Breaking

Saturday, August 1, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने बोला हमला, किसानों को बर्बाद करने के लिए भाजपा जिम्मेदार

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने बोला हमला,किसानों को बर्बाद करने के लिए भाजपा जिम्मेदार

तीन नए अध्यादेश लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने कहा, कोरोना महामारी के बीच भाजपा सरकार  द्वारा किसानों को बर्बाद करने के लिए एक नया अध्याय लिखा गया है। अब किसानों की फसल मंडी में औने -पौने दामों पर बिकेंगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा।

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। कोरोना महामारी के बीच भाजपा सरकार  द्वारा किसानों को बर्बाद करने के लिए एक नया अध्याय लिखा गया है। केंद्र सरकार  अभी हाल ही में तीन नए अध्यादेश लेकर आई है, इससे सरकार के कुछ पसंदीदा पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट होगी और किसान अपनी फसल बेचने के लिए इन पूंजीपतियों पर निर्भर होंगे। इन कानूनों के जरिए सरकार खेती में निजी क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है जो किसानों के साथ इस सरकार का एक और षड्यंत्र है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।

No comments:

Post a Comment