Breaking

Thursday, April 22, 2021

हरियाणा में दुकानें बंद करने को लेकर बड़ा फैसला, जानिये क्या होगा समय ?

हरियाणा में दुकानें बंद करने को लेकर बड़ा फैसला, जानिये क्या होगा समय ?

चंडीगढ : हरियाणा में कोरोना के संक्रमितों को आंकड़ा बढ़ता देख अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है। प्रदेश में कल शाम से 6 बजे से दुकानें बंद करने का फैसला किया गया है। इसके लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है। सभी दुकानों को कल शाम छह बजे बंद करना होगा।

बाजारों में भीड़ और कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर यह फैसला लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि अब सख्ती बढ़ेगी और कोरोना पर काबू पाया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है जिसके चलते रात की दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहता है। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस की तरफ से सख्ताई से नियम लागू किये जा रहे हैं।
बताते चले हैं कि प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। कल प्रदेश में करीब दस हजार नये केस आए थे, वहीं 45 लोगों की मौत एक दिन में हुई थी। ऐसे में अब इसी प्रकार सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है।

हरियाणा में कल से 6 बजे बन्द हो जायंगे बाजार, गैर जरूरी जगहों पर ना जमा हो भीड़, एसडीएम की परमिशन के बगैर नहीं होंगे कार्यक्रम : गृहमंत्री अनिल विज के आदेश

 

No comments:

Post a Comment