Breaking

Monday, August 3, 2020

रक्षाबंधन:राम रहीम के लिए जेल में आईं 650 राखी, 2 साल से 20 हजार आ रही थीं

रक्षाबंधन:राम रहीम के लिए जेल में आईं 650 राखी, 2 साल से 20 हजार आ रही थीं

पहले 20 बाेरों में भरी जाती थीं, इस बार एक बाेरे में ही आ गईं


रोहतक: सुनारियां जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को इस बार रक्षाबंधन पर अनुयायियों की ओर काफी कम राखियां भेजी गई हैं। इस बार करीब 650 राखियां ही राम रहीम के लिए सुनारिया के डाकघर में आई हैं। पिछले 2 साल की बात करें तो हर साल करीब 20 हजार राखियां व ग्रीटिंग राम रहीम के पास आते थे।
इन्हें डाक विभाग अतिरिक्त स्टाफ लगा छंटाई के बाद 18-20 बोरों में भरकर ऑटो के जरिये जेल तक पहुंचाता था। इस बार एक बोरे में भरकर राखियां को बाइक से ही जेल तक पहुंचा दिया गया।
हरियाणा, जम्मू, दिल्ली व पंजाब से आई हैं राखियां
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली जम्मू समेत कई प्रदेशों से राम रहीम के पास राखी व चिट्ठी आई हैं। हर चिट्ठी पर डॉ. राम रहीम सिंह इंसा, सुनारियां जेल रोहतक लिखा है। अधिकतर स्पीड पोस्ट से भेजी गई हैं। हर चिट्‌ठी को स्कैन व सैनिटाइज कर जेल प्रशासन राम रहीम के बैरक में पहुंचाता है। राम रहीम 1-2 चिट्ठियों को पढ़कर वापस करता रहता है। कुछ चिटि्ठयों का वह जवाब भी देता है।

No comments:

Post a Comment