Breaking

Showing posts with label haryana nwes. Show all posts
Showing posts with label haryana nwes. Show all posts

Monday, November 9, 2020

November 09, 2020

प्रेम विवाह करने पर दो समुदाय में तनाव, डर के मारे कई लोग कर गए गांव से पलायन

प्रेम विवाह करने पर दो समुदाय में तनाव, डर के मारे कई लोग कर गए गांव से पलायन

कैथल : पाई क्षेत्र के गांव तितरम में दो समुदाय में प्रेम विवाह  के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुये कैथल के एस डी एम संजय कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र सिंह सांगवान ने दोनों समुदाय की एक बैठक ली और भाईचारा बनाये रखने की अपील की।
गौरतलब है कि गांव के दलित समुदाय के लड़के ने राजनीतिक रसूख रखने वाले एक स्वर्ण समुदाय की लड़की को भगाकर उससे चंडीगढ़ के पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इस प्रेमी जोडे़ ने न्यायालय से अपनी सुरक्षा मांगते हुए कैथल  के सेफ हाऊस में शरण ली है।
शादी से दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुये एसडीएम संजय कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सांगवान ने दोनों समुदायों की बैठक तितरम थाना में ली। उन्होंने बताया की अब लड़का लड़की अपनी मर्जी से विवाह कर सकता है।

इस बारे में कानून बन गया है। जिस कारण कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। इस पर गांव में शांन्ति तो बनी हुई है, परन्तु स्थिति तनावपूर्ण है। दलित समुदाय के करीब आध दर्जन लोग अपने घरों को ताला लगाकर गांव छोड़कर चले गये।
*स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस की नियुक्ति लगाई गई है : थाना प्रभारी*
तितरम थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति ठीक है और गांव में शान्ति बनाये रखने के लिये पी सी आर व पुलिस की स्थायी डयूटी लगाई गई है। गांव छोड़कर जाने की उनके पास कोई सूचना नही है। एक आध कोई इधर उधर चला भी गया होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस पल-पल पर नजर बनाए हुए है।

Wednesday, October 14, 2020

October 14, 2020

बाल सुधार गृह से आरोपियों के फरार होने का मामला:लॉकडाउन के बाद अब तक नहीं बदला था शेड्यूल काउंसिलिंग ट्रेनिंग थी बंद, स्टाफ नहीं कर पाया हैंडल

बाल सुधार गृह से आरोपियों के फरार होने का मामला:लॉकडाउन के बाद अब तक नहीं बदला था शेड्यूल काउंसिलिंग ट्रेनिंग थी बंद, स्टाफ नहीं कर पाया हैंडल

हिसार : ऑब्जर्वेशन होम से 17 बाल आरोपियों के फरार होने के बाद प्रशासन अलर्ट है। चूक किस स्तर पर हुई, यह जानने आला अफसरों का अमला मंगलवार को वहां पहुंचा। डीसी, एडीसी, डीजी जेल, एसपी, सीडीपीओ सरिता यादव, डब्ल्यूसीडी अनीता दलाल ने ऑब्जर्वेशन किया है। जांच को सीसीटीवी फुटेज जुटा जा रहे हैं। डीसी ने एडीसी को जांच सौंपी है। पुलिस की टीमें फरार हुए 17 में से पकड़ में दूर 14 आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
अब हथियार बंद गार्द भी गेट पर तैनात कर दी गई है। इसी बीच हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन डॉ. ज्योति बैंदा ने मंगलवार को बाल सुधार गृह (ऑब्जर्वेशन होम) का निरीक्षण किया। गृह के सुपरिटेंडेंट कुलदीप सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी हासिल की। जाना कि आखिर क्यों बाल आरोपी हमला करके फरार हुए। ज्योति बैंदा को यहां कई खामियां मिलीं।

*एडीसी के नेतृत्व में ये टीम करेगी जांच*

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी का कहना है कि बाल सुधार गृह की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। वहां तैनात अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बंदियों के फरार होने के मामले की जांच अब एडीसी अनीश यादव के नेतृत्व में गठित टीम करेगी। इस टीम में डीएसपी अभिमन्यु और डीपीओ डब्ल्यूसीडी अनीता दलाल को शामिल किया है। उपायुक्त ने कहा कि फरार 17 बंदियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाकी को पकड़ने के लिए भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।

*हांसी बाइपास पर पकड़ा आरोपी बोला: बर्तन को तोड़कर बनाया था नुकीला हथियार*

हांसी पुलिस ने बाल सुधार गृह से फरार जिस बाल आरोपी को पकड़ा था उसने पुलिस को बताया कि बर्तन को तोड़कर नुकीला हथियार बनाया था। इससे भी कर्मियाें पर हमला किया था। हार्डकोर क्रिमिनल ने भागने की योजना बना रखी थी। वहां से भागने के बाद पैदल-पैदल हाईवे से छुपते-छुपाते हांसी बाइपास पहुंचा था। काफी थक गया था, तब पुलिस ने उसे देखकर पूछताछ की थी। उसने बताया कि फरार आरोपियों में से एक मैं भी हूं।

*घायल कर्मी बोले: एक आरोपी की एंट्री के लिए बीच वाला गेट खुला था*

बाल सुधार गृह में आरोपियों के हमले में कर्मी तलवेंद्र, सुनील और चंद्रकांत घायल हुए थे। इन्होंने बताया कि हम निहत्थे थे। उनका सामना कैसे करते। उन्होंने ग्रुप में हमला किया और मारते हुए चाबी छीनकर ताला खोलकर भाग गए थे। बीच वाला गेट किसी आरोपी की एंट्री के लिए खोला था। बाल आरोपियों को हाथ तक नहीं लगा सकते हैं। 97 आरोपियों की निगरानी व नियंत्रण के लिए स्टाफ भी ज्यादा होना चाहिए।

*सुरक्षा: बाहर हिसार पुलिस की गार्द तैनात*

डीजी जेल के. सेल्वराज ने बाल सुधार गृह के अंदर कर्मियों की संख्या को दोगुना कर दिया है। स्टाफ को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं घटना के बाद बाल सुधार गृह के बाहर भी सशस्त्र गार्द पुन: तैनात कर दी है।

Friday, September 25, 2020

September 25, 2020

आक्रोश:युवा कांग्रेस ने अध्यादेशों के विरोध में निकाला मशाल मार्च

आक्रोश:युवा कांग्रेस ने अध्यादेशों के विरोध में निकाला मशाल मार्च

 हिसार :-  युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज टाक माही व प्रदेश सचिव तेजबीर पुनिया के नेतृत्व में किसान बिल के विरोध में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के चार नम्बर गेट से लेकर फुवारा चौक तक मसाला मार्च निकाला विधेयक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। मनोज टाक माही ने कहा कि सरकार कृषि पर तीन अध्यादेश लेकर आई है।

उक्त अध्यादेश में बहुत सी खामियां हैं और यह पूर्णतः किसान,मजदूर विरोधी है। इसमें कहीं भी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र नहीं है। किसान की फसल मंडी तक नहीं पहुंचेगी जिससे सरकार को राजस्व का भार नुकसान होगा। इस अवसर पर विकास टाक, अतिकाय सरवटे, विक्रम डाबड़ा, भूपेन्द्र रुतेला,अशोक शर्मा, कुलदीप पंघाल, अनूप मुकलान, अनुपल, विनोद यादव,हर्षित लंबा, सुरेंद्र शर्मा, नवीन डूडी, आकाश बागड़ी, सुरेन्द्र टाक मौजूद थे।