सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद:मनोहर लाल ने कहा- एसवाईएल नहर का निर्माण होना चाहिए, अपने हिस्से के पानी पर हरियाणा का हक
एसवाईएल पर केंद्र की मध्यस्थता में हरियाणा-पंजाब के सीएम की पहली वार्ता अमरिंदर सिंह- पंजाब का यमुना के पानी पर अधिकार था, लेकिन विभाजन के समय पानी बंटवारे के अनुसार नहीं मिला
वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवाईएल नहर के निर्माण व पानी देने की बात तो दूर, यमुना के पानी में भी हिस्सा मांग लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब का यमुना के पानी पर अधिकार था, लेकिन विभाजन के समय पानी बंटवारे के अनुसार नहीं मिला।
इस पर मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल का निर्माण और पानी की उपलब्धता दो अलग-अलग मुद्दे हैं। ये एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं। इस मामले में भ्रमित नहीं करना चाहिए। 1981 के समझौते के अनुसार पानी की वर्तमान उपलब्धता के आधार पर राज्यों को पानी का आवंटन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 15 जनवरी 2002 को दिए फैसले में भी यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि एसवाईएल नहर के निर्माण को पूरा करना है।
No comments:
Post a Comment