Breaking

Saturday, July 19, 2025

July 19, 2025

जींद के एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा काे ले भागा, जानें पूरा मामला

जींद के एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा काे ले भागा, जानें पूरा मामला

📡जींद में प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा के साथ हुआ फरार, मामला पहुंचा थाने

📡 पुलिस ने शुरू की जांच, शिक्षक और नाबालिग छात्रा की तलाश जारी

📡 घटना से शिक्षा जगत और अभिभावकों में हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
जींद : जींद जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल का शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा के साथ फरार हो गया है। इस घटना से जिले के शिक्षा जगत और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक प्राइवेट स्कूल से जुड़ी है, जिसका शिक्षक कथित तौर पर अपनी ही छात्रा को लेकर कहीं चला गया है। चूंकि छात्रा नाबालिग बताई जा रही है, यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में सुरक्षित मानते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके भरोसे को तोड़ती हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि शिक्षक छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया है या इसके पीछे कोई और कारण है।
मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें लापता शिक्षक और छात्रा का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे जींद जिले में तनाव और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Friday, July 18, 2025

July 18, 2025

गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में ED की चार्जशीट के बाद राहुल गाँधी का बड़ा बयान, बोले मेरे जीजा को पिछले 10 साल से सरकार कर रही परेशान

*गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में ED की चार्जशीट के बाद राहुल गाँधी का बड़ा बयान, बोले मेरे जीजा को पिछले 10 साल से सरकार कर रही परेशान*
➤ED ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर 43 संपत्तियां अटैच कीं।

➤राहुल गांधी ने वाड्रा का समर्थन करते हुए इसे “दस साल से जारी उत्पीड़न” और “राजनीतिक साजिश” बताया।

➤बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनके बयान को “बेल पर रहने वाले व्यक्ति की बेबुनियाद बात” कहा।
नई दिल्ली : गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और करीब 43 करोड़ों की संपत्तियों को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब देश में राजनीतिक माहौल गर्म है और विभिन्न राज्यों में चुनावी गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं।
इस कार्रवाई के तुरंत बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मेरे जीजा को पिछले दस साल से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताजा आरोपपत्र उसी षड्यंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है।” उन्होंने विश्वास जताया कि “अंततः सच्चाई की जीत होगी।”
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “हर बार चुनाव आते ही केंद्र की एजेंसियां एक्टिव हो जाती हैं। यह मामला नया नहीं है, यह सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना का उदाहरण है।”
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “राहुल गांधी खुद बेल पर हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं। ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं। कांग्रेस पार्टी आज देश की राजनीतिक लड़ाई में कहीं नजर नहीं आती।”
यह मामला आने वाले दिनों में राजनीतिक तूफान का रूप ले सकता है, खासकर तब जब देश कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है।

Thursday, July 17, 2025

July 17, 2025

Ration Card Guidelines: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, नाम कटने से बचने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम

Ration Card Guidelines: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, नाम कटने से बचने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम
नई दिल्ली : भारत की आबादी 100 करोड़ से भी ज्यादा है. देश में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो दो वक्त के खाने का इंतजाम नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को भारत भारत सरकार की नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत कम कीमत पर और मुफ्त राशन की सुविधा दी जाती है. सरकार की स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना जरूरी है. जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होता. 
उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है. अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं. तो फिर जल्द से जल्द आपको यह काम करवा लेना जरूरी है. नहीं तो फिर आपको मिलने वाला लाभ रुक सकता है. अगर चाहते हैं आपना नाम राशन कार्ड से ना कटे तो पूरा कर लें यह काम. सरकार ने जारी कर दी हैं इसके लिए गाइडलाइंस. 
*इन लोगों का कट जाएगा राशन कार्ड से नाम*

राशन कार्ड को लेकर सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं. नई गाइडलाइंस के मुताबिक जिन भी राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है. उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. सरकार का साफ कहना है कि ई-केवाईसी जरूरी है. ताकि लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों तक पहुंचे जो इसके सही हकदार हैं. बिना ई-केवाईसी के फर्जीवाड़े और गड़बड़ियों की गुंजाइश बनी रहती है.
इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. जिसके तहत अब राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों के लिए यह काम अनिवार्य कर दिया गया है. इसलिए अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी की प्रोसेस पूरी नहीं करवाई है. तो जल्द से जल्द इस काम को पूरा करवा लें. नहीं तो फिर आपका नाम राशन कार्ड से कट सकता है.
*इस प्रक्रिया को करें फाॅलो*

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी राशन डीलर या लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा. वहां आधार कार्ड के जरिए अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना होगा. आपको बता दें कई राज्यों में ऑनलाइन पोर्टल पर भी ई-केवाईसी का ऑप्शन दिया गया है. आप मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर लॉगइन करके आधार नंबर डालें और ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. 
जिन लोगों का फिंगरप्रिंट या ओटीपी वेरिफिकेशन में दिक्कत आ रही है. वह ऑफलाइन सेंटर पर जाकर आसानी से यह काम कर सकते हैं. ई-केवाईसी होने के बाद ही आप राशन कार्ड पर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख भी तय की है. उससे पहले ही यह काम करवा लेना जरूरी है.

Wednesday, July 16, 2025

July 16, 2025

मन्जु मानव कृत "मेरी उंगली तेरे गीत " का विमोचन शिक्षा मन्त्री के कर कमलों से

मन्जु मानव कृत "मेरी  उंगली तेरे  गीत " का विमोचन  शिक्षा मन्त्री के कर कमलों  से 
जींद : जींद की वरिष्ठ साहित्यकारा 'मन्जु मानव 'का काव्य संग्रह  "मेरी  उंगली तेरे गीत " पुस्तक का लोकार्पण  पानीपत के एस.डी.कॉलेज में शिक्षामन्त्री हरियाणा  सरकार महिपाल ढांडा के कर कमलों द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्तीय अधिवेशन में  सम्पन्न  हुआ। और अधिवेशन के दूसरे दिन उनकी दूसरी पुस्तक  "दराज का कोना " कहानी संग्रह का लोकार्पण विभिन्न स्थानों से उपस्थित साहित्यकारों की मौजूदगी  में हरियाणा  साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष अग्निहोत्री के हाथों हुआ। 
वर्तमान समय में मन्जु मानव साहित्यकार होने के साथ-साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद इकाई की अध्यक्ष का दायित्व वहन कर रही हैं। "मेरी उंगली तेरे गीत "में  94 कविताएं हैं जो आशा,पीड़ा, व्यंग्य और संवेदना का सुन्दर समन्वय है। "दराज का कोना " कहानी संग्रह में  66 कहानियां जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव सम्बन्धों का जुड़ना-टूटना दराज के कोने  से  निकल कहानी संग्रह बनकर पाठकों पर एक गहरी  छाप छोड़ता है। इससे पहले भी उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं-ठहरे लम्हे, रिवाज की मिट्टी पर नंगे पाँव, अतीत डोर और पंजाबी में  हंजू साम्ब गीत लिखागे। प्रमुख शिक्षाविद और साहित्यकारों ने उन्हें  बधाई  दी।

Tuesday, July 15, 2025

July 15, 2025

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर निर्माता-अभिनेता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर निर्माता-अभिनेता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
मुम्बई : भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि 15 जुलाई को सुबह 11:40 बजे मुंबई में उनका निधन हुआ। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।
*गंभीर निमोनिया से जूझ रहे थे धीरज कुमार*

धीरज कुमार के निधन की वजह गंभीर निमोनिया बताई जा रही है। सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे इस इलाज के बावजूद वह इस बीमारी से उबर नहीं सके। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने पहले बयान में कहा था कि उनकी हालत गंभीर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
*सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में योगदान*

धीरज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, और जल्दी ही वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। बता दें कि ‘हीरा पन्ना’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘बहारों फूल बरसाओ’ जैसी फिल्मों में उनकी शानदार अभिनय ने उन्हें स्टार बना दिया। उनके अभिनय के अलावा, उनके निर्देशन और प्रोडक्शन का भी बड़ा योगदान था। 1970 से 1985 तक वह सिनेमा की दुनिया का हिस्सा रहे और कई यादगार फिल्मों में नजर आए।
धीरज कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने कई टेलीविजन शो प्रोड्यूस किए। ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’, ‘मन में है विश्वास’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे शो उनके प्रोडक्शन हाउस से आए थे और इन शो ने छोटे पर्दे पर खास पहचान बनाई थी।
*सिनेमा और टेलीविजन का चमकता सितारा*

धीरज कुमार न केवल अभिनय और प्रोडक्शन के लिए प्रसिद्ध थे, बल्कि उनका एक अहम योगदान यह भी था कि उन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक सेतु का काम किया। उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने के बाद टेलीविजन पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत शानदार काम किया, जिसने सिनेमा और टीवी दोनों में अपनी छाप छोड़ी।
*परिवार और साथी कलाकारों ने जताया दुख*

धीरज कुमार के निधन की खबर सुनकर उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए समय को याद किया। अभिनेता ने अपनी कला से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

Sunday, July 13, 2025

July 13, 2025

प्रेमी से डील हुई थी 10 लाख दूंगी और शादी कर लूंगी पति को मार दो, फ‍िर आशिक के साथ मिलकर ऐसे दी मौत ….

प्रेमी से डील हुई थी 10 लाख दूंगी और शादी कर लूंगी पति को मार दो, फ‍िर आशिक के साथ मिलकर ऐसे दी मौत ….
📡 फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी को पेशंट से हुआ प्यार
📡 10 लाख और शादी की डील में प्रेमी से कराई पति की हत्या
📡हत्या के बाद दो दिन कार में शव लेकर घूमते रहे उत्तराखंड तक
उत्तर प्रदेश : अभी राजारघुवंशी की हत्‍या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मुरादाबाद में रिश्तों का खून करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी ने अपने पेशंट प्रेमी के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए अपने पति की नृशंस हत्या करवा दी।
योजना इतनी खौफनाक थी कि पहले पत्नी ने अपने पति को शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया, तब प्रेमी ने फावड़ा उठाकर उसके सिर पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।हैरानी की बात ये रही कि हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को कार में लेकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमते रहे और बाद में सुनसान जंगल में शव को ठिकाने लगा दिया ।
मृतक पति कारोबारी था, जो उम्र में पत्नी से 20 साल बड़ा था। घर पर कम आता था और पत्नी की जिंदगी में उसका एक पेशंट दाखिल हो चुका था, जो उसका प्रेमी बन चुका था। दोनों के बीच अवैध संबंध इतने गहरे हो चुके थे कि पत्नी ने प्रेमी से कहा, “पति को मार दो, 10 लाख दूंगी और तुझसे शादी करूंगी।”
प्लान के तहत पति को पहले शराब पिलाई गई। जैसे ही वो बेसुध हुआ, प्रेमी ने फावड़ा उठाया और सिर पर लगातार तब तक वार करता रहा जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। हत्या के बाद दोनों ने शव को कार में रखा और दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमते रहे। फिलहाल दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और पूरे इलाके में घटना को लेकर सनसनी फैल चुकी है।
July 13, 2025

रेलवे का बड़ा फैसला, अब हर डिब्बे में लगेंगे CCTV कैमरे, बदमाशों पर लगेगी लगाम

रेलवे का बड़ा फैसला, अब हर डिब्बे में लगेंगे CCTV कैमरे, बदमाशों पर लगेगी लगाम
नई दिल्ली : यात्री डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रायोगिक परिणाम के सकारात्मक परिणाम के आधार पर, रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्री सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। बदमाश और संगठित गिरोह भोले-भाले यात्रियों का फायदा उठाते हैं। कैमरे लगने से ऐसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए, दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्‍बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा की। शनिवार 12 जुलाई, 2025 को आयोजित बैठक में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
*360-डिग्री व्यापक कवरेज*

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे के लोको इंजन और डिब्‍बों में सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने सभी 74,000 डिब्‍बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है। प्रत्येक रेलवे डिब्‍बे में 4 डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे - प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर 2 और प्रत्येक लोकोमोटिव में 6 सीसीटीवी कैमरे होंगे। इनमें लोकोमोटिव के आगे, पीछे और दोनों तरफ 1-1 कैमरा शामिल होंगे। प्रत्येक कैब (आगे और पीछे) में 1 डोम सीसीटीवी कैमरा और डेस्क  पर 2 माइक्रोफोन लगाए जाएंगे।
*आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक निगरानी*

अधिकारियों ने साझा किया कि सीसीटीवी कैमरे नवीनतम मानकों वाले होंगे और एसटीक्यूसी प्रमाणित होंगे। केंद्रीय रेल मंत्री ने सर्वश्रेष्ठ उपकरणों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि 100 किमी प्रति घंटे से अधिक गति और कम रोशनी की स्थिति में चलने वाली ट्रेनों के उच्च गुणवत्ता वाले फुटेज उपलब्ध हों। केंद्रीय रेल मंत्री ने अधिकारियों को इंडियाएआई मिशन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों द्वारा लिए गए डेटा पर एआई के उपयोग का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
*डेटा गोपनीयता मूल में*

डिब्बों के सामान्य आवागमन क्षेत्रों में कैमरे लगाने का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा में सुधार लाना है। निजता का ध्‍यान रखते हुए, ये कैमरे शरारती तत्वों की पहचान करने में भी मदद करेंगे। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के प्रयास, सुरक्षित, संरक्षित और यात्री-अनुकूल यात्रा अनुभव के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Saturday, July 12, 2025

July 12, 2025

37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गुजरात के महामहिम आचार्य देवव्रत ने संदीप आर्य को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी

37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गुजरात के महामहिम आचार्य देवव्रत ने संदीप आर्य को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी 
हिसार : हिसार के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने 37 घंटे लगातार 20,000 बार सूर्य नमस्कार करके 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया इस उपलब्धि पर गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज भवन गांधीनगर में संदीप आर्य को बुलाकर सम्मानित किया व शुभकामनाएँ बधाई दी कहा सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड 20 हज़ार सूर्यनमस्कार लगातार करके विश्व में पहचान बनाई है आर्य जगत् का नाम पूरे विश्व नाम रोशन किया संदीप आर्य की बहुत बड़ी उपलब्धि है युवाओं को योग करने की प्रेरणा मिलेगी संदीप इनके माध्यम से पूरे देशवापसी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 15 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए 
देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे जिससे हर व्यक्ति निरोगी स्वस्थ होगा।
इसे पहले संदीप को हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने बधाई दी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी शुभकामनाएँ दी व सम्मानित किया।
संदीप आर्य अभी तक 6 बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं 
15 सालों से लगातार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे युवाओं को योग और खेलों से जुड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम करते हैं
संदीप ने 2010 से स्वामी रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की शुरुआत की थी और उनका अपना प्रेरणास्रोत मानता है
संदीप जांगड़ा एक सामान्य परिवार से जिनकी पिताजी धर्मपाल जांगड़ा राजमिस्त्री का कार्य करते हैं

Friday, July 11, 2025

July 11, 2025

'डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे', सीधी में सड़क मांगने पर BJP सांसद का बेतुका जवाबमहिला की सड़क की मांग पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा का बेतुका बयान

'डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे', सीधी में सड़क मांगने पर BJP सांसद का बेतुका जवाब
महिला की सड़क की मांग पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा का बेतुका बयान
 (फाइल फोटो)
Source : @INCMP

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के सीधी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला लीला साहू द्वारा सड़क की मांग किए जाने पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा ने हैरान कर देने वाला बयान दिया. उन्होंने सड़क बनाने का जवाब दिए बिना कहा कि डिलीवरी की डेट बता दो हम एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे.
पत्रकारों से बातचीत में सीधी से सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा, "गांव में बहुत सी महिलाएं होंगी जिनकी डिलीवरी हुई होगी, आजतक कोई ऐसी घटना हुई क्या. आज मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है और जरूरत पड़े तो मरीज को एयरलिफ्ट करके ले जाते हैं और उसका इलाज करवाते हैं."
'डिलीवरी से पहले उठवा लेंगे'

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एंबुलेंस हैं, हमारे पास आशा कार्यकर्ता हैं, सारी सुविधाएं हैं. हम उनके लिए व्यवस्था करेंगे, इसमें चिंता की क्या बात है. अगर ऐसी कोई बात है तो आप (लीला साहू) अस्पताल में भर्ती हो जाओ. डिलीवरी की एक संभावित तारीख होती है हम उससे एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे. उनकी इच्छा है तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं हम सारी सुविधाएं देंगे."
*लीला साहू ने की थी सड़क की मांग*

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी के एक गांव की महिला लीला साहू ने बीजेपी सांसद से सड़क बनवाने की मांग की. उन्होंने कहा, "जब सड़क बनाने की हिम्मत नहीं थी तो हमसे झूठा वादा क्यों किया. पहले बता दे थे कि हम नहीं बनवा पाएंगे तो हम बड़े नेता पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़क बनवा लेते. लीला साहू ने आगे कहा, जिस तरह किसान बारिश का इंतजार करता है उसी तरह हम और हमारे बच्चे सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं."
*कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा*

वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा गया, "सीधी की लीला साहू का सवाल और सत्ता की संवेदनहीनता देखिए. गर्भवती लीला साहू ने गांव में सड़क नहीं होने पर 1 साल पहले वीडियो बनाकर गुहार लगाई थी 'सड़क बना दो'. सरकार ने कहा "बन जाएगी", लेकिन आज तक नहीं बनी! अब फिर वीडियो बनाया जिस सांसद राजेश मिश्रा का बेशर्म जवाब आता है : चिंता मत करो, डिलिवरी डेट बताओ, हफ्ता पहले उठा लेंगे! सांसद जी, क्या गर्भवती महिला पार्सल है, जिसे उठा लेंगे?
क्या सांसद सिर्फ ठेकेदारों की लिस्ट पढ़ने आए हैं? सड़क मांगना अपराध है या अधिकार?"
July 11, 2025

नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया रे*प, विरोध करने पर पी*टा...

नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया रे*प, विरोध करने पर पी*टा... 
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में चूर 30 साल के युवक ने 50 साल की मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट भी की। थाना इसराना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्होंने सभी का विवाह कर दिया। बेटे की छह साल पहले शादी की थी, लेकिन नशे की आदत के कारण करीब चार साल पहले उसका तलाक हो गया। उनका पोता साथ ही रहता है। 8 जुलाई की रात उनके पति अपनी बहन के पास गए थे। घर पर वह, उनका बेटा और पोता थे।
*पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा*

*शराब पीकर घर आया था बेटा*
बेटा शाम खेत में गया था। वह रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर आया। वह पोते के साथ सो रही थी। घर पर आते ही बेटे ने तेज आवाज में टीवी चला दिया। वह उसके कमरे में गईं तो बेटा निर्वस्त्र पड़ा था। उन्होंने उसे समझाया और खाने के लिए पूछा तो उसने गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। वह संबंध बनाने को कहने लगा। मां ने विरोध किया और अपने कमरे में आ गई।
*मां ने पति और बेटियों को बताया*

रात 12 बजे बेटा उनके कमरे में आया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बुधवार को पति और तीनों बेटियों को इस बारे में बताया। परिवार की सलाह पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इसराना पुलिस ने देर शाम उनका मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है उसको शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
July 11, 2025

सुशील जैन अध्यक्ष, चंद्रभान संयोजक और रमेश सिंगला बने महासचिव

सुशील जैन अध्यक्ष, चंद्रभान संयोजक और रमेश सिंगला बने महासचिव
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने पिल्लूखेड़ा इकाई का किया गठन
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल द्वारा समाज संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पिल्लूखेड़ा खंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे व्यपारी नेता सुशील जैन को एक बार फिर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज पिल्लुखेडा खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील जैन पिछले कई साल से प्रधान की जिम्मेवारी संभालते आ रहे हैं। इसके साथ साथ प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गर्ग को संयोजक और युवा नेता रमेश सिंगला को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के निर्देश पर जोन प्रभारी सावर गर्ग द्वारा की गई है।

गोयल ने बताया कि ये नियुक्तियां समाज में संगठनात्मक मजबूती लाने और सेवा कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु की गई हैं। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और समाज हित में योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें। सुशील जैन, चन्द्रभान गर्ग और रमेश सिंगला ने समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के लिए आभार जताया है और वादा किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ समाज हित में कार्य करेंगे। इन पदाधिकारियों ने यह जिम्मेवारी देने पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महासचिव रामधन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन बंसल इत्यादि पदाधिकारियों का आभार भी जताया है।

Thursday, July 10, 2025

July 10, 2025

जानते हैं सबसे पहला कांवडिया कौन था, किसने, कहां से शुरू की थी कांवड़ यात्रा

जानते हैं सबसे पहला कांवडिया कौन था, किसने, कहां से शुरू की थी कांवड़ यात्रा
नई दिल्ली : सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही केसरिया कपड़े पहने शिवभक्तों के जत्थे गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने निकल पड़े हैं। ये जत्थे जिन्हें हम कांवड़ियों के नाम से जानते हैं उत्तर भारत में सावन का महीना शुरू होते ही सड़कों पर निकल पड़ते हैं। पिछले दो दशकों से कांवड़ यात्रा की लोकप्रियता बढ़ी है और अब समाज का उच्च एवं शिक्षित वर्ग भी कांवड यात्रा में शामिल होने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास का सबसे पहला कांवडिया कौन था। इसे लेकर कई मान्यताएं हैं-
*1. परशुराम थे पहले कांवड़िया-*

कुछ विद्वानों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’ का कांवड़ से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया था। परशुराम, इस प्रचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जी का जल लाए थे। आज भी इस परंपरा का अनुपालन करते हुए सावन के महीने में गढ़मुक्तेश्वर से जल लाकर लाखों लोग ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक करते हैं। गढ़मुक्तेश्वर का वर्तमान नाम ब्रजघाट भी है।
*2.श्रवण कुमार थे पहले कांवड़ियां-*

वहीं कुछ विद्वानों का कहना है कि सर्वप्रथम त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने पहली बार कांवड़ यात्रा की थी। माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने के क्रम में श्रवण कुमार हिमाचल के ऊना क्षेत्र में थे जहां उनके अंंधे माता-पिता ने उनसे मायापुरी यानि हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा प्रकट की। माता-पिता की इस इच्छा को पूरी करने के लिए श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठा कर हरिद्वार लाए और उन्हें गंगा स्नान कराया। वापसी में वे अपने साथ गंगाजल भी ले गए. इसे ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत माना जाता है।
*3.भगवान राम ने किया था कांवड यात्रा की शुरुआत-*

कुछ मान्यताओं के अनुसार भगवान राम पहले कांवडियां थे। उन्होंने झारखंड के सुल्तानगंज से कांवड़ में गंगाजल भरकर, बाबाधाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया था।
*4.रावण ने की थी इस परंपरा की शुरुआत-*

पुराणों के अनुसार कावंड यात्रा की परंपरा, समुद्र मंथन से जुड़ी है। समुद्र मंथन से निकले विष को पी लेने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। परंतु विष के नकारात्मक प्रभावों ने शिव को घेर लिया। शिव को विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त कराने के लिए उनके अनन्य भक्त रावण ने ध्यान किया। तत्पश्चात कांवड़ में जल भरकर रावण ने ‘पुरा महादेव’ स्थित शिवमंदिर में शिवजी का जल अभिषेक किया। इससे शिवजी विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त हुए और यहीं से कांवड़ यात्रा की परंपरा का प्रारंभ हुआ।
*5.देवताओं ने सर्वप्रथम शिव का किया था जलाभिषेक*

कुछ मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकले हलाहल के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शिवजी ने शीतल चंद्रमा को अपने माथे पर धारण कर लिया था। इसके बाद सभी देवता शिवजी पर गंगाजी से जल लाकर अर्पित करने लगे। सावन मास में कांवड़ यात्रा का प्रारंभ यहीं से हुआ।