Breaking

Saturday, September 13, 2025

September 13, 2025

अंत्योदय कल्याण और गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा

नरवाना विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान होंगे जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

अंत्योदय कल्याण और गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
चंडीगढ़— हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि आगामी  17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में उत्साह एवं हर्षोउल्लास के साथ चलाया जाएगा। इस पखवाड़ा के दौरान नरवाना (जींद) विधानसभा क्षेत्र में भी जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सरकारी योजनाओं का आमजन तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और अंत्योदय कल्याण इस पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना (जींद) में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर रहे है, उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, गरीब उत्थान, ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जन जागृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित होंगे। इस दौरान लोगों को एक पेड़ मां के नाम, बहन के नाम तथा बेटे के नाम लगाने और उसका संरक्षण करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा ताकि ग्लोबल वार्मिंग तथा औद्योगिकरण के युग में बढ़ते प्रदुषण पर अंकुश लगाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 750 गांवों को चिन्हित किया गया है जिनमें स्वास्थ्य कैम्प, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सेवाओं एवं योजनाओं का जन- जन तक लाभ पहुंचाना, पेयजल, बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था जैसे तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में सरकार व प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इसी दौरान ब्लॉक एवं उपमंडल स्तर पर दिव्यांगों की सहायता के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें दिव्यांग व्यक्तियों को कान की मशीन, चश्मा, ट्राई साइकिल सहित सभी प्रकार के कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने वातावरण की शुद्धि के लिए 17 सितंबर को शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में हवन यज्ञ करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हथकरघा एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति यथाशक्ति स्वदेशी वस्तुओं की खरीद भी करें ताकि प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत एवं लोकल फोर वोकल की अवधारणा को बल मिल सके। राजस्व व शहरी स्थानीय निकाय विभाग इस दौरान स्वामित्व योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक दिलवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए पखवाड़ा के दौरान लम्बित रजिस्ट्ररी तथा इंतकाल के कार्यों का निपटान करें। कैबिनेट मंत्री ने वर्तमान में प्रदेशभर में बने बाढ़ के हालात पर चिंता जताई और कहा कि आपदा की इस घड़ी में मौजूदा राज्य सरकार पूर्णतया गरीब, मजदूर एवं किसान के साथ खड़ी है। भारी बरसात तथा जलभराव से हुए नुकसान की पूरी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी, इसके लिए प्रभावित गांवों व कस्बों में ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का ऑनलाइन ब्यौरा लिया जा रहा है।
September 13, 2025

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

विभिन्न राज्यों से आए करीब 2000 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी, पंचकूला को 11 लाख रुपये देने की करी घोषणा
चंडीगढ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार ओलम्पिक खेलों की तैयारियों में अभी से लग गई है।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में योनेक्स-सनराइज अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के उद्घाटन समारोह में देश भर से आए खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की और अपने स्वैच्छिक कोष से स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी, पंचकूला को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता, एंटी  करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक श्री आलोक मित्तल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री जितेंद्र महाजन, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंघानिया, पंचकूला स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डीपी सोनी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न राज्यों से आए करीब 2000 प्रतिभागी  खिलाड़ियों का हरियाणा में  स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन आपका जज्बा और खेल भावना ही आपको महान खिलाड़ी बनाएगी। यह भी याद रखें कि आपकी मंजिल केवल एशियन जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना होना चाहिए।
उन्होंने हरियाणा को स्पोर्टस हब बताते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 11 साल पहले हरियाणा में खेलों के लिए एक विजन विकसित किया जिसके अनुरूप हमने श्खेले हरियाणा-बढ़े हरियाणा के मंत्र के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया। चाहे खेल स्टेडियम हो, इनडोर हॉल्स हो या फिर रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स एकेडमीज, सरकार ने प्रदेश के हर जिले में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने के लिए खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। हरियाणा को श्खेलों की नर्सरीश् कहा जाता है। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1,489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह दिये जाते हैं।
उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे ओलंपिक खेल हों, एशियाई खेल हों या राष्ट्रमंडल खेल हों, हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर तिरंगे को ऊंचा फहराया है। राज्य के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश द्वारा जीते गये 6 पदकों में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के थे। इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत द्वारा जीते गए 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। यही नहीं, एशियाई खेलों में भी हमारा प्रदर्शन बड़ा ही सराहनीय रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए श्हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021श् बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैडमिंटन एक ऐसा खेल है जो न केवल शारीरिक कौशल और तकनीकी दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण का भी प्रतीक है। बैडमिंटन गति, रणनीति और सहनशक्ति का अनूठा संगम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि यह खेल पिछले कुछ दशकों में भारत में अभूतपूर्व रूप से लोकप्रिय हुआ है। इसका श्रेय हमारे उन महान खिलाड़ियों को जाता है, जिन्होंने विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। इनमें प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु और लक्ष्यसेन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने लाखों युवाओं को इस खेल की ओर आकर्षित भी किया है।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आप एक टीम की तरह खेले। एक-दूसरे का सहयोग करें, एक-दूसरे से सीखें, आपकी एकता ही आप सबकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला का गठन 15 वर्ष पूर्व किया गया था। उन्होने बताया कि 15 वषों से सोसाईटी द्वारा प्रतिवर्ष जिला में कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल जीतने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाता है।
September 13, 2025

*इंडोनेशिया के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों में अब गीता ज्ञान हुआ शामिल - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*इंडोनेशिया के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों में अब गीता ज्ञान हुआ शामिल - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*इंडोनेशिया ने गीता के नाम से जारी किया डाक टिकट*
चण्डीगढ़ -- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान के दिव्य संदेश को पूरे विश्व में फैलाया जा रहा है। इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंध तो थे ही अब इन संबंधों में गीता ज्ञान भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार की शाम को इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में चल रही तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर अपना वीडियो संदेश दे रहे थे। इस दौरान इंडोनेशिया ने गीता पर डाक टिकट जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां के नागरिक भी गीता का ज्ञान प्राप्त कर आगे प्रचार करेंगे। ताकि इस ज्ञान के आलोक से जगत का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के नागरिकों को स्वामी ज्ञानानंद जी ने गीता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इससे इंडोनेशिया व भारत के संबंध मजबूत होंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र से बाहर विदेशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक मॉरिसिस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। आनेआने वाले समय में अन्य देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया के नागरिकों से आह्वान किया कि वेे गीता के दिव्य संदेश को अपने जीवन में उतारें।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है। यदि एक मिनट गीता भी का पाठ किया जाए तो व्यक्ति विचार और मन से मजबूत बनता है। इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पूरा उत्साह और जोश है। इंडोनेशिया के नागरिक गीता को अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ इस ज्ञान का प्रचार भी करेंगे।

इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतीमा को बनाया जाए, जिसे पूरा विश्व जाने। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की तरफ से हर सहयोग दिया जाएगा।

वेदकर्ण एमडब्ल्यूएस तृतीय बाली के सीनेटर डॉ. आई. गुस्तीनगुरा आर्य ने कहा कि इंडोनेशिया में गीता के प्रति लोगों को पहले से ही बहुत लगाव है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन से आम जन का गीता से और अधिक जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि बाली भारत का छोटा भाई है। यहां पर वो गीता को लेकर कार्यक्रमों का आगे भी आयोजन करते रहेंगे।

इस मौके पर विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम, विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
September 13, 2025

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश- प्रदेश में बनने वाली सड़कों की डीपीआर की गुणवता और सुनिश्चित करें, पानी निकासी की व्यवस्था सम्बंधित विभाग सड़कों पर साइन बोर्ड लगवाना करे सुनिश्चित - नायब सिंह सैनी

*मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश- प्रदेश में बनने वाली सड़कों की डीपीआर की गुणवता और सुनिश्चित करें*

*पानी निकासी की व्यवस्था
*सम्बंधित विभाग सड़कों पर साइन बोर्ड लगवाना करे सुनिश्चित - नायब सिंह सैनी*

*सभी उपायुक्त व डीएमसी भी वीडियो कॉफ्रैसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े*
चण्डीगढ़ -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली सड़कों की डीपीआर में गुणवता को सुनिश्चित करें और डीपीआर में ड्रेनेज प्लान के साथ-साथ पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा, हर साइट का निरीक्षण कर, उसके सैंपल भरकर लैब में चैक करवाएं और उनकी रिपोर्ट को सुरक्षित रखा जाए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश आज यहां विभिन्न विभागों की सड़क मुरम्मत के संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस दौरान सभी उपायुक्त व डीएमसी भी वीडियो कॉफ्रैसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सम्बंधित विभाग सड़कों पर साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सड़कों पर बर्म बनाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर सड़कों के कार्य चल रहे हैं वहां के निवासियों से कार्य की प्रतिक्रिया भी लेते रहें और दूसरे राज्यों के साथ लगती सड़कों को अच्छा किया जाए और पेड़ लगाकर सौदर्यकरण भी किया जाए।
*जिन सड़कों के टेंडर अलॉट हो चुके उनका कार्य तुरंत शुरू करवाएं*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश की जिन सड़कों के टेंडर अलॉट हो चुके हैं उन सड़कों का कार्य तुरंत शुरू करवाया जाए। साथ ही जिलों में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के पास वहां चल रहे कार्यो सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करवाया जाए और विशेषकर गुणवता का पूरा ध्यान रखा जाए, गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
*गीता जयंती से पहले कुरुक्षेत्र में विभिन्न चौकों का महाभारत की थीम पर होगा सौंदर्यकरण* 

श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़कों के उपर से पानी जा रहा था ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पानी निकासी के लिए पाईप डाले जाएं। इसके अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र में विभिन्न चौकों का महाभारत की थीम पर सौंदर्यकरण किया जाए। यह कार्य गीता जयंती से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में बारिश के कारण जो कच्चे रास्ते खराब हो चुके हैं उनको मनरेगा के तहत ठीक करवाया जाए।
*मुख्यमंत्री ने सडकों के सैम्पल भरवाकर जांच करवाने के दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिला उपायुक्तों को विभिन्न सडकों के सैम्पल भरवाकर जांच करवाने के निर्देश दिए। इन सडकों में जिला फतेहाबाद में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने वाली सड़क व भिरडाना सड़क के सैम्पल, जिला हिसार में सेक्टर 14 की सड़क के सैम्पल, जिला झज्जर में समस्तपुर माजरा गांव की सड़क व मारौत गांव की सड़क के सैम्पल, जिला पंचकूला में गांव मौली से गांव प्यारेवाला तक बनाई गई सड़क के सैम्पल भरवाकर जांच करवाने के निर्देश दिए। 
बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत करवाया कि प्रदेश में बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की 1107 किलोमीटर लम्बाई की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी मुरम्मत पर अनुमानित राशि 287 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी। जिनका कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 240 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों का टेंडर हो चुका है जिनका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। साथ ही 208 किलामीटर लम्बाई की सड़कों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 209 सड़कें 89 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी हैं  जबकि 140 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों पर कार्य चल रहा है। 38 सड़कों का टेंडर का कार्य प्रक्रिया में है।

इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
September 13, 2025

जींद पुलिस की बड़ी कामयाबी *चार आरोपियों से चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद*

जींद पुलिस की बड़ी कामयाबी *चार आरोपियों से चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन व सख्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए जींद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में  थाना शहर नरवाना पुलिस को चोरी के मामले में  बड़ी सफलता मिली है।
थाना शहर नरवाना के प्रंबधक अफसर निरीक्षक ईशवर सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.08.2025 को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल नेहरू पार्क, नरवाना के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। जिसकी शिकायत पर थाना शहर नरवाना में मुकदमा न. 240 दिनांक 16.08.2025 धारा 303(2), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर इंजार्ज हुड्डा चौकी नरवाना उप निरीक्षक वजीर सिंह के नेतृत्व में टीम को जांच हेतु लगाया गया।  जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गुप्त सूचना तंत्र सक्रिय किया और लगातार प्रयास करते हुए सूचना मिलने पर थाना लहरा जिला संगरूर पंजाब के एक मुकदमा में इंकसाफ करने पर चोरी में शामिल चार आरोपियों  को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपीयों की पहचान वकिल सिंह, हरनेक सिंह उर्फ रिंकु,निशान सिंह उर्फ वारिस वासियान दुग्गल खुर्द जिला पटियाला व विजय कुमार  वासी पटियाला के रुप में हुई है पकडे गए आरोपीयों की  निशानदेही पर चोरी शुदा आठ मोटरसाईकल बरामद हुई है ।  पकडे गए आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस रिमाण्ड हासिल करके चोरी की अन्य वारदात बारे गहनता से पुछ- ताछ कि जा रही है  ।
September 13, 2025

रक्तदान महादान : रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें रक्तदाता : डा. भोला

रक्तदान महादान : रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें रक्तदाता :  डा. भोला

19 सितंबर को सेवा सदन में होगा रक्तदान का आयोजन
जींद : अर्बन एस्टेट स्थित एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है बल्कि रक्तदाता के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। आयरन का संतुलन बना रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया और भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो स्वयं अपने माता-पिता की याद में 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन हिंदू कन्या महाविद्यालय के सामने सेवा सदन में करने जा रहे हैं। वो इस शिविर में परिवार सहित रक्तदान भी करेंगे। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि प्रत्येक युवा को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। युवाओं को रक्तदान जैसे महा अभियान से जोडऩा समय की आवश्यकता है। क्योंकि स्वस्थ समाज ही प्रगतिशील समाज की नीव है। इस अवसर पर संस्था की ट्रेनर अंकिता खटकड़,  अजय वर्मा, मीना, किरण सिंधु सहित अन्य छात्रों ने शपथ ली कि वो स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करेंगी। कार्यक्रम के अंत में डा. भोला ने सभी को 19 सितंबर को सेवा सदन जींद में उनके माता-पिता की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
September 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा : विधायक रामकुमार गौतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा : विधायक
कहा : 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के दौरान की जाएगी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां
जींद/सफीदों : विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और समर्पण भाव के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर विधायक ने सफीदों के सभी मंडलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय लैया धर्मशाला में ली। इसमें तिथिबद्ध तरीके से सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर की गई।
विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ -सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की मैराथन करवाई जाएगी। 29 सितंबर को प्रदेश स्तर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे तथा लोकल फॉर वोकल विषय पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गौतम ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना देश की एकता और अखंडता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। जिससे जम्मू-कश्मीर मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़ पाया है। तीन तलाक कानून मुस्लिम बहनों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण निर्णय है। जिसने उन्हें एक नई सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। इसी तरह राम मंदिर निर्माण करोड़ों भक्तों की आस्था का विषय था। जो दशकों बाद पूरा हुआ और देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब,  किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित हैं। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी, संघर्ष और प्रेरणा की अद्भुत मिसाल है। एक गरीब घर का बेटा आज देश का नेतृत्व कर रहा है, यह अपने आप में युवाओं के लिए सबसे बड़ी सीख है कि मेहनत और ईमानदारी से सब कुछ संभव है। विधायक रामकुमार गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें बल्कि इसे लोगों की भागीदारी से एक जन आंदोलन बनाएं ताकि समाज में सेवा और समर्पण का संदेश दूर तक पहुंच सके। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, गीता बिटानी, मंडल अध्यक्ष गीता बिटानी, जिला महामंत्री जितेंद्र रोड, सुरेश कौशिक, कृष्ण मुआना समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
September 13, 2025

मैढ़ सुनार सभा पांच को मनाएगी आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती

मैढ़ सुनार सभा पांच को मनाएगी आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती
जींद : मैढ सुनार सभा द्वारा आगामी पांच अक्टूबर को स्थानीय सैक्टर छह जींद में स्थित सुनार धर्मशाला में सुनार समाज के आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महाराज अजमीढ़ मन्दिर व धर्मशाला प्रांगण में आयोजित इस अवसर पर महाराज अजमीढ़ मन्दिर व धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यह मैढ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सभा के महासचिव राममेहर वर्मा, वित्त सचिव गौरव सोनी, नरेश सोनी, रमेश वर्मा, नरेन्द्र भामा तथा इंद्र सिंह ने बताया कि समाज के पूर्वज महाराजा अजमीढ़ जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में समाज सेवी एवं उद्योगपति सुमेरचंद वर्मा बतौर मुख्यअतिथि तथा राजेश कुमार उर्फ भोला अति वशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इस अवसर पर समाज से संबंधित राज्य के सरंपच, पंच, जिला पार्षद, नगर निगम पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभा के महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 16 नवंबर को सभा का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव भी करवाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर बनारसीदास वर्मा, इंद्र सिंह वर्मा, अमित वर्मा, राजकुमार सोनी, रमेश वर्मा, ताराचंद वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
September 13, 2025

स्वच्छ पेयजल : विभाग की टीम ने हर घर दी दस्तक, टीम ने रूपगढ़ के जलघर का किया निरीक्षण

स्वच्छ पेयजल : विभाग की टीम ने हर घर दी दस्तक
टीम ने रूपगढ़ के जलघर का किया निरीक्षण, बक्ट्रोलोजिकल व कैमिकल जांच के लिए सैंपल 
जलघर पर लगाया टोल फ्री नंबर 18001805678 का कटआउट
जींद : बरसात के मौसम में होने वाली डेंगू, मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने व हर घर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम  ने शुक्रवार को गांव रूपगढ़ के घर-घर दस्तक दी व पानी में क्लोरिनेशन की जांच की। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि इस संयुक्त टीम में जिला लैब केमिस्ट विरेंद्र सिंह व खंड समन्वयक दिनेश मलिक के साथ-साथ विभाग के पंप ऑपरेटर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। रणधीर मताना ने बताया कि विभाग की संयुक्त टीम गांव रूपगढ के जलघर पर पहुंची टीम ने वहां पर पेयजल आपूर्ति में सप्लाई की जा रही क्लोरिनेशन चैक की, जोकि सही पाई गई। इसके बाद टीम ने पानी के बक्ट्रोलोजिकल व कैमिकल जांच के लिए सैंपल लिए। जल घर में क्लीयर वाटर टैंक, स्टोरेज टैंक, फिल्टर, क्लोरिनेशन डोजर के साथ-साथ साफ -सफाई का भी निरीक्षण किया। इसके बाद टीम गांव मे घर-घर पहुची व क्लोरिनेशन के सैंपल लिए। इस मौके पर कैमिस्ट विरेन्द्र सिंह ने कहा कि जल घर से पेयजल आपूर्ति के साथ क्लोरिनेशन मिलाई जाती है। जिससे पेयजल की शुद्धता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम छौर के पेयजल कनेक्शन से भी क्लोरिनेशन चैक की गई है जोकि सही पाई गई है। पेयजल की बक्ट्रोलोजिकल व कैमिकल जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए गए हैं। जोकि जिला लैब में टैस्ट किए जाएंगे। खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने ग्रामीणें को जल संरक्षण व स्वच्छता पर जागरूक करते हुए कहा कि सभी पेयजल उपभोक्ताओं को अपने पेयजल नलों पर टेप लगानी चाहिए। जरूरत के मुताबिक जल का उपयोग करके नल को बंद कर देना चाहिए। पेयजल कनैक्शन के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए और पाइप लाइन से अपने मकान तक काली पाइप की बजाए अच्छी प्लास्टिक की पाइप का प्रयोग करना चाहिए ताकि उसमें किसी प्रकार की लिकेज ना हो। इस मौके पर टीम ने आंगनवाड़ी व स्कूल में कार्यक्रम आयेजित कर जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उचाना के खंड समन्वयक कुशल शर्मा ने जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और आंगनवाडी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को पेयजल जांच व विभिन्न तरह की बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
September 13, 2025

भाजपा सरकार का किसानों से कोई मतलब नही : बीरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार का किसानों से कोई मतलब नही : बीरेंद्र सिंह
जींद : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा बारिश के जलभराव से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए सुरबरा गांव पहुंचे। यहां पर किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। किसानों ने बताया कि फसल में जलभराव होने से फसल खराब हो रही है। कई दिनों से फसलों में जलभराव है। किसान की आमदन का साधन फसल होती है। फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान किसानों को हुआ है। अब भी खेतों में जलभराव है। पत्रकार वार्ता में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का किसानों से कोई मतलब नहीं है। दस साल भाजपा सरकार में रह कर आया हॅू मेरे को पता है भाजपा सरकार में चार लोगों की कोई जगह नहीं है। किसान, जवान, गरीब, अल्पसंख्यक के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा धर्म, जात पात का नाम लेकर लोगों को अपने पक्ष में कर लिया।  पंजाब का जो किसान है उसका अन्न पैदा करने में एक तिहाई से ज्यादा अन्न पैदा करता है। हरियाणा को मिलाकर दोनों राज्य पूरे देश का 40 से 45 प्रतिशत अन्न पैदा करते है। पीएम मोदी हवाई सर्वे करके चले गए उन्हें ऊपर से नहीं बल्कि जमीन पर आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतों में जलभराव होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार की नाकामी की वजह से जलभराव फसलों में हुआ है। जलभराव से जो नुकसान फसल को हुआ उसको लेकर सरकार जितना उत्पादन प्रति एकड़ होता है उसका आंकलन कर एमएसपी के अनुसार मुआवजा किसानों को देने का काम सरकार करें। किसान पर प्राकृति की मार पड़ी है। किसान के पास खेती आय का स्त्रोत होती है। बारिश से फसलों को जो नुकसान हुआ है उससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। खेतों में अब भी कई-कई फीट पानी भरा है। जलभराव होने से फसल खराब हो चुकी है। सरकार पुख्ता प्रबंध अगर समय रहती करती तो जो हालात बने है वो नहीं बनते। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरनाम पालवां, राजेश खरकभूरा, दीपक डूमरखा, विजेंद्र डूमरखा कलां, सुशील सुरबरा, कुमार अनिल, मंजीत काब्रच्छा, रणधीर मंगलपुर, रिंकू जांगड़ा, पूर्व सरपंच प्रदीप, रामफल झील मौजूद रहे।
September 13, 2025

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की उचाना में बैठककच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगें रखीं, नई ब्लॉक कमेटी का गठन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की उचाना में बैठक
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगें रखीं, नई ब्लॉक कमेटी का गठन
जींद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की त्रिवार्षिक बैठक नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की। उचाना ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। धर्मवीर मोर को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है। राजेश कुमार को सचिव और सुखचैन को कैशियर चुना गया। राममेहर कौशिक उपप्रधान, सत्यवान पटवारी सहसचिव और नरेश कुमार को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। बिजली विभाग के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण पर रोक लगाने की बात कही। विभागों में खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग रखी। राठी ने बताया कि बिजली निगम में हजारों पद खाली हैं। कर्मचारियों को 250-250 किलोमीटर दूर नौकरी करने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने जिलावार नियुक्ति की मांग की। आठवें वेतन आयोग के गठन और महंगाई पर रोक की मांग भी रखी। कर्मचारियों को नियमानुसार मकान किराया भत्ता देने की बात कही। इस मौके पर सुनीता कालीरामण और सन्नी पटवारी ने कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में मा. साधुराम, दलेल राणा, मोहित, सतपाल, विक्रम, कृष्ण खटकड़ समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
September 13, 2025

रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, सरकार परिवहन विभाग में तबादला नीति को रद्द करे

रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
सरकार परिवहन विभाग में तबादला नीति को रद्द करे
जींद : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मांग दिवस मनाते हुए दो घंटे बस अड्डे पर प्रदर्शन किया और महाप्रबंधक राहुल जैन को मांगों को लेकर सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान देवेंद्र घोडेला और संचालन डिपो सचिव रमेश भैणी ने किया। डिपो प्रधान देवेंद्र ने कहा कि सरकार परिवहन विभाग में तबादला नीति को रद्द कर आठवें वेतन आयोग का गठन कर वेतन विसंगति को दूर करे। हरियाणा सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत में विभाग के कर्मचारियों की बनाई गई तबादला नीति खामियों पर यूनियन लिखित आपत्ति जताते हुए तबादला निती रद्द करने की मांग कर चुकी है। अगर फिर भी सरकार पॉलिसी लागू करना चाहती है तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे व ऑनलाइन तबादला नीति का डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा सरकार अपने वायदे के अनुसार सभी खाली पदों पर प्रमोशन करे। राज्य कैशियर सुशील ईक्कस व नरवाना सब डिपो के प्रधान सुरेंद्र पालवां ने कहा कि 22 मई को महानिदेशक के साथ हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनमें चालकों, लिपकों व परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ानेए चालक व परिचालकों को एक माह में 30 रात्रि ठहराव के भुगतान की शक्ति महाप्रबंधकों को देनेए 2004 से पहले लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक वर्ष में 33 अवकाश देने जैसी मांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के तहत लगे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। विभाग द्वारा भविष्य में पक्की भर्ती की जाए और उनके बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। निजीकरण बंद कर विभाग में 10 हजार बसें शामिल की जाए। उन्होंने कह कि सरकार मानी हुई मांगों को लागू करे और यूनियन को बुला कर बातचीत के माध्यम से समाधान करेंए अन्यथा हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन आंदोलन की घोषणा करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर रमेश, अनिल, सुनील, बलजीत मान, कर्मवीर, वीरेंद्र व दिनेश भी मौजूद रहे।
September 13, 2025

प्राची सैनी ने नेशनल तलवारबाजी (फेंसिंग) चैंपियनशिप में जीता दोहरा पदक

प्राची सैनी ने नेशनल तलवारबाजी (फेंसिंग) चैंपियनशिप में जीता दोहरा पदक
उत्तराखंड में हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन
जींद : उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में नेशनल कैडेट (अंडर-17) नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन आठ सितंबर से 14 सितंबर तक किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में जींद की बेटी प्राची सैनी ने दोहरे पदक जीत कर फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। चैंपियनशिप आयोजन के तीसरे दिन प्राची ने तलवारबाजी के फॉयल इवेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हरा कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया और आयोजन के चौथे दिन हरियाणा की तरफ से खेलते हुए टीम इवेंट में चंडीगढ़ की टीम को फाइनल में हरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। फॉयल इवेंट में 26 राज्यों के 500 से 600 चयनित खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्राची तलवारबाजी की एक होनहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। कम उम्र में ही नेशनल लेवल के अब तक 40 से 45 पदक अपने नाम कर चुकी है। प्राची पांच बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई चैंपियनशिप और वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। अबतक प्राची अपनी आयु वर्ग में खेलते हुए कई बार नेशनल चैंपियन बन चुकी हैं और अपने से उच्च आयु वर्ग में खेल कर भी बहुत सारे नेशनल मेडल हासिल किए हैं। इस जीत पर प्राची के पूरे परिवार और उसके स्कूल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्ष और उल्लास का माहौल है। प्राची के पिता प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि उसके पदक और जीत प्राची और उसके प्रशिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इसके प्राइमरी कोच दीपक और दिनेश ने काफी मेहनत की है। सोलह वर्षीय प्राची पिछले डेढ़ वर्ष से खेलो इंडिया के बैनर तले विजयी भारत स्पोट्र्स अकादमी संस्कारधाम अहमदाबाद में प्रशिक्षण ले रही है और वहां के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और लग्न से अगले पड़ाव की तैयारी में लगी हुई हैं। प्राची के आवास पर शहरवासियों ने परिवार को बधाई दी और परिवारवालों ने भी मिठाई खिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
September 13, 2025

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जतायी बाढ़ से हुए किसान व आम आदमी के नुकसान पर चिंता

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जतायी बाढ़ से हुए किसान व आम आदमी के नुकसान पर चिंता 
व्यापारियों के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर भी जताई चिंता
सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का जल्द मुवावजा दे और अपराधियों पर लगाम लगाए : गुलशन डंग
जींद : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने शुक्रवार को जींद मे व्यापारी संगठनों सँग बैठक मे प्रदेश मे बाढ़ से पीडि़त किसानो व आम जनता के नुकसान पर चिंता जताई। क्योंकि प्रदेश के व्यापार किसान की फसल पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं। किसान ही यदि नुकसान में होगा तो व्यापारी खुश नही रह सकता है। व्यापार मंडल जींद के तमाम पदाधिकारियो की उपस्थिति में संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द फसलों पालतू जानवरों व घरों में हुए नुकसान का मुवावजा देने की अपील की। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और व्यापारी वर्ग के साथ आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों के विरोध में गहरा रोष व चिंता व्यक्त की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने जींद व्यापार मंडल की बैठक में जींद व्यापार मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह स्थिति अब न केवल डर और असुरक्षा का विषय बन गई है बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और शांति के लिए एक गंभीर खतरा बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ की हड्डी है। हम रोजगार सृजन करते हैं। अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। सरकार को राजस्व उपलब्ध कराते हैं और समाज की सेवा का भी दायित्व निभाते हैं लेकिन आज यही व्यापारी समाज अपनी जान और माल की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा आशंकित और असहाय है। दिनदहाड़े लूट,  अपहरण, जबरन वसूली और हत्या जैसे जघन्य अपराधों का ग्राफ  लगातार ऊपर जा रहा है। जबकि प्रशासनिक तंत्र मूकदर्शक बना हुआ प्रतीत होता है। व्यापारी नेता ने कहा कि प्रदेश मे एक के बाद एक लगातार व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। जगह-जगह हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रदेश सरकार कोई सख्त कार्यवाही नही कर रही है। जिससे अपराधियों के हौंसले निरंतर बढ़ रहे हैं और वे दिन दहाड़े बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां से आए दिन किसी न किसी व्यापारी के साथ हत्या,  लूट व फिरौती मांगे जाने की खबरें ना आ रही हो। गुलशन डंग ने कहा कि पिछले कई दिनों से खुले आम इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर प्रदेश सरकार व पुलिस का कोई नियंत्रण नही है। जिस कारण बादमाशों के हौशले बुलंद है और वह दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन व सरकार कि इस नाकामी के लिए व्यापारी समाज के लोग चिंता में है।  गुलशन डंग ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाते तो संगठन राज्यभर में आंदोलन छेडऩे के लिए बाध्य होगा ताकि व्यापारी वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचे।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सरकार से मांगल करता है कि व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और व्यापारियों को विश्वास दिलाया जाए कि वे सुरक्षित हैं। जींद जिला के प्रधान रिषभ जैन, शहरी प्रधान अनिल अग्रवाल, राजकुमार लखीना व सुनील वशिष्ठ एवं मनोज अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि व्यापार मंडल जींद ने सैदव समाज व व्यापारी हित की आवाज उठायी है और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्य कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग के साथ पूरे प्रदेश में एक जन जागरण अभियान चलाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं को सरकार से अवगत कराकर उनके निदान हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे और जल्द ही व्यापार संगठन का एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कानून व्यवस्था को लेकर बुलाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल जींद के सरंक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज, अशोक गुलाटी, राजकुमार गर्ग, महेंद्र मंगला, सुरेश सैनी, संजय वर्मा, अशोक मनोचा, बलराज गर्ग,  आनंद जैन, सतीश भारद्वाज सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद रहे।
September 13, 2025

एटीएम बदल निकाले साढ़े 52 हजार रुपये, मामला दर्ज

एटीएम बदल निकाले साढ़े 52 हजार रुपये, मामला दर्ज
अज्ञात युवक को बातों में उलझा एटीएम कार्ड बदलने का आरोप  
जींद : सफीदों में बैंक के एटीएम कैबिन में अज्ञात युवक ने एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदल कर उसके खाते से साढ़े 52 हजार रुपये निकलवा लिए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
सफीदों निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि गत एक सितंबर को वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम कैबिन में राशि निकलवाने गया हुआ था। उसी दौरान कैबिन में मौजूद एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके खाते से साढ़े 52 हजार रुपये की राशि को निकलवा लिया। घटना का उस समय पता चला जब उसके खाते से राशि निकलवाने के संदेश आए। जब उसने एटीएम कार्ड को संभाला तो वह बदला हुआ था। शहर थाना सफीदों पुलिस ने श्याम लाल की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।