Breaking

Saturday, September 5, 2020

कुएं में पड़ा मिला महिला का शव, फैली सनसनी

कुएं में पड़ा मिला महिला का शव, फैली सनसनी

रोहतक : रोहतक दत्तौड गांव में शनिवार को कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। महिला की लाश कई दिन पुरानी होने के चलते पूरी तरह से सड़ गल गई। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले के अनुसार अनुसार सुबह गांव दत्तौड में अटायल मार्ग पर गांव के सरपंच सुरेंद्र कौशिक के खेत में बने कुएं में शव मिला है। मृतक ने खाकी पेंट व काली टी शर्ट पहन रखी है तथा बांए हाथ पर रुकसाना बेगम नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकालकर शिनाख्त न होने पर रोहतक पीजीआई भेज दिया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह पता चलेगी।

No comments:

Post a Comment