही महंगाई पर हमला बोलते हुए* जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की रसोई पर सीधा हमला कर रही है। कुछ दिन पहले 45 रुपये वाली चीनी अब 60 से 66 रुपये किलो और 60 रुपये वाला गुड़ 90 रुपये किलो हो गया है। बादाम 900 से बढ़कर 1100 रुपये किलो हो गया है। उन्होंने कहा कि चीनी-गुड़ महंगा होने से मिठाई, चॉकलेट, खीर, दूध, जूस सब महंगे हो गए हैं। बाजार से मिल रही जानकारी के अनुसार इस साल चीनी का उत्पादन कम रहा है। *साथ ही सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर चीनी को इथेनॉल बनाने में डायवर्ट करने और चीनी के निर्यात को लेकर लिए गए फैसलों से भी बाजार में चीनी की कमी हुई है, जिसका सीधा असर दामों पर पड़ा है।* 1 अगस्त से स्टॉक लिमिट के बावजूद दाम काबू में नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment