Breaking

Friday, October 17, 2025

October 17, 2025

SP, DCP और CP को लिखा-दफ्तर से निकलें;गाड़ियों से उतरें, आमजन को तंग न करें : DGP ओ .पी. सिंह

हरियाणा के नए DGP ओपी सिंह का आज दूसरा पत्र:
 SP, DCP और CP को लिखा-दफ्तर से निकलें;

गाड़ियों से उतरें, आमजन को तंग न करें।
चंडीगढ़: हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने आज दूसरा लेटर जारी किया है। इस लेटर में उन्होंने जिलों के एसपी, डीसीपी और सीपी को लिखा है। लेटर में उन्होंने लिखा है कि ये ध्यान देना होगा कि आम लोगों को पुलिस तंग न करे। इसके अलावा यदि ठग, चोर, मुंहजोर, बदमाश उनके पीछे पड़ जाए तो उससे उनका पीछा भी छुड़वाएं।
इस उन्होंने लेटर में राहत इंदौरी का एक शेर भी लिखा है, न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा।
डीजीपी ने लिखा है कि उनकी समझ के अनुसार 90% लोग अपने काम से मतलब रखते हैं। वे बस इतना चाहते हैं कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान न करे और अगर कोई ठग-चोर उन्हें परेशान करे तो पुलिस उनकी मदद करे।
उन्होंने पुलिसिंग को फ्रिक्शन-फ्री रखने, चेकिंग को पिन-पॉइंटेड और सूचना आधारित करने, वेरिफिकेशन में सहयोगात्मक रवैया अपनाने और फुर्ती दिखाने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि थानों और चौकियों में आने वालों के लिए बैठने की जगह होनी चाहिए, जहां चाय-पानी और अखबार-मैगजीन उपलब्ध हों।
डीजीपी ने कहा कि 4-5% लोग गरीबी या मजबूरी के कारण अपराध में शामिल हो जाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को जेल भेजने के बजाय सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सुझाव दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि 2-3% लोग गुस्से में आकर किसी को थप्पड़ मार देते हैं, ऐसे लोगों को जेल भेजने का कोई मतलब नहीं है, बल्कि हीलिंग और रेकन्सिलीऐशन आजमाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो 1-2% लोग ठगी और बदमाशी को धंधा बना चुके हैं, उन पर सारे कानून लागू किए जाएं, उनकी काली कमाई जब्त की जाए और जेल को उनका पक्का ठिकाना बनाया जाए।
डीजीपी ने बच्चियों, बहनों और माताओं को पूरा सम्मान देने और उनकी जरूरतों के हिसाब से पुलिसिंग को ढालने की बात कही है।
दफ्तर से निकलें, गाड़ियों से उतरें

लेटर के अंत में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से दफ्तरों से निकलने और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पुलिस के अलावा कोई और तंत्र नहीं है और पुलिस ने लोगों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने का बीड़ा उठाया है, जिसे उन्हें पूरा करना चाहिए।
October 17, 2025

प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुए जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुए जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम

प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रियों ने की बतौर मुख्यअतिथि शिरकत
चण्डीगढ़ - प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज जन विश्वास-जन विकास के नाम के समारोह का आयोजन किया गया। इन जिला जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ड्रा के माध्यम से निकले प्लाटों का आबंटन किया
राज्य सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष रहा बेमिसाल - अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला में कहा कि प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल बेमिसाल रहा है और इस अवधि में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से विभिन्न योजनाओं के पैसे सीधे लाभपात्रों के खातों में पूरे पहुंच रहे हैं।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से सशक्त - कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा के विकास एंव पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत में कहा कि प्रदेश सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 मासिक वित्तीय सहायता देने की योजना का शुभांरभ किया गया है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इसी तरह से महिलाओं की सुविधा के लिए ‘हर घर-हर गृहणी योजना’ में बीपीएल परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।
जनकल्याण, पारदर्शिता और तीव्र विकास की दिशा में प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष - राव नरबीर सिंह

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरूग्राम में कहा कि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष प्रदेश के इतिहास में जनकल्याण, पारदर्शिता और तीव्र विकास की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हरियाणा प्रदेश आने वाले वर्षों में “विकसित भारत” निर्माण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
प्रदेश सरकार की गरीब व किसान का कल्याण करने की है प्राथमिकता-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सोनीपत में कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हरियाणा तीन गुणा रफ्तार से तरक्की की ओर अग्रसर है। हम सभी का सकंल्प है कि 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने का लक्ष्य को साकार करना है। हम सभी प्रदेशवासियों को देश की तरक्की में अपना योगदान निभाना है। संकल्प पत्र के 217 सकंल्प में से एक वर्ष तक मौजूदा सरकार ने 46 संकल्प पूरे कर लिए हैं। प्रदेश सरकार की गरीब व किसान का कल्याण करने की प्राथमिकता है।
प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व अंत्योदय की दिशा में कर रही है निरंतर कार्य - डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक में कहा कि प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं अंत्योदय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। किसानों की धान की फसल का दाना-दाना सरकार द्वारा खरीदा जा रहा है और फसल का भुगतान सीधा किसानों के खातों में निर्धारित समय में किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यो की लिखी गई नई गाथा -श्याम सिंह राणा

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर में कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यो की नई गाथा लिखी गई है। युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत जरूरतमंद पात्र लोगों को 100-100 गज प्लाट के अलॉटमेंट लेटर प्रदान किए गए।
प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है राज्य सरकार - रणबीर सिंह गंगवा

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने हिसार में कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। यह सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा की दिशा में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनसे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ हर वायदे को पूरा कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सिरसा में कहा कि प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में शामिल हर वायदे को सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ पूरा कर रही है। एक साल में संकल्प पत्र में शामिल 46 संकल्प को सरकार पूरा कर चुकी है। जनहित में जो वायदे किए गए हैं उन्हें भी पूरा किया जाएगा। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रही है, किडनी रोगियों को जिला स्तर पर अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी गई है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उपचार के लिए पांच लाख रुपये तक का लाभ आयुष्मान योजना के तहत दिया है।
October 17, 2025

*मुख्यमंत्री ने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में 200 रुपए की वृद्धि की घोषणा, 1 नवंबर से मिलेगा 3200 रुपए प्रतिमाह पेंशन का लाभ*

*मुख्यमंत्री ने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में 200 रुपए की वृद्धि की घोषणा, 1 नवंबर से मिलेगा 3200 रुपए प्रतिमाह पेंशन का लाभ*
चंडीगढ़- हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गरीब परिवारों को बड़ी सौगात मिली। 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के दूसरे चरण के तहत प्रदेशभर में लाभार्थियों को 141 ग्राम व 2 महाग्राम पंचायतों में 8,029 प्लॉटों का आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के दूसरे चरण में पिंजौर शहर में 518 प्लॉटों का भी आवंटन किया गया।

जिला पंचकूला में हरियाणा सरकार के गौरवमयी एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के कुछ लाभार्थियों को मंच पर आवंटन पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद कल्याण, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया गया और प्रदेशभर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना।
*सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में 200 रुपए की वृद्धि की घोषणा*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों को 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। 1 नवंबर, 2025 से सरकार इसमें 200 रुपये की वृद्धि करने जा रही है। जिसके बाद नवंबर माह से लाभार्थियों को 3200 रुपये प्रति माह का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 100 गज के जिन लाभार्थियों को आज अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं, उनको रजिस्ट्री कराने की सुविधा के लिए धनतेरस के दिन भी तहसील खुली रहेंगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विगत 26-27 जुलाई को ग्रुप—सी पदों की भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा का सफल संचालन किया गया। युवाओं द्वारा दस्तावेजों में सुधार करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग आई आ रही थी। आज हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा इस करेक्शन पोर्टल को खोल दिया गया है। यह पोर्टल 17 अक्तूबर, 2025 से लेकर 24 अक्तूबर, 2025 रात 11:59 बजे मिनट तक खुला रहेगा।
*पंचायतों और स्थानीय निकायों को भी मिली सौगात, डेवलपमेंट ग्रांट के रूप में 2,697 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई*

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंचायतों को विकास कार्यों के लिए स्टैम्प ड्यूटी और बिजली की खपत पर पंचायत सेस की 1,044 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि जारी की। साथ ही, प्रदेश के 322 गांवों में फिरनियों के निर्माण के लिए 169 करोड़ रुपये की राशि भी दी। इसके अलावा, शहरों में भी विकास कार्यों के लिए नगर निकायों को 1,483 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की गई। कुल मिलाकर आज पंचायतों और नगर निकायों को डेवलपमेंट ग्रांट के रूप में 2,697 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।

श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गौवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा पर्वों की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा के विकास व जनकल्याण के दौर का एक स्वर्णिम दिन है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का संकल्प, सेवा और समर्पण का पहला वर्ष पूरा हुआ है, जो सभी के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के सिर पर छत के लक्ष्य को पूरा करते हुए 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के पहले चरण में 4,002 प्लॉटों का आवंटन किया गया था और आज 8,029 प्लॉटों का किया आवंटन किया गया है। कुल मिलकर इस योजना में अब तक 12 हजार 31 प्लॉटों का आवंटन किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पहले चरण में 15,247 प्लॉटों का आवंटन किया गया और आज दूसरे चरण में पिंजौर शहर में 518 प्लॉटों का आवंटन किया गया। कुल मिलाकर अब तक इस योजना में 15,765 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 77,199 परिवारों को लाभ प्रदान किया है। इनमें से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49,403 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 27,796 परिवारों को लाभ मिला है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक साल पहले प्रदेश की जनता ने हमें तीसरी बार जनसेवा का ऐतिहासिक अवसर दिया। इससे पहले कोई भी पार्टी राज्य में लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीत सकी। यह प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का विकसित राष्ट्र बनाने के विजन, राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय दर्शन और सबका साथ-सबका विकास की भावना के प्रति मिला जन समर्थन है।
*सशक्त हरियाणा, समृद्ध हरियाणा, शिक्षित हरियाणा और स्वस्थ हरियाणा बनाने के लिए जनता ने दिया तीसरी बार जनादेश*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने नॉन स्टॉप हरियाणा के नारे के अनुकूल डबल इंजन सरकार के माध्यम से सशक्त हरियाणा, समृद्ध हरियाणा, शिक्षित हरियाणा और स्वस्थ हरियाणा बनाने के लिए हमें तीसरी बार जनादेश दिया। यही नहीं, स्थानीय निकायों के चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत दिया। इस तरह हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के जरिए जनता ने हमें तीन गुणा शक्ति प्रदान की है। इसलिए विकसित हरियाणा बनाने के लिए हम तिगुणी गति से काम कर रहे हैं।

 *एक वर्ष विकास की तिगुणी गति का साक्षी, 46 संकल्पों को एक साल में ही पूरा किया*

 श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 46 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 158 वादों पर काम प्रगति पर है। यह एक वर्ष का समय भले ही कम है, लेकिन सरकार ने जिस नॉन-स्टाप विकास का संकल्प लिया था। उसकी सिद्धि में यह एक वर्ष विकास की तिगुणी गति का साक्षी है। हम इसी वित्त वर्ष में कुल 90 संकल्प पूरे कर लेंगे।
 *एक साल में प्रदेश में किए गए 25,515 करोड़ रुपये लागत की 2,716 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास*

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश में 25,515 करोड़ रुपये लागत की 2,716 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये हैं। इनमें 4,685 करोड़ रुपये लागत की 2,159 परियोजनाओं के उद्घाटन और 20,830 करोड़ रुपये लागत की 557 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं। इससे साबित होता है कि हम बहकावे की राजनीति नहीं करते, जो कहते हैं, वही करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सब केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सरकार के 'ट्रिपल इंजन' की ताकत का कमाल है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के विजन व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, डीजीपी श्री ओ पी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
October 17, 2025

रेवाड़ी में ASI ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में टीचर पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप

फिर गूंजा हरियाणा पुलिस में सुसाइड का मामला

रेवाड़ी में ASI ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में टीचर पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप
हरियाणा पुलिस में लगातार आत्महत्याओं की कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही। अब रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में गुरुग्राम पुलिस में तैनात ASI कृष्ण यादव (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण अपने पैतृक गांव आए हुए थे। सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा, तो वह फंदे पर लटके मिले।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और सिविल अस्पताल भेजा।

👉 सुसाइड नोट मिला:
फोरेंसिक जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ASI ने अपनी पत्नी (PGT टीचर, दिल्ली) और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

👉 पिता थे दो बच्चों के:
कृष्ण दो मासूम बच्चों के पिता थे। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

---

🔴 इससे पहले भी पुलिसकर्मी कर चुके हैं आत्महत्या

7 अक्टूबर: IG वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में खुद को गोली मारी थी।
उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक वसीयत छोड़ी थी, जिसमें हरियाणा के DGP और कई अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

14 अक्टूबर: रोहतक के साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
उन्होंने सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

---

⚠️ सवाल उठता है...

हरियाणा पुलिस के भीतर आखिर ऐसा क्या दबाव है, जो एक-एक कर अधिकारी जान दे रहे हैं?
क्या ये सिर्फ व्यक्तिगत विवाद हैं, या विभागीय मानसिक तनाव का परिणाम?
October 17, 2025

हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मोदी मॉडल चल रहा है: मुख्यमंत्री

हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मोदी मॉडल चल रहा है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है, इसलिए मेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मोदी मॉडल चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार महत्वपूर्ण संकल्पों को पूरा किया जा रहा है। विकास के पथ पर अग्रसर हरियाणा निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने यह बात पंचकूला के रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान कहीं।

 उन्होंने बिहार दौरे के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं बिहार प्रचार के लिए जा रहा हूँ। कांग्रेस के शासन को जनता ने देखा हुआ है, बात बिहार की हो या पंजाब की, जनता विकास चाहती है। पंजाब के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी ने वहां सब्जबाग दिखाएं है, झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर ली। 2027 में वहां की जनता इन्हें जवाब देगी।
*हंसी पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब*

मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कान पर विपक्ष के नेताओं द्वारा सवाल उठाये जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, या तो वो धरने पर बैठ जाते है या फिर इस प्रकार की बाते करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है, इसलिए मेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

जापान की कई कंपनियां करना चाह रही इनवेस्ट

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जापान दौरे के वक्त कई कंपनियों ने हरियाणा आने की इच्छा जाहिर की है। महाभारत का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्बरीक को केवल सुदर्शन नजर आ रहा था, वैसे ही जापान में केवल और केवल मोदी—मोदी ही लोग कह रहे थे। जिस भी व्यक्ति से वहां बात हुई या जो भी उनसे मिला, उन्होंने पीएम श्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन के इस दौरे में 5 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू साइन हुए है।

धनतेरस पर खुलेगी तहसील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की तहसील धनतेरस के दिन भी खुलेगी। बकायदा वहां संबंधित कर्मचारी और अधिकारी रहेंगे तथा लोगों की रजिस्ट्री भी करेंगे।

 

किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार

 

दिवंगत आईपीएस श्री वाई पूर्णकुमार और एएसआई श्री संदीप से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोनों ही घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है। एक घटना की जांच चंडीगढ़ पुलिस और दूसरे की हरियाणा पुलिस कर रही है। किसी भी परिवार के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी। मामले की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी जरूर होगा।

 

इस दौरान मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा, डीजीपी श्री ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता,सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Thursday, October 16, 2025

October 16, 2025

चंडीगढ़ स्थित घर से करोड़ों का कैश बरामद, बैग अटैची में भरे थे नोट, लग्जरी गाड़ियां और 15 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद।

चंडीगढ़ स्थित घर से करोड़ों का कैश बरामद, बैग अटैची में भरे थे नोट, लग्जरी गाड़ियां और 15 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद।
#haryanabulletinnews #Haryana #toptrending #topfollowers
October 16, 2025

वुड स्टॉक स्कूल में जिला स्तरीय प्राथमिक क्रीडा व संस्कृति कार्यक्रम का प्रारंभ

वुड स्टॉक स्कूल में जिला स्तरीय प्राथमिक क्रीडा व संस्कृति कार्यक्रम का प्रारंभ
जींद : तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्राथमिक क्रीडा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में हुआ शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण  बाला, वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री नरेंद्र नाथ शर्मा, प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम तथा एईईओ  अमित कुमार ने किया। प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम ने आए हुए सभी अतिथियों,निर्णायक मंडल,टीम इंचार्ज व बच्चों का स्वागत किया व जीत की शुभकामनाएं दी। उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण बाला ने भी आज हुए मुकाबलों में सभी लड़कियों को अपना शतप्रतिशत खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया व खेल में हार जीत को महत्वपूर्ण न मानकर खेलों में भाग लेना महत्वपूर्ण बताया।  इन खेलों के नोडल अधिकारी जोगेंद्र गिल व गौरव आशरी ने बताया कि आज पहले दिन लड़कियों के मुकाबले हुए,जिसमें कैरम में जींद ने पहला तथा नरवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में उचाना ने पहला तथा नरवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया खो- खो में उचाना ने पहला तथा सफीदों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, रस्सा- कस्सी के मुकाबले में उचाना ने पहला तथा जींद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स के मुकाबलो में 100 मीटर दौड़ में वान्या जींद ने पहला तथा भूमि नरवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में वान्या जींद ने पहला तथा अवनी नरवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में दीपा नैन ने पहला तथा जानवी जींद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,गोला फेंक में अवनी नरवाना ने पहला तथा आरूषि उचाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद प्रतियोगिता में अवनी नरवाना ने पहला तथा निधि जींद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,ऊंची कूद में सानवी नरवाना ने पहला तथा मानसी जुलाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योग की प्रतियोगिता में दिव्या नरवाना ने पहला,निशु नरवाना ने दूसरा,खुशी जींद ने तीसरा स्थान, आन्या जींद ने चौथा, जोश्विन जींद ने पांचवां तथा यदिका नरवाना ने छठा स्थान प्राप्त कर रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सभी शारीरिक शिक्षक व प्राथमिक अध्यापक उपस्थित रहे।
October 16, 2025

*Horoscope Today 16 October 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल*

*Horoscope Today 16 October 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल*
*मेष दैनिक राशिफल*(Aries Daily Horoscope)
 आज आपको मंगल उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके व्यवसाय के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। 

*वृष दैनिक राशिफल* (Taurus Daily Horoscope)
 आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके कार्यकाल में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा और इसमें आपके सहयोगी भी सहयोग करेंगे। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी दिव्य स्थान की तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

*मिथुन दैनिक राशिफल* (Gemini Daily Horoscope)
 आज का दिन आपके लिए बहुत रचनात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज उनका मनपसंद काम करने को मिलेगा जिससे उनकी चमक साफ नजर आएगी। आज शाम तक आपको किसी खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार के सभी सदस्य इसमें आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज आपको अपने आस-पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा।

*कर्क दैनिक राशिफल* (Cancer Daily Horoscope)
 आज आप जो भी काम पूरी लगन से करेंगे उसका फल आपको सही समय पर मिलेगा, आपके अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर में आज माहौल आपके विचारों के अनुसार ही बनेगा। इसमें आपके साथी कर्मचारी भी हाथ बढ़ाएंगे। आज रात आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।

*सिंह दैनिक राशिफल* (Leo Daily Horoscope)
 आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। आज धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके वरिष्ठ आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे लेकिन चिंता न करें, वे सफल नहीं होंगे, यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

*कन्या दैनिक राशिफल* (Virgo Daily Horoscope)
 वाणी की मधुरता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में मान-सम्मान मिल रहा है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।

*तुला दैनिक राशिफल* (Libra Daily Horoscope)
 आज आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मसले सुलझ सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट पर नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। जमीन, परिवार और आस-पास के लोगों से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन परेशान न हों। शाम तक सारे शत्रु शांत हो जाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

*वृश्चिक दैनिक राशिफल* (Scorpio Daily Horoscope)
 आज आपके व्यवसाय में कोई नई योजना आएगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही मजबूत रहेगा। पूरे दिन लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसमें आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज धन लाभ होने की प्रबल उम्मीद है। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिल सकता है।

*धनु दैनिक राशिफल* (Sagittarius Daily Horoscope)
 आज आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको कोई सुनहरा मौका मिलेगा, लेकिन उसे पहचानना आपके हाथ में है। व्यापार के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो उसमें कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको अपने पिता के समर्थन की आवश्यकता पड़ेगी।

*मकर दैनिक राशिफल* (Capricorn Daily Horoscope)
 आज का दिन आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। अगर आपने पार्टनरशिप में व्यापार किया है तो आज उसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आज आपको संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना होगा। कई तरह के काम आपके हाथ में आने से आज फायदा भी कुछ ज्यादा ही होगा। आपके पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आपके पास समय उत्तम है। आज शाम के समय अपने पड़ोसी से विवाद न करें।

*कुंभ दैनिक राशिफल* (Aquarius Daily Horoscope)
 आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है इसलिए सावधान रहें और खानपान में लापरवाही न करें। आज जल्दबाजी में आपकी नौकरी और व्यापार में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सोच समझकर ही सारे काम करें। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। लव लाइफ में सुधार आएगा।

*मीन दैनिक राशिफल* (Pisces Daily Horoscope) 
 आज के दिन आपको अपने व्यापार में वह सब कुछ मिल सकता है, जिसकी आपको अब तक कमी रही है। व्यापार में आज यदि कोई जोखिम उठाना पड़े तो लें, परिणाम आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन अपने मधुर व्यवहार से उन्हें सुधारना होगा, अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन बेहतर होगा, आज छात्रों को अपने शिक्षकों से उनकी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा।

Wednesday, October 15, 2025

October 15, 2025

हरियाणा का भू-मित्र चैटबॉट सरकारी सेवाओं को आपकी फ़िंगरटिप्स पर लाता है - डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा का भू-मित्र चैटबॉट सरकारी सेवाओं को आपकी फ़िंगरटिप्स पर लाता है -  डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़ - भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट के लॉन्च होने से हरियाणा के राजस्व विभाग की सेवाओं के लिए लंबी कतारों और जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं के दिन तेज़ी से खत्म हो रहे हैं। यह नवोन्मेषी डिजिटल-सहायक नागरिकों के सरकार के साथ संवाद करने के तरीके को मौलिक रूप से बदल रहा है, जिससे किसी भी मोबाइल फ़ोन से प्रमुख सेवाएँ तुरंत उपलब्ध हो रही हैं।
हरियाणा के राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने भू-मित्र को सरल, पारदर्शी और सुलभ शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह चैटबॉट सरकारी सेवाओं को उनकी फ़िंगरटिप्स पर लाकर लोगों को सशक्त बनाता है। व्हाट्सएप पर बस कुछ ही टैप से, कोई भी कभी भी, कहीं भी जानकारी प्राप्त कर सकता है, शिकायत दर्ज कर सकता है या आवेदन की स्थिति देख सकता है।
डॉ मिश्रा ने बताया कि भू-मित्र चैटबॉट पाँच प्राथमिक सेवाएँ प्रदान करता है , इनमें  राजस्व सेवाएँ, सीमांकन सेवाएँ, शिकायत दर्ज करें, शिकायत की स्थिति जानें, और जन सूचना तक पहुँच शामिल हैं। यह प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करती है, जिससे सभी नागरिकों के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूलता सुनिश्चित होती है। भू-मित्र चैटबॉट का नंबर 9593300009 है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिन्होंने इस पहल का शुभारंभ किया था , ने भी ज़ोर देकर कहा था कि भू-मित्र हरियाणा की नागरिक-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रणाली लोगों को शीघ्रता से और सीधे सेवाएँ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे बिचौलियों की आवश्यकता प्रभावी रूप से समाप्त हो जाती है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि चैटबॉट की एक प्रमुख विशेषता इसका स्वचालित संचार है। सभी अपडेट और प्रतिक्रियाएँ व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से सीधे नागरिकों के साथ साझा की जाती हैं, जिससे बार-बार कार्यालय जाने या फ़ॉलो-अप कॉल करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह समयबद्ध, कागज़ रहित और पारदर्शी सेवा वितरण की गारंटी देता है  जो राज्य के डिजिटल-हरियाणा के दृष्टिकोण का प्रमाण है।
उन्होंने प्रदेश के लोगों को इस चैटबॉट को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि डिजिटल शासन की सच्ची सफलता सक्रिय जनभागीदारी पर निर्भर करती है। भू-मित्र चैटबॉट शासन को हर घर के करीब लाकर मुख्यमंत्री के "डिजिटल हरियाणा, सशक्त नागरिक" के लक्ष्य को साकार करने में मदद कर रहा है।
October 15, 2025

पहला कदम फाउंडेशन ने मनाया ग्लोबल हेंड वाशिंग डे ; साबुन और पानी से हाथ धोने का बताया सही तरीका : राजेश वशिष्ठ

पहला कदम फाउंडेशन ने मनाया ग्लोबल हेंड वाशिंग डे
साबुन और पानी से हाथ धोने का बताया सही तरीका : राजेश वशिष्ठ
जींद : हाथ धोना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि जो लोग हमसे जुड़े हुए हैं, उनके स्वास्थ्य के लिए भी एक अच्छी आदत है। हाथ धोना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसकी जानकारी हमें कोरोना महामारी के दौरान हो चुकी है। ये शब्द आज पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने ग्लोबल हेंड वाशिंग डे पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि सही तरीके से हाथों को धोकर बैक्टीरियल इंफेक्शन, डायरिया, निमोनिया, टाइफाइड जैसी कई संंक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। हाथ धोना हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, इसके बावजूद लोग सही तरीके से हाथों को धोते नहीं है और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लोगों का ध्यान हाथों को धोने के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे को मनाने की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस साल दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में 120 मिलियन से ज्यादा बच्चों ने साबुन और पानी से हाथों को धोकर साफ हाथों का महत्व बताया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हाथों को पानी से अच्छे तरीके से गीला कर लें। हाथों को पानी से गीला करने के बाद साबुन या हैंडवॉश लें और अपनी हथेलियों पर रगड़ें। हथेलियों के अलावा उंगलियों को भी रगड़ें, ताकि वह भी कीटाणु मुक्त हो जाएं। अब हाथों को पानी के नीचे ले जाकर रगड़ते हुए साफ करें।हाथों को साफ करते हुए ध्यान दें कि साबुन सही तरीके से निकल गया है या नहीं। पानी से हाथों को धोने के बाद तौलिये या टिश्यू से पोंछकर सूखा लें। इस अवसर पर बच्चों के लिए  हाथ धोने के सही तरीके पर स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गयी, बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता शपथ दिलाई व बच्चों को बताया कि अगर साबुन और पानी उपलब्ध न हो, तो कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरुर करें।इस अवसर पर सुखबीर,प्रमोद,प्रेम आदि ने भी बच्चों को प्रेरित किया ।
October 15, 2025

बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने लगातार तीसरी बार वल्र्ड कप पर जमाया अपना कब्जा

बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने लगातार तीसरी बार वल्र्ड कप पर जमाया अपना कब्जा

उज्जबेकिस्तान किक बॉक्सिंग वल्र्ड कप में रिद्धिमा कौशिक ने जीता एक गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रॉज मेडल 
जींद : बांगर के भौंगरा गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक ने उज्जबेकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर वल्र्ड कप पर अपना कब्जा जमाते हुए भारत के लिए एक गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रॉज मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम में शामिल रिद्धिमा कौशिक 25 सदस्यीय हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। जिसने सात अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक उज्जबेकिस्तान में आयोजित किक बॉक्सिंग वल्र्ड कप के फाइनल राउंड में दूसरे देशों के खिलाडिय़ों को पटकनी देते हुए भारत की धाक जमाई। भारतीय खिलाडिय़ों के कड़े मुकाबले व बेहतर प्रदर्शन के चलते इस प्रतियोगिता में भारत छठवें स्थान पर रहा हैं। समाज सेवी दादा ओमप्रकाश शर्मा भौंगरा ने कहा कि उनकी पोति रिद्धिमा कौशिक निरंतर किक बॉक्सिंग में पदक जीत कर परिवार, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही है। बेटी ने साबित कर दिया कि बेटे की तरह बेटी भी अपने परिवार का नाम रोशन कर सकती है। कभी भी उनके परिवार ने बेटा, बेटी में फर्क नहीं समझा है। हर किसी को चाहिए कि वो बेटियों को भी बेटे की तरह खेल में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करें। पिता सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि उज्जवेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित किक बॉक्सिंग वल्र्ड कप में 46 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इनमें भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 25 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। रिद्धिमा कौशिक का यह लगातार वल्र्ड कप पर तीसरा कब्जा है। इससे पहले भी रिद्धिमा कौशिक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में और दो साल पहले उज्जबेकिस्तान में आयोजित की गई वल्र्ड कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर चुकी है। उनकी बेटी किक बॉक्सिंग में एशियन गेम्स में भारत को एक नंबर स्थान पर देखना चाहती है। अब वह एशियन गेम्स जीत भारत का परचम लहराएगी। कोच संतोष थापा ने बताया कि रिद्धिमा कौशिक ने इस बार उज्जबेकिस्तान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम से कम वजन भार की लाइट कॉन्टेक्ट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड मेडल व किक लाइट प्रतियोगियों में सिल्वर मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। इसी तरह 55 किलोग्राम वजन भार से कम किक लाइट में सिल्वर व लाइट कॉन्टेक्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत इस प्रतियोगिता में छठवें स्थान पर रहा। वल्र्ड कप में मेडल जीतने के बाद रिद्धिमा कौशिक अब एशियन गेम्स जीतने के लिए पसीना बहाएगी।
October 15, 2025

जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता कल वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल अशरफगढ़ में।

जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता कल वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल अशरफगढ़ में।
जींद: जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल अशरफगढ़ में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर नरेन्द्र नाथ शर्मा के मार्गदर्शन में निदेशक आशुतोष शर्मा व प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम ने सभी खेल मैदानों का जायजा लिया व कर्मचारियों को हर कार्य को आज ही पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ इन खेलों के नोडल अधिकारी जोगेंद्र गिल व गौरव आशरी उपस्थिक रहे। श्री शर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने खेलों को जीवन का अहम हिस्सा मानते हुए बताया कि उनके विद्यालय में खेलों को अन्य विषयों की तरह अनिवार्य माना गया है। उन्होंने आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Tuesday, October 14, 2025

October 14, 2025

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालो पर जींद पुलिस कि पैनी नजर

जनहित में जारी...सभी के लिए जरूरी सूचना

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालो पर जींद पुलिस कि पैनी नजर
 फॉरवर्ड करने वाला भी दोषी, ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार
जींद : जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह  ने  स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया अब अपराध का मंच नहीं बनने दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, भड़काऊ व झूठी पोस्ट फैलाने वाले और समाज में जहर घोलने वाले तत्वों को जींद पुलिस अब किसी भी हाल में नहीं बख्शेगी। पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि जींद पुलिस की साइबर निगरानी टीम 24x7 सक्रिय है और हर प्लेटफॉर्म—व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब समेत हर माध्यम पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति नफरत, अफवाह, दहशत या वैमनस्य फैलाने का प्रयास करेगा, तो आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत सीधे गिरफ्तारी होगी।
 🚨जींद पुलिस की  एडवाइजरी 🚨

1. फर्जी खबरें, एडिटेड वीडियो, नफरत भरे मैसेज – शेयर करना सीधा अपराध।
2. “फॉरवर्डेड” कहकर पल्ला झाड़ना अब नहीं चलेगा – कानून पकड़ कर ले जाएगा।
3. ग्रुप एडमिन जिम्मेदार – चुप्पी भी अपराध मानी जाएगी।
4. धर्म, जाति या राजनीति पर उकसाने वाली पोस्ट – देशद्रोह की श्रेणी में आ सकती हैं।
5. फेक आईडी, वीपीएन या छद्म नाम – पुलिस तकनीक से हर अपराधी को ढूंढ़ निकालेगी।
जींद पुलिस का स्पष्ट संदेश
 6. अब कोई बहाना, पहचान या रसूख अपराधियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचा सकेगा। चाहे छात्र हो या प्रोफेशनल, नेता हो या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – कानून सब पर बराबर लागू होगा।