Breaking

Wednesday, July 22, 2020

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय में किया पौधारोपण

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय  में किया पौधारोपण 

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय  में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर राजबीर सोलंकी ने कहा की इस वर्ष  विश्वविद्यालय ने जीरो स्कोप  प्लांटेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है  जिसका अर्थ यह है कि  इस वर्ष विश्वविद्यालय में इतने पेड़ लगा दिए जाएंगे की  इसके पश्चात  ओर नए पेड़ लगाने की गुंजाइश नहीं रहेगी । उन्होंने कहा कि श्रावण  मास में पौधारोपण करना भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक है इस मास में पौधे जल्दी फलते फूलते  हैं।  हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे तभी पर्यावरण को संरक्षण की दिशा में सार्थक परिणाम सामने आ सकेंगे। विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार प्रोफेसर राजेश पुनिया ने पर्यावरण जागरूकता की आवश्यकता बताते हुए कहा कि बदलते समय के साथ एवं भावी पीढ़ियों के भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर पेड़ों की रक्षा करने की जरूरत है पर्यावरण की संभाल हर नागरिक की जिम्मेदारी है मौसम में हो रहे बदलाव का कारण पर्यावरण का प्रदूषण होना ही है।  इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल के समय सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया गया जिनमें सेवा भारती ने कोरोना काल में 900 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, कोरोना योद्धाओं पुलिस एवं सफाई कर्मियों को सुबह शाम चाय पिलाना एवं सुभाष ढीगाना द्वारा 345 यूनिट रक्तदान जैसे अन्य सेवा कार्यो  की भी प्रशंसा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से घनश्याम, आचार्य देवी दयाल, सत्यवान, सुखेंद्र ,लवली चावला ,डॉ अनुपम भाटिया,दलबीर सिंह  एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment