Breaking

Wednesday, May 13, 2020

33 मिनट की स्पीच में 28 बार आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग, भारत की जीडीपी का 10 फीसदी दिया उद्योग को स्पेशल पैकेज - नरेंद्र मोदी

33 मिनट की स्पीच में 28 बार आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग, भारत की जीडीपी का 10 फीसदी दिया उद्योग को स्पेशल पैकेज - नरेंद्र मोदी

मनवीर- देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई और भी बड़ी बातें कही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है। हमें न सिर्फ लोकल प्रॉडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये संकट इतना बड़ा है कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं। लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही रास्ता है। 
आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी, जो आर्थिक घोषणाएं की थी, और आज जिस आर्थिक पैकेट का ऐलान हो रहा है तो उसे जोड़ दें तो करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। यह भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 प्रतिशत का है। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्म निर्भर अभियान को एक नई गति देगा। 
ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है,जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक, उस किसान के लिए है जो हर स्थिति और हर मौसम में दिन रात परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है जो इमादारी से टैक्स देता है। आर्थिक पैकेज में अनेक प्रावधान किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment