Breaking

Friday, August 29, 2025

August 29, 2025

टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी के लिए प्रशासन को किया अलर्ट, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी के लिए प्रशासन को किया अलर्ट, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

टांगरी नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी आया, सामान्य से बहुत ज्यादा, लोगों को निकालने हेतु अनाउंसमेंट कराई गई : अनिल विज

सुरक्षा की दृष्टि से अम्बाला छावनी में एनडीआरएफ बुला ली गई है व किसी दिक्कत से निपटने हेतु कश्तियाँ भी मंगवाई गई हैं : विज

विज ने आज टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी को लेकर प्रात: नदी क्षेत्र के दोनों तरफ बसी कालोनियों का दौरा किया व प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए
चंडीगढ़- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी में टांगरी नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया और जिला प्रशासन को टांगरी नदी के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अनाउंसमेंट कराने के दिशा-निर्देश दिए।

टांगरी नदी में आज प्रात: जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। प्रातः 30 हजार क्यूसिक पानी नदी में आया जिससे टांगरी नदी के अंदरूनी क्षेत्र में बसे लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के आसपास क्षेत्रों का मुआयना किया और जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने पर टांगरी नदी में पानी आता है। आज नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा  पानी आया है जोकि सामान्य से बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बरसाती सीजन से पहले हमने टांगरी नदी को गहरा करने का काम काफी किया है, मगर कुछ अवरोध आने के कारण कार्य 25 प्रतिशत ही हो सका था, शेष कार्य बरसाती सीजन के बाद होगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 हजार क्यूसिक पानी सुरक्षित अम्बाला छावनी से निकल जाएगा, मगर फिर भी खतरे को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में सुरक्षा की दृष्टि से एनडीआरएफ बुला ली गई है जबकि किसी समस्या से निपटने के लिए कश्तियाँ भी मंगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर टांगरी नदी के आसपास या कैचमेंट एरिया में है, उन्हें अपना आवश्यक सामान लेकर टांगरी नदी से बाहर आने को कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि पूर्व बरसाती सीजन में पूर्व में भी टांगरी नदी में कई बार पानी आया था जोकि सुरक्षित निकल गया था। इस बार मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नदी तल में खुदाई कराई गई थी और नदी गहरी होने से पानी सुरक्षित यहां से निकल सका था।
*विभिन्न विभागों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी क्षेत्र का मुआयना करते हुए सिंचाई विभाग, पुलिस, नगर परिषद एवं अन्य विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में बसे लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग से नदी में आए पानी के स्तर और आने की जानकारी ली कि और कितना पानी दोपहर तक नदी में आएगा। उन्होंने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर खड़े होकर पानी के बहाव को देखा। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट एसडीएम, पुलिस, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
*कैबिनेट मंत्री ने टांगरी नदी के दोनों किनारों पर बसी कालोनियों का लिया जायजा*

टांगरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के दोनों तरफ बसी कालोनियों का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। श्री विज ने टांगरी नदी पुल के बाद टांगरी बांध रोड से मतिदास नगर, गोल्डन पार्क होते हुए बब्याल तक कालोनियों का जायजा लिया। इसके उपरांत टांगरी नदी पर चंदपुरा पुल पर उन्होंने नदी जलस्तर को चैक किया जिसके बाद  रामपुर, सरसेहड़ी होते हुए प्रभु प्रेम पुरम, करधान, नग्गल आदि क्षेत्रों में भी उन्होंने मुआयना किया जिसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध रोड पर महेशनगर पंप हाउस तक कालोनियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को यहां बार-बार अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए।
August 29, 2025

चाकू की नोक पर युवक ने बहन के साथ 2 बार किया रेप, बीड़ी से दागा, गुजरात में रिश्ते शर्मसार!

चाकू की नोक पर युवक ने बहन के साथ 2 बार किया रेप, बीड़ी से दागा, गुजरात में रिश्ते शर्मसार!
नई दिल्ली: गुजरात के भावनगर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को कलंकित कर दिया. एक भाई ने अपनी छोटी बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया. यह शर्मनाक कृत्य तलाजा के निकट हुआ, जहां 29 वर्षीय विवाहित भाई ने अपनी 22 वर्षीय बहन को निशाना बनाया. इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और सदमा पैदा कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले तीन साल से अपने गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, और इस बात की जानकारी उसके भाई को थी. आरोपी, जो एक बच्चे का पिता है और पेशे से ड्राइवर है, ने अपनी बहन के प्रेम संबंध का फायदा उठाकर उसे ब्लैकमेल किया. उसने जुलाई और अगस्त 2025 में दो बार चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, उसने पीड़िता की जांघ पर बीड़ी से जलाने की क्रूरता भी की.
पहली घटना 13 जुलाई को तब हुई, जब आरोपी की पत्नी अपने मायके गई थी. दूसरी घटना 22 अगस्त को हुई, जब वह किसी काम से घर से बाहर थी. इन मौकों का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी बहन को अकेला पाकर अपराध को अंजाम दिया. पीड़िता, जो अविवाहित है और अपने माता-पिता व भाई के साथ रहती थी, दूसरी घटना के बाद टूट गई और उसने हिम्मत दिखाते हुए 181 हेल्पलाइन पर संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
भावनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस अधिकारी डी. पी. खंभला के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपी के कपड़े जब्त कर लिए गए हैं. पीड़िता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है, और पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एफ)(एम) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस घटना ने भावनगर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक भाई द्वारा अपनी बहन के साथ ऐसी क्रूरता ने समाज में रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग इस मामले में कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
August 29, 2025

नारी सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना: डॉ. अरविंद शर्मा

नारी सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना: डॉ. अरविंद शर्मा

हर संकल्प को पूरा करेगी नायब सरकार, जन-जन को पहुंचेगा लाभ

कैबिनेट में मिली मंजूरी, 25 सितंबर से शुरू होगी योजना
चंडीगढ़-- हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी देने व इसे 25 सितंबर से प्रदेश में लागू करने के निर्णय से प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नायब सरकार अपने हर संकल्प को पूरा करेगी, ताकि जन-जन को इसका पूरा लाभ मिले।
आज यहां जारी बयान में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान व उनके सशक्तिकरण को लेकर जो पहल हरियाणा से की गई थी, वो आज निरंतर मजबूत की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आम बजट के दौरान लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए बजट का पूर्व में ही आबंटन कर दिया गया था।
अब इस योजना को लागू करने की तिथि घोषित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरूआत में गरीब परिवार की महिलाओं, बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद धीरे-धीरे करते हुए योजना के दायरे का विस्तार किया जाएगा। सभी पात्र महिलाओं को 2100 रुपए मासिक प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब, जरूरतमंदों के हित में लगातार चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि योजना 25 सितंबर को समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने का विचार देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी।
August 29, 2025

पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 01,10,15 और 29 सितम्बर को

पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 01,10,15 और 29 सितम्बर को
चण्डीगढ़ -- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 01,10,15 और 29 सितम्बर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों तथा वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।
August 29, 2025

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बनाएगी सशक्त - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बनाएगी सशक्त - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

यह योजना परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी- स्वास्थ्य मंत्री

हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए है प्रतिबद्ध: आरती सिंह राव
चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय हरियाणा की बेटियों और बहनों के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि यह योजना ‘सशक्त महिला-समृद्ध समाज-विकसित हरियाणा’ के विजन को और मजबूत बनाती है। इस पहल से महिलाएं न केवल परिवार की आय में योगदान देंगी, बल्कि आत्मविश्वास के साथ समाज में भी अपनी भूमिका निभाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार और समाज की नींव तभी मजबूत होती है जब महिलाएं सशक्त होती हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना इसी विजन का परिणाम है और महिला कल्याण के प्रति हरियाणा सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।
उन्होंने बताया कि 23 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। यह योजना 25 सितंबर, 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू की जाएगी और इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को 2100 रुपये प्रति माह उसके बैंक खाते में दिए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। सरकार प्रदेश में महिलाओं के कल्याण और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
August 29, 2025

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए संबल और सम्मान की नई गारंटी: रणबीर गंगवा

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए संबल और सम्मान की नई गारंटी: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़-- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर ऐतिहासिक फैसले ले रही है। इसी कड़ी में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एक बड़ा कदम है, जो महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। गंगवा ने कहा कि यह सहायता सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं है बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का ठोस प्रयास है।
श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना यह संदेश देती है कि बहन-बेटियाँ बोझ नहीं बल्कि परिवार और समाज की ताकत हैं। यह फैसला उनके जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास भरेगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और आने वाले समय में इसे और व्यापक रूप में लागू किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बनेगी।
August 29, 2025

हैबतपुर मेडिकल कालेज की फर्जी वैकेंसीज सोशल मीडिया पर वायरल

हैबतपुर मेडिकल कालेज की फर्जी वैकेंसीज सोशल मीडिया पर वायरल
कालेज निदेशक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज  
जींद : मेडिकल कालेज मे विभिन्न पदो के लिए आवेदनो की फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। कालेज निदेशक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ममले की जांच कर रही है। 
जींद निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निदेशक डा. राजीव महेंद्रू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर मेडिकल कालेज टैक्रीकल तथा नॉन टेक्रिकल समेत अन्य पदों को लेकर आवेदन मांगे जाने को लेकर किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल की गई। जिसमें वेतन से संबंधित जानकारी भी डाली गई। जबकि सरकार की तरफ से कोई वैकेंसी नही निकाली गई। फर्जी वैकेंसी से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई ताकि लोगो के साथ धोखाधड़ी की जा सके। मेडिकल कालेज के निदेशक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मेडिकल कालेज के निदेशक ने शिकायत दी थी। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
August 29, 2025

खेडा खेमावती में नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से

खेडा खेमावती में नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से
लड़की के जन्म संबंधित कागजों में लड़की निकली 16 वर्ष की
परिजनों को बाल विवाह कानून की दी जानकारी
जींद : बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की सर्तकता से खेड़ा खेमावती गांव में एक बालिका को वधु बनने से बचाया। टीम ने बाल विवाह की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शादी को रूकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया। इसके अलावा बाल विवाह अधिनियम की जानकारी भी दी। जिस पर परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।  बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव खेडा खेमावती में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात सोनीपत जिले के गांव रामगढ़ से आने वाली है। इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान,  हवलदार ओमप्रकाश, महिला सिपाही रीतु, नीलम, प्रवीन के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो टाल मटोल करने की कोशिश की और लड़की की उम्र पूरी होने की बात कही लेकिन जब उनको कार्यालय में बुलाया गया तो लगभग तीन घंटे के बाद जो सबूत दिखाए गए। जिसमें लड़की की उम्र मात्र 16 वर्ष पाई गई। इस पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ है और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नही है। इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इस पर परिजनों को समझाया गया कि आपकी लड़की नाबालिग है, इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लडक़ी की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ  भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया तथा शादी को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि वह कानून की पालना करेंगे तथा लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगें।

Wednesday, August 27, 2025

August 27, 2025

'वो यूट्यूब के संत हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए', रामभद्राचार्य के समर्थन में उतरे अयोध्या के परमहंस आचार्य; प्रेमानंद महाराज को बता दिया घमंडी!

'वो यूट्यूब के संत हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए', रामभद्राचार्य के समर्थन में उतरे अयोध्या के परमहंस आचार्य; प्रेमानंद महाराज को बता दिया घमंडी!
नई दिल्ली : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की टिप्पणी के बाद अब अयोध्या के परमहंस आचार्य ने रामभद्राचार्य का समर्थन किया है. अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बुधवार (27 अगस्त, 2025) को कहा है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज के लिए जो भी कुछ कहा कि वे पूर्ण रूप से उनका समर्थन करते हैं. इसके साथ उन्होंने प्रेमानंद महाराज से यह भी कहा कि उन्हें अपने दिए बयान के लिए राधा रानी से क्षमा मांगनी चाहिए.
*रामभद्राचार्य और प्रेमानंद विवाद पर क्या बोले परमहंस आचार्य*

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, 'तुलसी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानंद आचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने प्रेमानंद महाराज को लेकर जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है. मैं उनके कथन का पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं और प्रेमानंद ने जो अपने उपदेश के दौरान कहा कि 100 में से सिर्फ 2-4 कन्याएं हीं पवित्र हैं, यह राधा रानी का अपमान है.'
उन्होंने कहा, 'कन्या स्वयं साक्षात श्री की रूप होती हैं, वे राधा रानी की स्वरूप हैं. इसीलिए लोग कन्या पूजन करते हैं. आप अपने मन से 25 साल-30 साल की लड़कियों को कन्या मत कहिए, शास्त्रों के मुताबिक, 10 साल तक की बच्ची को ही कन्या कहा गया है. इसलिए कन्या शब्द कहकर जो प्रेमानंद महाराज ने जो बयान दिया है, वह अशास्त्रीय है. यह साधुता को कलंकित करने वाला है और मानवता को कलंकित करने वाला है.'
*प्रेमानंद सिर्फ यूट्यूब के संत हैं: परमहंस आचार्य*

परमहंस आचार्य ने कहा, 'इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रेमानंद ने अपनी गलती को नहीं माना. उन्हें यह कहना चाहिए कि मेरे मुख से यह बात गलती से निकल गई. लेकिन वह अपने घमंड में अपने बयान पर कायम हैं. सनातन धर्म के सबसे बड़े आचार्य पूज्य तुलसी पीठाधीश्वर सरकार हैं और पूरी धरती पर उनका सम्मान हैं, हाल ही में विद्वानों का जो सबसे बड़ा सम्मान है ’ज्ञानपीठम’, वह महामहिम राष्ट्रपति से उनको प्राप्त हुआ है. वहीं, प्रेमानंद जी यूट्यूब के संत हैं. पिछले दो साल से उनके अनुयायी उनके वीडियो को यूट्यूब पर चलाते हैं और आजकल सोशल मीडिया से लोग अच्छा खासा पैसा कमा ले रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'तुलसी पीठाधीश्वर सरकार पूरी तरह से शास्त्रीय बात करते हैं. उन्होंने पूरी निष्पक्षता से यह बात कही है कि अगर प्रेमानंद पर राधा रानी की जरा भी कृपा हो या सिद्ध हों, तो वे एक श्लोक ही शुद्ध रूप से बोलकर सुना दें या स्वामी रामभद्राचार्य जो श्लोक बोलें उसकी हिंदी में अर्थ बता दें. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा, क्योंकि प्रेमानंद सिर्फ यूट्यूब के संत हैं और यूट्यूब से ही उनकी प्रसिद्धि है.'
August 27, 2025

युवक के काटने से कुत्ते की मौ*त, पानीपत में हैरान करने वाला मामला !

युवक के काटने से कुत्ते की मौ*त, पानीपत में हैरान करने वाला मामला !
पानीपत में युवक ने कुत्ते को काटा (फाइल फोटो)
पानीपत : पानीपत जिले के एक बाजार में दुकानदार को काटने पर कुत्ते की मौत होने का मामला सामने आया है. इस माजरे को देख दुकानदार के साथ-साथ बाजार के सभी लोग हैरानी में पड़ गए है कि आखिरकार कुत्ते की मौत कैसे हो गई. वहीं घायल दुकानदार जन सेवा दल के पदाधिकारी के साथ अपना इलाज और जांच करवाने के लिए शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचा.
जानकारी के अनुसार दुकानदार ललित बजाज ने बताया कि उसकी महावीर बाजार में प्रेम मंदिर के पास किराना होलसेल की दुकान है. मैं अपनी दुकान के बाहर से बाइक पर जा रहा था कि दो कुत्ते आपस में लड़ रहे थे. मैने उन्हें हटाने का प्रयास किया, क्योंकि ये कुत्ते दुकान पर आने वाले ग्राहकों को काटने का प्रयास करते है. इस दौरान कुत्ते ने मुझे काट लिया. जिसके कुछ समय के बाद कुत्ते की मौत हो गई.
*डॉक्टरों ने लगाया इंजेक्शन*

अब कुत्ते की मौत कैसे हुई, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है. मुझे भी आसपास के दुकानदारों ने जानकारी दी कि मुझे काटने के बाद कुत्ते की हालत खराब हो गई और उसी मौत हो गई है. जिस पर मुझे टेंशन हो गई कि मुझे काटने के बाद अचानक कुत्ता कैसे मर गया. मैं अपना इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आया हूं, जहां डॉक्टरों ने मुझे इंजेक्शन लगा दिया है.
*हीमोग्लोबिन का लगा दिया गया है इंजेक्शन*

वहीं जन सेवा दल के पदाधिकारी चमन गुलाटी ने बताया कि आज प्रदेश के हर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत अधिक हो गई है और सरकारी अस्पतालों में रोजाना कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के ऐसे बहुत से केस आ रहे है. परंतु ये केस हमने भी पहली बार सुना है कि युवक को काटने पर कुत्ते की मौत हो गई. युवक को डॉक्टरों द्वारा हीमोग्लोबिन का इंजेक्शन लगा दिया गया है.
*लोगों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना*

दुकानदारों की प्रशासन से मांग है कि शहर की गलियों में आवारा कुत्तों की जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसलिए आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए. निगम की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान शुरू किया गया था, वो अभियान भी जनता को धरातल पर नजर नहीं आ रहा है. कुत्तों के काटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
August 27, 2025

*“जिला स्तर पर वुडस्टॉक के छात्रों का जलवा, अब राज्य स्तर की ओर कदम”*

*“जिला स्तर पर वुडस्टॉक के छात्रों का जलवा, अब राज्य स्तर की ओर कदम”*
जींद: वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल, जींद के होनहार खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कई छात्रों ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (State Level) में प्रवेश सुनिश्चित किया है।
🏆 *गौरवशाली उपलब्धियां:*
*रोनक*(कक्षा 7वीं, तीरंदाज़ी, U-14 आयु वर्ग) – *तृतीय स्थान*
*श्रीकांत* (कक्षा 9वीं, तीरंदाज़ी, U-17 आयु वर्ग) – *द्वितीय स्थान*
*गीत*(कक्षा 10वीं, तीरंदाज़ी, U-17 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान*
*राधिका* (कक्षा 11वीं, तीरंदाज़ी, U-19 आयु वर्ग) – *द्वितीय स्थान*
*शुभम* (कक्षा 12वीं, भाला फेंक, U-19 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान*
*शोमेश*(कक्षा 8वीं, बॉक्सिंग, U-17 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान*
*हार्दिक* (कक्षा 11वीं, कराटे 82 किलो, U-19 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान*
*महक* (कक्षा 9वीं, वेट लिफ्टिंग 55 किलो) – *प्रथम स्थान*
*लावण्या* (कक्षा 9वीं, वेट लिफ्टिंग 55 किलो) – *द्वितीय स्थान*
*छवि*(कक्षा 9वीं, वेट लिफ्टिंग, 77किलो ) – *प्रथम स्थान*
*दिपांशु*(कक्षा 11वीं, नेट बॉल, U-19 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान*
*अरमान मलिक*(कक्षा 11वीं, बास्केटबॉल, U-19 आयु वर्ग) – *प्रथम स्थान* इन सभी बच्चों की उपलब्धियों को देखते हुए वुड स्टॉक स्कूल के *निदेशक डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा जी और उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा जी* ने कहा कि 
“वुडस्टॉक के खिलाड़ी आज की पीढ़ी के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि वुडस्टॉक केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता का केंद्र है। स्कूल की *प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम* जी ने कहा कि “हमारे विद्यार्थी खेलों में जोश, अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि राज्य स्तर पर भी वे अपने हुनर से विद्यालय और जिले का नाम रोशन
✨ इन विजयी छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों बधाई।

Tuesday, August 26, 2025

August 26, 2025

रचनात्मकता और संस्कृति को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का उद्देश्य – डॉ. राजन चिलाना

रचनात्मकता और संस्कृति को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का उद्देश्य  – डॉ. राजन चिलाना
जींद : रिद्धि सिद्धि क्लब द्वारा 27 से 29 अगस्त तक भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेंगे। महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि इसमें स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो कक्षा 3 से 12 तक तीन वर्गों में सम्पन्न होगी।
इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन डॉ. राजन चिलाना, प्रतिनिधि डिप्टी स्पीकर हरियाणा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि – “गणपति महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह बच्चों में कला, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का अवसर भी है। चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों की छुपी प्रतिभा को मंच मिलेगा और समाज को नई दिशा।”
प्रतियोगिता की प्रविष्टियां जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित 30 प्रतिभाशाली विजेता बच्चों को 29 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस महोत्सव की एक और बड़ी आकर्षण होगा 28 अगस्त को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकारों द्वारा गणपति जी की लाइव पेंटिंग। इसके साथ ही पूरे तीन दिन तक भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिरस से सराबोर प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम के संयोजक दीपक कौशिक ने बताया कि – “रिद्धि सिद्धि क्लब पिछले कई वर्षों से समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना जगाने का काम कर रहा है। गणपति महोत्सव केवल पूजन का पर्व नहीं है, बल्कि इसमें बच्चों, युवाओं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता इसका सबसे सुंदर आयाम है, क्योंकि आने वाली पीढ़ी ही हमारी संस्कृति की धरोहर है।
August 26, 2025

जींद के पत्रकारों ने देखी हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, डिप्टी स्पीकर से की मुलाकात

जींद के पत्रकारों ने देखी हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, डिप्टी स्पीकर से की मुलाकात
जींद : मीडिया क्लब जींद के पत्रकारों को हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही देखने का अवसर प्राप्त हुआ। पत्रकारों ने विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नोत्तर काल और विधायी प्रक्रियाओं को करीब से देखा और समझा। डिप्टी स्पीकर मीडिया कोडीनेटर सन्नी मग्गू ने बताया कि यह सत्र 22 अगस्त से शुरू हुआ और 27 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरान पत्रकारों की मुलाकात हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा से हुई। डिप्टी स्पीकर ने पत्रकारों को सदन की कार्यप्रणाली और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकारों ने इस आयोजन के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का आभार व्यक्त किया। मीडिया क्लब जींद के सदस्यों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने से उन्हें राज्य की शासन व्यवस्था और नीति-निर्माण प्रक्रिया की गहरी समझ मिली। मीडिया क्लब जींद ने इस आयोजन के लिए हरियाणा विधानसभा प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।