Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Tuesday, March 2, 2021

March 02, 2021

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के कार्यकाल बढ़ाने के आदेश पर विवाद अब खत्म हो गया है। अब गृहमंत्री अनिल विज की चली है और मनोज यादव को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

मनोज यादव आईबी में एक साल तक अतिरिक्त निदेशक पद पर सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान में वह एक्सटेंशन पर हैं, लेकिन यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन किसी भी प्रदेश में डीजीपी के लिए दो साल तक है।
इसी गाइडलाइन को आधार बनाते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने सरकार को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र लिख दिया था। डीजीपी मनोज यादव से अनिल विज खफा भी चल रहे थे।
लिहाजा वे प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति चाहते हैं। अनिल विज ने गृह सचिव राजीव अरोड़ा को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र भी लिख दिया था।
केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने से पहले तीन नाम का पैनल भेजना होता है लेकिन हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद अनिल विज ने दिसंबर में पैनल भेजने के लिए पत्र लिखा था लेकिन सरकर ने डीजीपी को अग्रिम आदेश तक एक्सटेंशन दे दी थी।

Monday, March 1, 2021

March 01, 2021

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला
बहादुरगढ़ : रविवार को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता मेहर सिंह राठी के पौत्र के सगाई समारोह में शामिल होने के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर पहुंचे पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात को देखकर लगता है कि जनता को 2024 तक चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके अनुसार आज 36 बिरादरी के लोग कृषि आंदोलन के माध्यम से तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के लगाए हुए इनेलो रूपी पौधे को सभी कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से मेहनत करके सींचा है। इनेलो आज उनकी बनाई नीतियों पर चलते हुए किसानों का हर संभव साथ दे रही है और आगे भी देती रहेगी। इनेलो ने हमेशा किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है। जबकि भाजपा सरकार किसान, कमेरे, व्यापारियों को बर्बाद कर रही है। किसानों के पतन के लिए तीन काले कृषि कानून बनाए गए हैं, जिसका लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार आने के बाद किसानों के हित में कानून बनाए जाएंगे ताकि इस देश व प्रदेश को अन्न देने वाले किसान को सुविधा हो सके। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को शीघ्र मानते हुए इन तीनों काले कानूनों को वापस ले।
March 01, 2021

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

चरखी दादरी : जैन मंदिर में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। किसानों ने तीनों कृषि बिलों के विरोध में कविता जैन को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने किसी तरह किसानों की भीड़ को समारोह स्थल से दूर किया। रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन दादरी में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। किसानों को कविता जैन के आगमन की खबर लगी तो समारोह स्थल के समीप एकत्रित हो गए। कविता जैन की गाड़ी समारोह स्थल के समीप पहुंची तो किसानों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए और उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा बड़ी मुश्किल से जैन को वहां से निकाला। किसान नेता राजू मान ने कहा कि किसान 3 महीनों से कृषि बिलों के विरोध में सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। मगर भाजपा नेता आज भी राजनीति चमकाने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने हैं। इनको किसानों के हितों से सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा या जजपा नेता दादरी में प्रवेश करेगा उसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि फोगाट व सांगवान खाप ने कृषि बिलों के विरोध में भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार कर प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। कुछ गांव के बाहर तो पोस्टर लगा रखे हैं।
March 01, 2021

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

रोहतक : जी 23 कांग्रेस में उन नेताओं का धड़ा है जो राहुल गांधी के ही खिलाफ हैं। राहुल गांधी की महत्वाकांक्षाएं इन नेताओं की राह में आड़े आ रही हैं क्योंकि इन नेताओं का कांग्रेस से पुराना नाता है। इतना पुराना जितना इंदिरा गांधी का रहा है और ऐसे में ये नेता हर हाल में चाहते हैं पार्टी उनके अनुसार ही चले। हालांकि इस बात के काेई प्रमाण नहीं हैं कि सोनिया गांधी की असल राय क्या है लेकिन सुनने में आता है कि सोनिया गांधी नहीं चाहती कि ये नेता पार्टी छोड़ें लेकिन क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में हैं। फिलहाल तो जी 23 चर्चा में है और इसमें कांग्रेस के नेताओं के सिर पर सजी केसरिया पगड़ी है। जम्मू में ये पगड़ी कांग्रेस के नेताओं के सिर चढी तो सियासत भी सिरे चढने लगी है।

गुलाब नबी आजाद के नेतृत्व में ये कांग्रेसी नेता चाहते हैं पार्टी उनसे किनारा करने की सोचें भी ना। अगर इन नेताओं के जनाधार को खंगाला जाए तो केवल एक नेता ऐसे हैं जिनका जमीन पर वजूद है। बाकी नेताओं ने या तो लोकसभा के रास्ते संसद का मुंह ही नहीं देखा या देखा भी तो बहुत कम बार। केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनमें से इकलौते ऐसे नेता हैं जो हरियाणा में अपना दमखम रखते हैं और अपनी निगाहें एक बार फिर से मुख्यमंत्री के पद पर गड़ाए बैठे हैं लेकिन तकलीफ वही पुरानी है जो सबकी है? राहुल गांधी को वो पसंद नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा का राजनीतिक करियर भी देखना है इसलिए जिस राज्यसभा को वो बारात के घोड़ों की जगह कहते थे मौका लगते ही अपने बेटे को वहां फिट कर दिया।
अब जी 23 के बहाने कई सवाल निकलते हैं? क्या कांग्रेस दो फाड़ होगी? हालांकि ये कोई नई बात नहीं है ज्यादतर पार्टियां कांग्रेस से ही तो निकली हैं? अब सवाल ये है कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई पार्टी बनाएंगे? इस पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का इतिहास देखा जाए तो चाहे जैसा भी वक्त रहा हो उन्होंने कांग्रेस से दूर जाकर राजनीति करने का साहस कभी नहीं जुटाया है? इस विधानसभा चुनाव से पहले भी नहीं जब हुड्डा ने एक बड़ी रैली ये संकेत देने के लिए जुटाई थी कि वो नई पार्टी भी बना सकते हैं। दरअसल इस डर के पीछे बडी वजह खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं। आज उनकी जो हालत है वो कभी चौधरी भजनलाल की हुआ करती थी और इसका फायदा उठाकर वो मुख्यमंत्री बने और चौधरी भजनलाल को हजकां बनानी पडी।
March 01, 2021

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : इस सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, देश-प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और आए दिन सामने आ रहे घोटाले इनकी कार्यशैली को दर्शाते हैं। इस सेशन में इन सभी मुद्दों के साथ हम उतरेंगे। हर दिन कॉल अटेंशन मोशन या एडजर्नमेंट मोशन रखा जाएगा। अब देखना यह रहेगा कि उन पर चर्चा करने के लिए सरकार हमें कितना मौका देती है। यह बात महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह ने कही। 

राव ने  कहा कि आज आम आदमी, मजदूर किसान, व्यापारी, दुकानदार हर आदमी इस सरकार से परेशान है। किसानों के इस आंदोलन के कारण एक निर्दलीय विधायक ने न केवल सरकार से समर्थन वापस लिया बल्कि रिजाइन कर दिया। बहुत से विधायक किसानों में जाकर किसानों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं और चंडीगढ़ जाकर किसानों को भूल जाते हैं और सरकार की वाहवाही करते हैं। इस सेशन में कांग्रेस पार्टी यह साफ कर देगी कि कौन विधायक सरकार के साथ है और कौन किसानों के साथ।
अहीरवाल बेल्ट के नेता राव दान सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर वह इस सरकार से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। क्योंकि भिवानी से राजस्थान को जोड़ने वाला कोटपुतली मार्ग को 148 बी के नाम से कांग्रेस ने 4 लाइन डिक्लेअर किया था। आज इन्होंने दादरी से थोड़ा आगे जाकर इसे खत्म कर दिया। मंदौला से लेकर नारनौल तक रोड की इतनी बुरी बदहाली है कि यहां उड़ने वाली मिट्टी के कारण बहुत से लोग टीवी जैसी गंभीर बीमारी का पीड़ित हो गए। सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा बैठे। लेकिन सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि हम या तो इसे नेशनल हाईवे रहने देंगे या फिर स्टेट हाईवे बना कर इसे अपनी तरफ से पूरा करेंगे। लेकिन अफसोस है कि इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। इस सरकार ने इतने बड़े रोड के पैचअप के लिए केवल साढे 4 करोड रुपए सैंक्शन किए। जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह अहीरवाल बेल्ट के प्रति लगाव और सोच को दर्शाता है। राव ने अहीरवाल बेल्ट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल की कार्यशैली को भी और असंतोषजनक बताया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या www.haryanabulletinnews.com फिर टेलीग्राम पर Haryana Bulletin News सर्च करें।) 

Sunday, February 28, 2021

February 28, 2021

कांग्रेसी नेताओं के इस काम पर फिदा हुए अनिल विज मंत्री

कांग्रेसी नेताओं के इस काम पर फिदा हुए अनिल विज मंत्री 

 चंडीगढ़ :  कांग्रेस के जी 23 नेताओं के भगवा पगड़ी पहनने को लेकर गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर ट्वीट कर निशाना साधा है। विज ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के जी 23 नेताओं ने गांधी टोपी उतारकर भगवा पगड़ी पहन ली बहुत अच्छा लगा। राहुल गांधी बेचारा समुद्र में छलांग लगाकर इनके लिए मोती ढूंढ कर लाने की कोशिश कर रहा फिर भी यह उससे संतुष्ट नही हैं और क्या चाहते हैं यह राहुल गांधी से? मंत्री अनिल विज अपने ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जी 23 जम्मू में गुलाम नबी समेत तमाम दिग्गज नेताओं द्वारा भगवा पगड़ी पहने का स्वागत वे स्वागत करते हैं। अनिल विज ने कहा कि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र हुड्डा की भगवा पगड़ी देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूरी में ढो रहे हैं। विज ने कहा कि ये नेता बखूबी जानते हैं कि कांग्रेस का जहाज पूरी तरह से डूब चुका है लेकिन इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से हिचकिचाते हैं। विज ने कांग्रेसियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब सच में गांधी टोपी उतारने और भगवाधारी होने का वक्त आ गया है इसके बिना इन कांग्रेसी नेताओं की भी गति नहीं है। 
February 28, 2021

कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष से 30 लाख की ठगी

कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष से 30 लाख की ठगी:हिमाचल में पावर प्लांट लगाने में हिस्सेदार बना ठगा, तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का केस

कुरुक्षेत्र : भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी के साथ हिमाचल में हाइड्रोलिक पावर प्लांट लगाने वाली कंपनी में हिस्सेदार बनाने के नाम पर 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रोहतक व जींद के 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
कुरुक्षेत्र के बिशनगढ़ गांव वासी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि जींद वासी कमल के साथ उसकी जान-पहचान है। कमल ने बताया कि एक अच्छा बिजनेस है, यह कहकर उसे रोहतक वासी रविन्द्र कुमार के पास ले गया। कमल ने कहा कि रविन्द्र कुमार, विकास कुमार व रवि कुमार ने सुमंगल पावर नाम से कंपनी बनाई है।
इसके वे तीनों डायरेक्टर हैं। यह कंपनी हाइड्रो पावर प्लांट पर काम कर रही है। सभी आरोपियों ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए शिमला से 150 किलोमीटर ऊपर गांव बांघ में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए जगह ली गई है। साथ ही कहा था वहां उनका दो मैगावाट का हाइड्रो पावर प्लांट भी पास हो गया है।
पूरे प्रोजेक्ट में 16 करोड़ रुपए की लागत आरोपियों ने बताई थी, जिसमें 70 प्रतिशत बैंक से लोन करवाने और 30 प्रतिशत पैसे सभी को मिलकर लगाने होंगे। आरोपियों ने विश्वास में लेते हुए कहा उनके पास जितना पैसा था, वे उसे प्रोजेक्ट में लगा चुके हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को प्रोजेक्ट में शामिल करने के सभी दस्तावेज भी दिखाए। साथ ही कंपनी में उन तीनों के साथ शिकायतकर्ता को भी डायरेक्टर बनाने का आश्वासन दिया।
वह उनकी बातों में आ गया, शिकायतकर्ता ने 33 प्रतिशत भागीदार जिसमें खुद, बेटे व पत्नी को निदेशक बनाने की बात आरोपियों से की। आरोपियों ने तीनों को निदेशक बनाने पर हामी भी भर दी। आरोपियों ने उसे हिमाचल ले जाकर प्रोजेक्ट की साइट भी दिखाई थी।

*प्रोजेक्ट के बहाने कई बार में रविंद्र ने खाते में डलवाई रकम*

शिकायतकर्ता ने कहा कि तय होने पर आरोपी रविंद्र कुमार ने कई बार में अपने खाते में कुल 30 लाख रुपए की राशि डलवा ली। करीब 6 महीने बीतने के बाद शिकायतकर्ता ने जब रविंद्र से बात की तो कुछ और समय लगने की बात कहकर आरोपी टरकाने लगा। कहा- प्रोजेक्ट की एनओसी नहीं मिल रही।
काफी समय बीतने पर कहने लगा कि प्लांट में समय लगेगा। कहीं अन्य ऐसा प्लांट खरीद लेते हैं, जिसकी एनओसी मिली हुई हो। आरोपी ऐसे करके उसे दो साल तक टरकाते रहे। आरोपी रविन्द्र कुमार के भाई विनोद से भी मिला, उसने जल्द पैसे दिलाने की बात कही। अब आरोपी उसे मारने की धमकियां देने लगे हैं।