Breaking

Thursday, May 21, 2020

कुरुक्षेत्र में 70 कोरोना योद्धा कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हटाए जाने पर दे रहे थे धरना

(अरुण) जिन कोरोना योद्धा को कल तक प्रदेश सरकार यहां तक की केंद्र सरकार फूल बरसा कर सम्मानित कर रही थी, आज उन्हीं कोरोना योद्धा को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उनका सिर्फ कसूर यह था कि वह पिछले कई दिनों से अपने हक को लेकर सड़कों पर बैठे हुए थे और अपनी लड़ाई शांतिपूर्वक ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़ रहे थे।

प्रदेश की और केंद्र की सरकार ने भी बड़े-बड़े दावे किए थे कि कोविड-19 को भी नौकरी से नहीं हटाया जाएगा मगर यहां तो धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक ही झटके में इन 70 सफाई कर्मचारियों को एक ही कलम से हटा दिया गया और छिन गया इनके रोजी रोटी का निवाला

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को आज कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ साथ जननायक जनता पार्टी के थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके योगेश शर्मा और आम आदमी पार्टी के थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सुमित हिंदुस्तानी सहित तमाम नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूरे विश्व में विख्यात ब्रह्मसरोवर पर यह साफ सफाई का कार्य करते थे। सफाई कर्मचारी जो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज इनका धरना प्रदर्शन उग्र हो गया और कुरुक्षेत्र पुलिस को इन्हें पकड़कर एक विशेष बस द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थाने में ले जाया गया।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने हटाए गए सफाई कर्मचारियों में से 30 सफाई कर्मचारियों को रख भी लिया था। मगर यह पिछले कई दिनों से अपनी और अन्य मांगों पर अडिग थे उसी को देखते हुए यह सफाई चरण कर्मचारी पिछले कई दिनों से कोविड-19 का उल्लंघन कर रहे थे आज इनको कुरुक्षेत्र पुलिस ने बसों में पकड़कर ले गए हैं और इनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के आदेश भी दे दिए हैं।

डीएसपी अजय राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से हटाए गए 70 कर्मचारी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया है।

No comments:

Post a Comment