Breaking

Thursday, June 4, 2020

देश के सर्वाधिक 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में रेवाड़ी के डीसी यशेन्द्र सिंह शामिल

ग्रामीण स्वच्छता अवार्ड 2019 के बाद रेवाड़ी को एक बार फिर मिली रास्ट्रीय स्तर पर पहचान 

रेवाड़ी (पंकज कुमार), 3 जून। डीसी यशेन्द्र सिंह को अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच ,गंभीरता और व्यवहार कुशलता, जवाबदेह कार्यशैली जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे 2020 में देश के सर्वाधिक 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। हरियाणा कैडर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशेन्द्र सिंह की पहचान फैसला लेने की त्वरित क्षमता, शानदार गवर्नेंस और जवाबदेह कार्यशैली के ब्यूरोक्रेट के तौर पर होती है। यशेन्द्र सिंह वर्तमान में उपायुक्त रेवाड़ी के पदभार के अलावा निदेशक, कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे हैं।  

प्रबुद्घजनों की राय से मिला विशिष्ट स्थान 

फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर सर्वप्रथम देश भर के 724 जिले के सभी डीएम/डीसी को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 केटेगरी में बांटा। इसमें राज्य, जिले की जनसख्यां, क्षेत्रफल, और विकास आदि का ध्यान रखा गया। फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्त्रोतों, प्रबुद्घ लोगों की राय, और ग्रांउड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 50 लोकप्रिय क लेक्टरों का चयन किया गया जो अपनी उत्कृष्टïता के कारण, विशिष्टï स्थान रखते हैं। इस सर्वे में राज्य के वरिष्ठï ब्यूरोक्रेट्ïस, जनप्रतिनिधियों , पत्रकारों व समाज के अन्य प्रबुद्घजनों की राय शामिल की गई। 

दस तय मानदंडों पर उतरे खरे 

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे शानदार गवर्नेस, दूरदर्शिता, जवाबदेह, गंभीरता, उत्कृष्टï सोच, व्यवहार कुशलता और त्वरित फैसला लेने की क्षमता आदि दस मानदंडों पर किया गया। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट सर्वे के विभिन्न केटेगरी में प्रमुख स्थान पर आए 50 लोकप्रिय जिलाअधिकारियों की सूची में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेन्द्र सिंह का चयन किया गया। जिससे जिला रेवाड़ी को राष्ट्रिय  स्तर पर पहचान मिली है। पिछले वर्ष डीसी यशेन्द्र सिंह की कार्यशैली की बदौलत रेवाड़ी जिला को राष्ट्रिय स्तर पर ग्रामीण स्वच्छता अवार्ड-2019 मिला था।  

रेवाड़ी के विकास में सभी के सहयोग का आहवान  

डीसी यशेन्द्र सिंह ने देश के 50 सर्वाधिक लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में शामिल होने पर कार्यालय में बधाई देेने पंहुचे अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों को बड़ी ही विनम्रता से कहा कि उनके लिए जिले का विकास सर्वोपरि है और सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पा रहा है। सूची में शामिल होने का श्रेय पूरे जिलावासियों को देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए पूरी ताकत लगा दें। सरकार की विकास परियोजनाओं और जनहितैषी नीतियों के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करते रहें, जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।  

No comments:

Post a Comment