Breaking

Tuesday, October 3, 2023

October 03, 2023

हरियाणा में एक दिन में दूसरी बार भूकंप:चंडीगढ़ में भी हिली धरती, 2:51 पर झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर निकले

हरियाणा में एक दिन में दूसरी बार भूकंप:चंडीगढ़ में भी हिली धरती, 2:51 पर झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर निकले

पानीपत में भूकंप आने पर छत पर लगे पंखे हिलने लगे। जिसे लोगों ने फोन के कैमरे में कैद कर लिया ।

हरियाणा में मंगलवार को एक दिन में दूसरी बार भूकंप आया। पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी और पंचकूला आदि में दोपहर बाद 2:51 पर झटके महसूस हुए। इसके साथ चंडीगढ़ में भी धरती हिली। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।



इससे पहले आज सुबह सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 11.06 सेकेंड पर भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र सोनीपत बताया जा रहा है। धरती के 8 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।
हरियाणा में भूकंप आने से हलचल...


पानीपत में भूकंप के दौरान टेबल पर रखी पानी की बोतल हिलने लगी।


पलवल में भूकंप के झटके से हिलता पंखा।

रोहतक में लग चुके झटके
हरियाणा में एक दिन पहले ही रोहतक में भूकंप के झटके लोग महसूस कर चुके हैं। 2.6 की तीव्रता के इस भूकंप से रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में खेड़ी साध गांव रहा। धरती के पांच किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।

पिछले महीने 2 बार आया था भूकंप
इससे पहले सितंबर माह में 5 तारीख को एक ही दिन में दो बार भूकंप आया था। भूकंप का पहला झटका देर रात 12:27 बजे तो दूसरा झटका 1 बजकर 44 मिनट पर आया था। 12:27 बजे आए भूकंप का केंद्र गांव पोलंगी रहा और इसकी तीव्रता 2.6 रही तो वहीं 1:44 पर आए भूकंप का केंद्र गांव आसन रहा। इस भूकंप की तीव्रता 2.7 दर्ज की गई।
इसके अलावा नए साल की शुरुआत के समय भी हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब झज्जर जिले का गांव बेरी भूकंप का केंद्र रहा। रात 1:19 पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 रही।
हरियाणा में भूकंप आने का क्या है कारण?
उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। जिसमें अनगिनत दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही हैं। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते है।

Monday, October 2, 2023

October 02, 2023

नारनौल की बेटी तनिष्का सैनी ने दी शानदार प्रस्तुति:हरियाणा राजभवन में गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा और रामधुन कार्यक्रम में लिया भाग

नारनौल की बेटी तनिष्का सैनी ने दी शानदार प्रस्तुति:हरियाणा राजभवन में गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा और रामधुन कार्यक्रम में लिया भाग
हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का सैनी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सोमवार को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में अपनी प्रस्तुति दी। गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा एवं रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में नारनौल की बेटी तनिष्का सैनी ने भी अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शहर में संगीत क्षेत्र की शान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शास्त्रीय संगीत में अपनी पहचान बना चुकी तनिष्का सैनी को भी इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं अनेक गणमान्य हस्तियों के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। शास्त्रीय संगीत में पायो जी मैंने राम रतन धन पायो जैसे भजन की मनमोहक प्रस्तुती से तनिष्का ने खूब वाहवाही बटोरी।
हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के साथ उपस्थित तनिष्का।

14 साल में राज्य स्तर पर मिला सम्मान
तनिष्का मात्र 14 वर्ष की आयु में हरियाणा में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाली पहली गायिका हैं। तनिष्का सैनी विधिवत रूप से पद्म भूषण उस्ताद राशिद खान की अकेडमी टीएफएन द फिफ्थ नोट ग्लोबल एक्सीलेंस कोलकाता की छात्रा हैं।
माता-पिता और गुरुओं को दिया कामयाबी का श्रेय ​​​​​​​
वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजी, माता-पिता एवं शास्त्रीय संगीत की यात्रा में उनका बेहतर सहयोग करने वाले पंडित देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार, प्रभाकर कुमार पांडे प्रबुद्ध तबला विद बनारस घराना और प्रोफेसर लोकेश शर्मा गायन विभाग महिला कॉलेज गुरुग्राम को देती हैं।
October 02, 2023

चंडीगढ़ में कांग्रेस OBC सेल का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गवर्नर हाउस जाने से रोका; महिलाओं को आरक्षण देने की मांग

चंडीगढ़ में कांग्रेस OBC सेल का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गवर्नर हाउस जाने से रोका; महिलाओं को आरक्षण देने की मांग
गवर्नर के OSD को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी नेता।

चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस OBC सेल की तरफ से OBC महिलाओं को आरक्षण देने के की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए गवर्नर हाउस जाने के लिए निकले, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से गवर्नर के OSD को ज्ञापन सौंपा गया है
चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन के चलते दक्षिण मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन को देखते हुए जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले रास्ते पर होटल रमाड़ा प्लाजा के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
2011 में हुई जातीय गणना के आधार पर मिले आरक्षण
कैप्टन अजय यादव ने कहा कि 2011 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जो जातीय जनगणना कराई गई थी, उसके आधार पर OBC महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। यह आरक्षण 2024 में होने वाले चुनावों से पहले ही लागू किया जाना चाहिए।
महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संसद में जो बिल लेकर आई है, उस बिल के जरिए वह महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। अगर केंद्र सरकार की मंशा महिलाओं को रिजर्वेशन देना है तो इसे 2024 से ही लागू किया जाना चाहिए। अभी केंद्र सरकार की तरफ से 2029 में इसे लागू करने का कहा जा रहा है। सरकार 2024 के चुनाव में फायदा उठाने के लिए यह बिल लेकर आई है।
क्या है नारी शक्ति बंधन अधिनियम
केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल 2024 को पास कराया गया था। यह 128वां संशोधन लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल था। इसे कैबिनेट की बैठक में 18 सितंबर को मंजूरी दी गई थी। 19 सितंबर को इसे लोकसभा में रखा गया था। जहां से 20 सितंबर को इसे बहुमत से पास कर दिया गया था।
इसके बाद 21 सितंबर को यह बिल राज्यसभा से भी पास हो चुका है। अब राष्ट्रपति की सहमति के बाद यह कानून बन गया है, लेकिन इसे अभी लागू नहीं किया जाएगा। क्योंकि जब तक जनगणना नहीं हो जाती तब तक सीटों को आरक्षित नहीं किया जा सकता है।

Sunday, October 1, 2023

October 01, 2023

सामाजिक सरोकार परिवार संस्था ने 7650 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

सामाजिक सरोकार परिवार संस्था ने 7650 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान पाने वाली तीन छात्राओं को भेंट की ई-स्कूटी
जींद : जुलाना की नई अनाजमंडी में सामाजिक सरोकार परिवार संस्था की पढ़ाई दवाई और कमाई रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 201 गांवों के 7650 छात्रोंए अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया। जिले में प्रथम तीन स्थान पाने वाली तीन छात्राओं को ई स्कूटी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसे देखकर सामाजिक सरोकार परिवार संस्था के सदस्य गदगद हो गए। भीड़ ने आज तक के जुलाना में हुई सभी रैलियों रिकार्ड तोड़ दिए।
*रैली में लगभग 20 हजार लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।*

लोगों को संबोधित करते हुए जनसेवक डा सुरेंद्र लाठर ने कहा कि सामाजिक सरोकार परिवार संस्था की मेहनत के दम पर जुलाना खंड के हर गांव में पुस्तकालय खोलें है। जोकि पूरे भारत वर्ष में एक रिकार्ड है। इसके अलावा रैली की भीड़ ने भी रिकार्ड तोडऩे का काम किया है। आज तक पूरे प्रदेश भी में इतनी बड़ी सामाजिक रैली नही हुई है। उन्होंने कहा कि अबकि बार एक ओर रिकार्ड 2024 में टूटेगा जब हलके की जनता पूरे देश के रिकार्ड को तोड़ते हुए भारी वोटों से अपने उम्मीदवार को जिता कर विस में भेजने का काम करेगी। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए डा. सुरेंद्र लाठर ने कहा कि अबकि बार जुलाना की जनता एक विधायक नही बल्कि सीएम चुनने का काम करेगी।
*रधाना की ताई किताबो बोली : वोट लेकर गांव में नहीं आते विधायक और सांसद*

लोगों को संबोधित करते हुुए डा. सुरेंद्र लाठर नेे कहा कि उन्हें कार्यक्रम के निमंत्रण के दौरान रधाना गांव की ताई किताबो बोली कि बेटा वोट लेने के बाद कोई भी विधायक गांव में नही आता तो ताई किताबो को बताया कि संस्था ने 50 पुस्तकालय खुलवाए हैं। अगर जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधी विधायक, सासंद और राज्यसभा सांसद खुलवाएं तो पूरे प्रदेश में हर गांव में पुस्ताकालय खुल सकता है। जनप्रतिनिधी हमारी वोट तो ले लेते हैं लेकिन काम नही करते। प्रदेश की जनता को चाहिए कि 2024 में चुनाव के समय जो भी चुना हुआ प्रतिनिधी वोट के लिए आए तो उससे पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जरूर मांगे जोकि हर वोटर का हक है। अगर विधायकों और सांसदों के बजट की बात की जाए तो लगभग 10 हजार करोड़ से उपर है जिस लिहाज से हर वोट की कीमत लगभग 5 लाख रूपये बनती है।
*अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए 105 विधायकों व सांसदों से मांगा जवाब*

डा. लाठर ने कहा कि संस्था अभी तक 50 पुस्तकालय खोल चुकी है। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर 164 युवा सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैंए जबकि संस्था के प्रयासों से 503 युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में नौकरी दिलवाई जा चुकी है। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लाडो सरस्वती योजना शुरू की गई है। जिसके तहत बूढ़ा खेड़ा लाठर और ब्राह्मणवास गांव की 1203 बेटियों को हर महीने 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ये राशि स्कूल, कॉलेज जाने वाली प्रत्येक बेटी को दी जा रही है। डा. लाठर ने कहा कि आज के आयोजन समेत 17650 छात्र, छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें से 7650 को तो आज ही सम्मानित किया गया है। पानी की किल्लत को देखते हुए और लोगों को बीमारी मुक्त रखने के इरादे से बूढ़ाखेड़ा लाठर, किलाजफरगढ़ व करसौला गांव में तीन बड़े आरओ प्लांट स्थापित किए गए हैं। जहां से ग्रामीण स्वच्छ पेयजल लेकर पी रहे हैं। गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7सात परिवारों को ई-रिक्शा दी गई हैं ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को सम्मानजनक तरीके से पूरा कर सकें।
डा. सुरेद्र लाठर ने कहा कि सामाजिक सरोकार परिवार देश की ऐसी पहली सामाजिक संस्था है, जिसने लाखों लोगों के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। ऐसे में अब सभी ग्राम सभाओं को अपने-अपने विधायक व सांसद से रिपोर्ट कार्ड मांगने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। जो जनता की वोट हासिल कर विधानसभा व संसद पहुंच हैं उन सभी को बताना चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या किया है। जब एक संस्था इतना कुछ कर सकती है तो पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सदस्य तो इससे भी कई गुणा ज्यादा कर सकते हैं। अगर वे संस्था जितना भी करें तो प्रदेश में 5250 पुस्तकालय खुल सकते हैं। 70035 युवाओं को रोजगार दिला सकते हैं। 126315 बेटियों को हर महीने लाडो सरस्वती योजना की तरह प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। 1853250 छात्र, छात्राओं, अभिभावकों व गुरुजन सम्मान पा सकते हैं। 315 गांवों में बड़े आरओ प्लांट लगा कर स्वच्छ पेयजल के सहारे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। 735 परिवारों को ई-रिक्शा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। ये ऐसे कार्य हैं, जिन्हें कोई भी विधायक, सांसद थोड़ी सी संवेदनशीलता दिखाए तो तुरंत अमलीजामा पहना सकता है। इस दौरान एडीजे जसबीर कुंडू, योगी संजीव नाथ, योगी देवेंद्र नाथ, योगी बैदनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस जिस अहलावत,  सेवानिवृत्त आईएएस आरआर फूलिया, योगी कैलाश नाथ, श्रीश्री 1008 महंत भले गिरी, योगी सोमनाथ, योगी अरबिंद नाथ, हर्षवर्धन ढुल, विनय फौगाट, विरेंद्र सिवाच, उदयवीर दूहन, आलोक जैनए आदि मौजूद रहे।

Saturday, September 30, 2023

September 30, 2023

कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन को मिला प्रशंसा पत्र

कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन को मिला प्रशंसा पत्र
जींद : कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन अपने सामाजिक कार्यों से पूरे समाज में सरहाना पा रहा है। हाल ही में शहीदी पार्क में शहर के बीचों बीच -बड़ा भव्य और रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा कृष्ण सुदामा सिटी फाउंडेशन ने शहीदी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया। समय-समय पर किए गए उत्तम कार्यों से खुश होकर जींद विधायक डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने संस्था को प्रशंसा पत्र देकर मनोबल बढ़ाया।विधायक ने कहा अगर इसी तरह सामाजिक संस्थाएं आगे आकर काम करती रहें और जींद में पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ शहर में सफाई का ध्यान, मुक पशुओं का ध्यान रखना आदि तो जींद एक सुंदर शहर के रूप में अन्य शहरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। भविष्य में कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन को इस तरह इस तरह सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
September 30, 2023

वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल जींद में शुरू हुई भगत सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता -2023

वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल जींद में शुरू हुई भगत सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता -2023
जींद : वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल जींद में भगत सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया है और यह प्रतियोगिता दिनांक 2 -10-2023 तक संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल जींद, राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रोहतक, माउंट फोर्ड क्रिकेट एकेडमी जींद व शिव क्रिकेट एकेडमी जींद की टीमों ने हिस्सा लिया है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ नरेंद्र नाथ शर्मा डायरेक्टर जॉइंट कान्वेंट स्कूल जींद एवं राज्य कार्यकारी मेंबर व प्रभारी सफीदों इनेलो ने कर कमलों द्वारा किया।  इस अवसर पर वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर गणेश कौशिक व राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना के सचिव भी मौजूद रहे।
September 30, 2023

सरकार कि लगातार बढ़ती जनविरोधी नीतियां ओर महंगाई ने तोड़ी गरीबों की कमर : रघबीर भारद्वाज

सरकार कि लगातार बढ़ती जनविरोधी नीतियां ओर महंगाई ने तोड़ी गरीबों की कमर : रघबीर भारद्वाज
जींद : हल्के में सरकार की जनविरोधी नीतिया व कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ लगातार चल रहे जागरूक अभियान में मनोहपुर गांव में अंबेडकर सभा द्वारा रघबीर भारद्वाज (सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी)का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
भारद्वाज ने कहा आज ग्रामीण एरिया जिस तरह से पिछड़ रहा है, उसका मुख्य कारण सरकार की गलत नीतियाँ ओर बढ़ती महंगाई हैं, क्योंकि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है लोगो का घर चलाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। क्योंकि बेरोजगारी ही इतनी पैर फैला चुकी है जिसकी वजह से युवा नशे की तरफ जा रहे हैं,महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
मनरेगा का काम भी सरकार सही ढंग से नही चला पा रही,इसके अलावा बिजली,पीने का पानी,गन्दे पानी की सप्लाई, टूटी फूटी गलियां, शिक्षा, स्वास्थ्य, में गिरावट,व ओर भी अनेको समस्याओं से लगातार ग्रामीण एरिया पिछड़ रहा है और सरकार में बैठे नुमाइंदे आराम से AC कमरों में बैठ कर तमाशा देख रहे हैं ,आज जरूरतमंद लोगो के राशनकार्ड भी कट चुके हैं,आज मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है और लगातार कांग्रेस पार्टी की तरफ मन बना चुका है
ओर अबकी बार भाई रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी
ओर लोगो को इन समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेगी।
इस मौके पर,अम्बेडकर सभा मनोहरपुर के सदस्य व बुजुर्ग, युवा,ओर मातृशक्ति का सहयोग रहा।

Wednesday, September 27, 2023

September 27, 2023

एनसीबी ने इस साल अब तक दर्ज की 315 एफआईआर, 454 आरोपी किये गिरफ्तार

एनसीबी ने इस साल अब तक दर्ज की 315 एफआईआर, 454 आरोपी किये गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 सितंबर - हरियाणा में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने नशे के खिलाफ अपनी मुहीम को तेज़ करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। इस वर्ष पहले 9 महीने में ही नशा तस्करों के नेक्सस पर वार करते हुए प्रदेश भर में हरियाणा एनसीबी की सभी ईकाइयों ने नशा ज़ब्ती व नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। वहीं आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हरियाणा एनसीबी के अधिकारी आम जनता के बीच पहुंचेंगेएडीजीपी श्री ओ. पी सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हरियाणा एनसीबी द्वारा प्रदेशभर में छापेमारी कर पहले 9 महीनों में ही तक़रीबन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 315 एफआईआर दर्ज की है व 454 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अम्बाला जिले में सबसे अधिक 39 एफआईआर दर्ज कर 59 तस्कर गिरफ्तार किये है, वहीं गुरुग्राम जिले में 33 एफआईआर दर्ज कर 35 आरोपी हिरासत में लिए है
कुरुक्षेत्र ने 27, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, करनाल ने 26 व रोहतक ने 24 एफआईआर दर्ज की है। वहीं अम्बाला यूनिट ने 59, कुरुक्षेत्र ने 51, हिसार ने 48, करनाल ने 47, गुरुग्राम ने 35 और फतेहाबाद और फरीदाबाद ने 34-34 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इन छापेमारी में तक़रीबन 2.5 किलो हीरोइन, 23 किलो चरस, 1370 किलो गांजा, 41 किलो अफीम, 1228 किलो ओपियम पॉपी स्ट्रॉ ज़ब्त की है। वहीं सभी यूनिट द्वारा इस वर्ष सितम्बर माह तक 4 ग्राम कोकीन, 20 हज़ार गोलियां, 3964 कैप्सूल, 3365 बोतल व 119 नशे के इंजेक्शन ज़ब्त किये है। पुलिस प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सितम्बर माह तक वाणिज्यिक मात्रा के एनडीपीएस केस में अम्बाला ने 9, हिसार ने 9, रोहतक व सिरसा ने 5-5 एफआईआर दर्ज की है और इसी दौरान हिसार ने 24, अम्बाला ने 13, फरीदाबाद ने 12, करनाल ने 10 व रोहतक ने 8 आरोपियों को उक्त केसों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
श्री सिंह ने आगे बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो की सभी इकाइयों में साइबर सेल की स्थापना की जाएगी। साइबर सेल की सहायता से नशा तस्करों के कॉल डंप, सीसीटीवी फुटेज आदि सबूत इकठ्ठा किये जाएं ताकि अपराधी किसी भी तरह से बच ना सके। वहीं, साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर नशा तस्करों की धर पकड़ की जाएगी।

हरियाणा एनसीबी चीफ श्री ओ.पी सिंह ने प्रति माह सभी अनुसन्धान अधिकारियों को कम से कम एक -एक व्यावसायिक/मध्यम मात्रा का अभियोग दर्ज करने के निर्देश जारी किये है। वहीं, सभी अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को समय समय पर सम्मानित भी  किया जायेगा ताकि उनका मनोबल बढ़े और अनुसन्धान अधिकारी अच्छा काम करते रहे।
*ड्रग्स के खिलाफ जनता को करेंगे जागरूक, हेल्पलाइन नंबर पर दें शिकायत*
 उन्होंने बताया कि जनता को अलग अलग जनसम्पर्क कार्यक्रमों के ज़रिए ड्रग्स के खिलाफ जागरूक किया जाएगा । इस संबंध में सभी यूनिट को दिशा निर्देश जारी किये गए है। आमजन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।
September 27, 2023

करनाल का 19वां जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

करनाल का 19वां जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
चंडीगढ़, 26 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी साधनों पर पहला हक गरीबों का है। सरकार की ओर से गरीबों के लिये जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। सरकार गरीबों/वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है।
मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम करनाल में वार्ड 9 में सेक्टर 7 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। करनाल विधानसभा क्षेत्र का यह 19वां जनसंवाद कार्यक्रम था। हलके में अभी 7 और जनसंवाद कार्यक्रम होने हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार एक महीने के भीतर इन कार्यक्रमों का आयोजन कर दिया जायेगा। एक दिन पहले ही सूचना देने पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये उन्होंने लोगों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटान के निर्देश दिये।श्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन के लिये किए गए प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने पहली बार हर परिवार का पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाया है। पीपीपी में दर्ज जानकारी पूरी तरह से स्टीक है। अब जन्म लेने वाले हर शिशु और दिवंगत व्यक्ति की सूचना भी दर्ज होती है। पीपीपी के आधार पर किसी भी शहर की आबादी की सही जानकारी का पता चल जाता है। उन्होंने बताया कि अब हर व्यक्ति के जन्म दिवस पर शुभकामना संदेश प्रेषित करने का काम भी शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को जन्मे प्रवीण बेनिवाल व एक अन्य व्यक्ति को मंच पर बुलाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोग ही उनका परिवार हैं। वे सभी की चिंता करते हैं। गरीब बच्चों की शिक्षा, बीमार होने पर उनके इलाज की व्यवस्था और गरीबों की आय बढ़ाने के लिये सरकार ने कई कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है जिसमें नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र ने इसके लिये 1.20 लाख रुपये सालाना आय की शर्त लगाई है। राज्य सरकार ने चिरायु हरियाणा को जोड़ते हुये आय सीमा 1.80 लाख हजार रुपये की। करीब 29 लाख ऐसे परिवार हैं जिन्हें आयुष्मान/ चिरायु योजना का लाभ मिल रहा है। अधिक लोग चिरायु योजना का लाभ उठा सकें इसलिए सरकार ने अब इसका विस्तार करते हुए सालाना आय सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी है। हालांकि इस आय वर्ग के लोगों को सालाना 1500 रुपये का प्रीमियम चुकाना होगा। लाभार्थी सरकारी अथवा निजी सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं।
*पेंशन के लिए नहीं काटने पड़ते दफ्तरों के चक्कर*

श्री मनोहर लाल ने तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपये देने का जिक्र करते हुए बताया कि अब पीपीपी में दर्ज आय के आधार पर स्वत: प्रदेश के करीब 80 हजार लोगों की पेंशन बनी है। पात्रों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां अब विधुरों को भी 40 साल की आयु के बाद 2750 रुपये महीना पेंशन दी जा रही है। इतना ही नहीं कुंवारों(45 से 60) को भी पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि एचएसवीपी और लाइसेंसधारी फ्लैट बनाने वाले डेवलपर्स के लिये यह जरूरी किया गया है कि वे फ्लैट होल्डर को रजिस्ट्री कराते समय तोहफे के रूप में साइकिल भी दें। घर में मुहूर्त के समय साइकिल लाकर उसकी पूजा की जानी चाहिये। साइकिल चलाने से सेहत भी तंदुरुस्त रहती है।उन्होंने कहा कि समाज को सुखी बनाने के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वाभिमान की ओर ध्यान देना जरूरी है। समाज की खुशहाली के लिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण, जल संरक्षण, मद्य निषेध आदि की ओर भी ध्यान दिया चाहिये।
मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों से पूछा कि अभी तक किस की बुढ़ापा पेंशन और परिवार पहचान पत्र नहीं बने हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मंगलवार तक इनकी पेंशन व पीपीपी बन जाने चाहियें। विधवा पुष्पा भाटिया के घर का 1.90 लाख रुपये के बिजली बिल का निपटारा करने के लिये विद्युत निगम के अधिकारी को निर्देश दिये।वरिष्ठ नागरिक मंच के ओपी गर्ग की शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर छाता लगवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने मूल्यांकन (असेसमेंट) कराने का आश्वासन दिया। बीके निर्मला ने सेंटर के लिये सेक्टर 9 में जमीन उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने एचएसवीपी के ईओ को निर्देश दिये कि सामाजिक/धार्मिक  संस्थाओं के लिये सेक्टर में छोड़ी जगह का पता कर पार्षद को सूचित करें। उसके बाद ही विज्ञापन निकालकर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि 9 सेक्टर में जगह नहीं
होगी तो आसपास के सेक्टरों में तलाश की जायेगी।इस मौके पर घरौंडा हलका के विधायक श्री हरिवंद्र कल्याण, नगर निगम की महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, उपायुक्त श्री अनीश यादव, एसपी श्री शशांक कुमार सावन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
September 27, 2023

रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 29 सितंबर को

रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 29 सितंबर को
चंडीगढ़, 27 सितंबर- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।  
यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 29 सितंबर को मुख्य अभियंता रोहतक के कार्यालय चौथी मंजिल राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के कांफ्रेंस हाल प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष पेंडिंग (लंबित) नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।
September 27, 2023

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के उत्थान व उज्जवल भविष्य को लेकर हरियाणा पुलिस की सार्थक पहल

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के उत्थान व उज्जवल भविष्य को लेकर हरियाणा पुलिस की सार्थक पहल
चंडीगढ़, 27 सितंबर- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए विभाग की वेलफेयर विंग द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत जरूरतमंद पुलिसकर्मियों को सूचीबद्ध करते हुए उनके परिवार के सदस्यों की रोजगार प्राप्ति के लिए मदद की जाएगी। प्रथम चरण में इस प्रकार के 149 कर्मचारियों को सूचीबद्ध किया गया है जिनके बच्चों को पुलिस विभाग द्वारा कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण देते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। 
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस विभाग की वेलफेयर विंग द्वारा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जाता है। इसी श्रृंखला में तैयार की गई इस कार्ययोजना के तहत पुलिसकर्मियों को अलग-2 श्रेणियों में विभाजित करते हुए उनकी सूची तैयार की गई है। इनमें चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, अनुबंध आधारित तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से जिन कर्मचारियों के बच्चे बेरोजगार हैं, उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उनमें कौशल विकास करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके। इन सभी बच्चों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पूरा खर्च पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। बच्चों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कोर्सिज को डिजाइन किया गया है ताकि वे अपनी रूचि के अनुरूप इनका चयन कर सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मॉड्यूल लगभग तैयार किया जा चुका है और जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू किया जाएगा।  
श्री कपूर ने बताया कि इन बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं से तालमेल स्थापित करते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध किए गए बच्चों के लिए ड्राइविंग स्कूल में प्रशिक्षण दिलवाने,  कंप्यूटर की शिक्षा दिलवाने तथा सिक्योरिटी गार्ड आदि सहित अन्य कोर्स करवाने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस विभाग के जो कर्मचारी 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं और उनके बच्चे किसी कारणवश बेरोजगार रह गए हैं, ऐसे बच्चों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस विभाग अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसमे कोई दोराय नही है कि पुलिसकर्मियों का जीवन अपेक्षाकृत चुनौतिपूर्ण होता है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि उनके बच्चों को रोजगार दिलवाकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए ताकि वे गलत दिशा की ओर न जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ना केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि वे अपने ड्यूटी के प्रति और अधिक निष्ठावान होंगे।
September 27, 2023

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को 1 अक्टूबर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को 1 अक्टूबर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 27 सितंबर– हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 1 अक्टूबर से खोलने के निर्देश दिए ताकि किसान अपनी कपास की फसल में हुये नुकसान का ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज करा सकें। इसके अलावा, उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को कपास फसल के नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए ताकि राजस्व विभाग द्वारा आकलन रिपोर्ट के आधार पर फसल में हुये नुकसान पर वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

कृषि मंत्री आज यहां राज्य में कपास फसल में हुये नुकसान के संबंध में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को कपास में गुलाबी सूंडी के प्रकोप से हुये नुकसान की भरपाई के लिए हर गांव में कपास फसल के लिए फसल कटाई प्रयोगों को दोगुना करते हुए 4 से 8 करने के भी निर्देश दिए ताकि नुकसान का सटीक आंकलन किया जा सके। उन्होंने प्रयोगों की वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए ताकि फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर कपास फसल में हुये नुकसान पर वित्तिय सहायता प्रदान की जा सके।

 कलस्टर-2 के अधीन जिलों में कपास फसल के लिए हरियाणा फसल सुरक्षा योजना शुरू

बैठक में बताया गया कि राज्य में कलस्टर-2 के अधीन जिला अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जीन्द, महेन्द्रगद्व व गुरुग्राम में जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा नहीं हुआ उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कलस्टर-2 हेतू हरियाणा फसल सुरक्षा योजना को कपास फसल के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत किसान 30 सितम्बर 2023 तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपनी कपास की फसल का पंजीकरण मामूली शुल्क अदा कर फसल को सुरक्षित कर सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को भी 3 दिन तक तुरन्त प्रभाव से खोलने का निर्णय लिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसलों का ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, वे किसान अपनी फसल का ब्यौरा पंजीकृत करवाकर फसल उत्पाद को सुगमता से बेच सकते हैं।
September 27, 2023

लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं अधिकारी : देवेंद्र सिंह बबली

लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं अधिकारी : देवेंद्र सिंह बबली
चंडीगढ़, 27 सितंबर - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने बुधवार को टोहाना में लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील में लंबित रजिस्ट्री व इन्तकाल की रिपोर्ट तलब की और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे लंबित मामलों का तुरंत निपटान करें।

श्री देवेंद्र सिंह बबली ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता के कार्य निश्चित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। लोगों का काम प्राथमिकता के आधार पर करें। किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि जितनी भी रजिस्ट्री लंबित है उनको जल्द पूरा किया जाए और रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों के लिए नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि शहर में नियमित साफ सफाई की जाए। साफ सफाई को लेकर किसी भी नागरिक को कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। नागरिकों की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवायें।

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी की रिश्वत संबंधी कोई शिकायत आती है, तुरन्त उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार मामले में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए कर्मचारी इस प्रकार के कार्य में संलिप्तता न रखें। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि समय पर कार्यालय में आएं व कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ उचित व्यवहार करें।
September 27, 2023

DFSC कार्यालय का कंप्यूटर आप्रेटर 15 हजार रुपये लेते काबू

DFSC कार्यालय का कंप्यूटर आप्रेटर 15 हजार रुपये लेते काबू
जींद : एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट रोहतक ने बुधवार को डीएफएसी कार्यालय के कंप्यूटर आप्रेटर पैमेंट रिलीज करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम अन्य लोगों की संलिप्ता के बारे में पूछताछ कर रही है। जाखल निवासी अमर जिंदल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसका नरवाना में राइस मिल है। वर्ष 2022-23 की उसकी पैमेंट, ट्रांसपोर्ट खर्च की पैमेंट दो लाख 75 हजार रुपये बकाया था। जिसमें से पांच लाख 85 हजार का भुगतान पहले कर दिया गया था। डीएफएसी कार्यालय का कंप्यूटर आप्रेटर असीन खान पैमेंट रिलीज करने की एवज में तीन प्रतिशत मांग रहा है।
राशि एफसीआई से ट्रांसफर होकर डीएफएसी कार्यालय में 20 दिन पहले कर दी गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर छापा मार दल का गठन किया गया। जिसकी कमान एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार को सौंपी गई। डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम रोहतक के एक्सईएन गगन पांडे को शामिल किया गया जबकि शेडो गवाह बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र कुमार को बनाया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये की राशि डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउउर लगा कर दे दिए। योजना केमुताबिक शिकायतकर्ता ने कंप्यूटर आप्रेटर से संपर्क साधा तो उसने लघु सचिवालय स्थित डीएफएससी कार्यालय में बुला लिया। इशारा मिलते ही छापामार दल ने असीन खान को काबू कर लिया और उसके कब्जे से रिश्वत राशि 15 हजार रुपये बरामद कर ली। हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया। एंट करप्शन ब्यूरो ने कंप्यूटर आप्रेटर आसीन खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि राशि रिलीज करने की एवज में रिश्वत लेते कंप्यूटर आप्रेटर को रंगे हाथों काबू किया है। अन्य लोगों की संलिप्ता के बारे में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Tuesday, September 26, 2023

September 26, 2023

पिछले 9 सालों में हरियाणा में एमबीबीएस की सीटों में हुई 3 गुणा वृद्धि, 2014 में एमबीबीएस थी 700 सीटें, आज बढ़कर हुई 2185

पिछले 9 सालों में हरियाणा में एमबीबीएस की सीटों में हुई 3 गुणा वृद्धि, 2014 में एमबीबीएस थी 700 सीटें, आज बढ़कर हुई 2185
चंडीगढ़- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान पिछले 9 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा की तस्वीर बदली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा ने जिस गति से प्रगति की है, वह अपने आप में उल्लेखनीय है। स्वास्थ्य क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत करने व नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बजट में अभूतपूर्व रूप से वृद्धि की है। जहां वर्ष 2014 में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट मात्र 2800 करोड़ रुपये था, वहीं आज वर्ष 2024-25 में 9,647 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, होम्योपैथिक कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज इत्यादि की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के लोगों को उच्चकोटि की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार हरियाणा के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। इस समय प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 15 हो गई है। इनमें से 9 मेडिकल कॉलेज वर्तमान सरकार के कार्यकाल में खुले हैं।

पिछले 9 सालों में हरियाणा में एमबीबीएस की सीटों में हुई 3 गुणा वृद्धि

हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले, इसी ध्येय के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। यह तभी संभव होगा, जब डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई है। परिणामस्वरूप एमबीबीएस की सीटों में हुई 3 गुणा वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में प्रदेश में जहां एमबीबीएस सीटें केवल 700 थी, वहीं वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान आज एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 2185 हो गई है। पीजी की सीटें भी 289 से बढ़कर 851 हो गई हैं।

5 मेडिकल कॉलेज और 5 नर्सिंग कॉलेज किए जा रहे स्थापित

स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कुटैल, करनाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, भिवानी जिला, जींद के गांव हैबतपुर, गुरुग्राम, कोरियावास, जिला नारनौल में 5 मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं। इसके अलावा, जिला फरीदाबाद, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी में 5 सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं।

राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान छायंसा, जिला फरीदाबाद में बंद हुए गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज को सरकार के अधीन लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से शुरू किया है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय खोला गया है। करनाल में नर्सिंग कॉलेज व फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले गए हैं। सफीदों में भी एक नर्सिंग कॉलेज खोला गया है। वहीं, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जा रही है।

सरकार द्वारा बाढ़सा, जिला झज्जर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। माजरा, जिला रेवाड़ी में एम्स स्थापित किया जा रहा है। अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में केंद्र-राज्य सहभागिता आधार पर 72 करोड़ रुपये की लागत से टरशरी कैंसर केयर सेंटर (टी.सी.सी.सी.) की स्थापना की गई है। इसमें कैंसर के मरीजों को सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र व अमृत केंद्र खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा के प्रसार और जन-जन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और निरंतर इस दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं।