Breaking

Thursday, August 13, 2020

*हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटों में होगी तेज बारिश, क्या आपका भी शहर है शामिल-*

हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटों में होगी तेज बारिश, क्या आपका भी शहर है शामिल 

हिसार : हरियाणा में मॉनसून लगातार सक्रिय है। आज गुरुवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। दोपहर को बीच में कुछ देर के लिए जरूर बारिश रूकी, लेकिन मौसम विभाग ने अब फिर अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13.08.2020 @ दोपहर 3.00 बजे जारी –अगले तीन घण्टों में अम्बाला,  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत,सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी , चरखीदादरी,महेंद्रगढ़  जिलों में व इस  के आसपास के क्षेत्रों  में  कहीं कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना।

🌧🌳कृषि मौसम विज्ञान विभाग,

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

No comments:

Post a Comment