Breaking

Saturday, May 16, 2020

अनिल विज का राहुल गांधी पर कटाक्ष लॉकडाउन खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी के ही कई मुख्यमंत्री जल्दबाजी कर रहे हैं

(मनोज)अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज (Home Minister Anil Vij) ने राहुल गांधी की प्रेसवार्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी पार्टी कांग्रेस (Congress) के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सोच में ही अंतर है। विज ने कहा कि लॉकडाउन खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी के ही कई मुख्यमंत्री (Chief Minister) जल्दबाजी कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार( central government) हालात का जायजा लेकर इसमें ढील दे रही है। वहीं श्रमिकों के खातों में सीधे पैसे डालने के बयान पर विज ने कहा कांग्रेस की सोच ने देश को बर्बाद कर दिया है। गृहमंत्री विज राहुल गांधी के कोरोना पैकेज पर सवाल उठाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पचास से अधिक साल तक देश पर राज किया। फिर क्यों नहीं कांग्रेस देश के मजदूरों के हालात बदल पाई। विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही मजदूरों के खाते में कुछ पैसे डाल कर उनके कल्याण का श्रेय लेती रही। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों की हालत सुधारने के लिए बुनियादी ढांचे को बदल रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस की यही सोच देश के लिए घातक है। इस सोच ने भारत को कभी आत्मनिर्भर नहीं बनने दिया। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आत्मनिर्भर हिन्दुस्तानी बनाने की बात की है। 

इसके दो रास्ते हैं 

विज ने उदाहरण दे कर बताया की इसके दो रास्ते हैं, पहला यह की जब किसी को भूख लगे उसे थोड़ी सी रोटी दे दो , तीन चार दिन बाद फिर उसे भूख लगे तो उसे फिर रोटी दे दो , और दूसरा यह की लोगों को आत्मनिर्भर बना दो, ताकि लोग सम्मान के साथ रोटी कमा कर खा सकें।विज ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा पहला रास्ता अपनाया है और नरेंद्र मोदी दूसरे रास्ते पर काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment