Breaking

Sunday, May 10, 2020

जींद के रानीतालाब में गाँव कैरखेड़ी के देवेन्द्र डूबने से मौत

जीन्द: शहर के रानी तालाब में आज सुबह लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। बाद मे उक्त व्यक्ति की पहचान कैरखेड़ी गावं के देवेंद्र के तौर पर हुई | मृतक देवेंद्र (30) पुत्र जयपाल है, जो कैरखेड़ी गावं का रहने वाला है। पिता जयपाल ने पुत्र देवेंद्र के रूप में पहचान की।
मृतक के चचरे भाई विकास ने बताया कि देवेंद्र फरीदाबाद स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय YMCA में क्लर्क की नौकरी करता था। लॉक डाउन के बाद घर पर ही था। शनिवार सुबह करीब 9-10 बजे घर से अहिरका गावं जाने की कहकर निकला था। अंतिम बार किसी परिचित ने उसे किसी के साथ बाइक पर करीब 11 बजे अपोलो रोड पर देखा था।
विकास ने बताया कि कल से उसकी तलाश की जा रही थी। सदर थाना जींद और पटियाला चौक चौकी में भी लापता होने की सूचना दी गई थी। मृतक अपने पीछे 7 साल का पुत्र व पत्नी छोड़ गया है। मौत के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जरुर पढ़े- चीन को छोड़ो - हरियाणा आओ, 60 अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियां हरियाणा मे निवेश की इच्छुक-मनोहर लाल HaryanaBulletinNews

No comments:

Post a Comment