Breaking

Monday, June 8, 2020

खेल प्रांगणों में व्यक्तिगत फिटनेस के उपर ज्यादा काम करने रखे फोकस - संदीप सिंह

चण्डीगढ़, 8 जून- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा है कि अनलॉक-1 में सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ खेल स्टेडियम को खोलने की इजाजत दी है, इस दौरान खेल प्रांगणों में व्यक्तिगत फिटनेस के उपर ज्यादा काम करने पर फोकस किया जाएगा और सोशल डिस्टैंसिंग की पूरी तरह से पालना की जायेगी।
        खेल मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार कुछ शर्तों के साथ खेल प्रांगणों को खोला गया है और खिलाडिय़ों के लिए खेलों के अभ्यास की शुरुआत की गई है। इस दौरान यह प्रयास किया जाएगा कि सभी खिलाड़ी फिजिकल फिटनेस पर अपना फोकस रखे। विश्व स्तर पर भी अभी ओलम्पिक को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अब खिलाडिय़ों के मानसिक और शारीरिक विकास पर ज्यादा बल दिया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि व्यक्तिगत खेलों के खिलाड़ी ज्यादा अभ्यास करे।
        खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण खेलों पर जो प्रभाव पड़ा है, उससे निश्चित ही खेल विशेषज्ञों को खेलों के बारे में विचार करने की जरुरत है, क्योंकि वर्तमान समय में दर्शकों पर भी प्रतिबंध है और पूरे विश्व में इस पर भी चर्चा की जा रही है कि व्यक्तिगत खेलों और टीम खेलों में खिलाडिय़ों कम करके टीमों को तैयार किया जाए।
        खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ी और प्रशिक्षक फिर से अपने-अपने गेम में पूरी तन्मयता के साथ जुट गए हंै और पिछले दिनों में जो नुकसान हुआ है, उसको कवर करने के सभी प्रयास किये जायेंगे। हरियाणा के खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। अब भी खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ अभ्यास करेंगे और परिस्थितियां ठीक होने के बाद फिर से मैडल जीतकर हरियाणा प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।
        उन्होने कहा कि अब सरकार के आदेशानुसार धार्मिक स्थलों को सोशल डिस्टैंस एडवाईजरी के अनुसार खोला गया है और अब लोगों को और भी अधिक सतर्क होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उनको कुरुक्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है। इस जिम्मेवारी को निभाते हुए कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में किसी को भी राशन, भोजन की दिक्कत नहीं आने दी गई, किसी ने भी उनके मोबाईल पर फोन किया तो उसकी मदद की गई। इन चारों हल्कों के लोगों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क में रहे।
        खेल मंत्री संदीप सिंह आज मानव संसाधन मंत्रालय और राज्य सरकार कीे कोविड-19 की गाईडलाईंस के अनुसार धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद कुरुक्षेत्र के अनेक धर्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

No comments:

Post a Comment