Breaking

Thursday, July 30, 2020

सावधान! पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को ऐसे लग रहा है चूना

सावधान! पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को ऐसे लग रहा है चूना


महेंद्रगढ़ : पेट्रोल पंपों पर काफी दिनों से तेल का खेल चल रहा है। यह तेल का खेल ऐसा है कि इससे ग्राहक को भी नहीं पता चलता कि उनके साथ क्या चालाकी की गई है। कुछ जानकार लोग बेशक इस चालाकी को पकड़ लें, मगर अधिकांश लोग इस चालाकी को सहज नहीं पकड़ पाते हैं। यह चालाकी ऐसी है कि ग्राहक तो अपने वाहन में तेल डलवाता है तो उसे लगता है कि उसने जो मात्रा बताई उतना तेल डल गया है, मगर यह नहीं पकड़ पाता कि उसने जो तेल डलवाया है, वह डला है या अन्य कोई तेल। तेल का यह खेल जिला के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर चल रहा है। जिसके कारण ग्राहक की जेब ढीली हो जाती है, जबकि पेट्रोल पंप संचालक की कमाई ज्यादा होती है। 

 - आप पेट्रोल पंप पर तेज डलवा रहे हैं तो एक बार यह भी जान लें कि पेट्रोप पंप का कारिंदा आपको कौन सा पेट्रोल डाल रहा है। अधिकतर पेट्रोप पंप पर तैनात कारिंदे आपको साधारण तेल की बजाए एक्सट्रा प्रीमियम तेल डाल देते हैं। पेट्रोल पंपों पर कई दिनों से तेल का खेल चल रहा है। इस खेल में पेट्रोल पंप पर कार्यरत कारिंदे बड़ी चालाकी से आपको साधारण तेल की बजाए एक्सट्रा प्रीमियम तेल डालते हैं, जो साधारण तेल से करीब तीन रुपए महंगा होता है। हालांकि एक्सट्रा प्रीमियम तेल के बारे में कहा जाता है कि यह माइलेज ज्यादा देता है, मगर जानकार यह भी बताते हैं कि माइलेज में कोई ज्यादा फर्क नहीं आता, जबकि रेट में यह प्रति लीटर तीन रुपए महंगा हो जाता है। अगर इतने का ही साधारण तेल ज्यादा डलवा ले तो हिसाब बराबर हो जाएगा। ऐसे में पेट्रोल लेने जा रहे ग्राहकों के साथ एक प्रकार की ठगी हो रही है। एक पेट्रोल पंप संचालक से बताया कि साधारण तेल के मुकाबले एक्सट्रा प्रीमियम तेल अच्छा होता है। इससे माइलेज बढ़ती है तथा इसमें चिकनाहट ज्यादा होने के कारण इंजन भी अच्छा रहता है। 

 मांगने पर ही मिलता है साधारण तेल

 पेट्रोप पंपों पर जाकर आपने साधारण तेल डालने के बारे में कहा तो ही आपको साधारण तेल मिलेगा। अगर आपने वहां पर कहा कि 100 रुपए का तेल डाल दो तो आपको एक्सट्रा प्रीमियम डाल दिया जाएगा। बाद में अगर आपने उनको टोका तो जवाब मिलेगा कि आपने साधारण तेल डालने के बारे में कहा ही नहीं। अगर आप साधारण तेल के बारे में कहते तो वह डाल दिया जाता। जो डाला गया है वह अच्छा तेल है। महेंद्रगढ़ में तीन में से दो के पास है एक्सट्रा प्रीमियम तेल शहर में तीन पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से क हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एक भारत पेट्रोलियम व एक इंडियन आयल का पंप संचालित है। इनमें से भारत पेट्रोलियम के पास छोड़ दे तो अन्य दोनों पर एक्सट्रा प्रीमियम तेल मिलता है। जो साधारण तेल के मुकाबले तीन से चार रुपए महंगा है। Also Read - भिवानी नगर परिषद का ईओ 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार क्या है साधारण व एक्सट्रा प्रीमियम के रेट शहर में साधारण तेल हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर 78 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर मिलता है, जबकि एक्सट्रा प्रीमियम 81 रुपए 84 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर साधारण तेल 78 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर व एक्सट्रा प्रीमियम तेल 81 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोई शिकायत करेगा तब कार्रवाई की जाएगी अभी इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आयी है। कोई शिकायत करेगा तब कार्रवाई की जाएगी। उससे पहले वे इसकी जांच करवाएंगे। यदि ऐसा पाया गया तो सम्बंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष सिहाग, जिला खाद एवं आपूर्ति निरीक्षक। महेंद्रगढ़।

No comments:

Post a Comment