Breaking

Monday, May 3, 2021

अगले आदेशों तक स्थगित रहेंगी HPSC की सभी पूर्व निर्धारित परीक्षाएं, नौकरी चाहने वालों के लिए झटका

अगले आदेशों तक स्थगित रहेंगी HPSC की सभी पूर्व निर्धारित परीक्षाएं, नौकरी चाहने वालों के लिए झटका

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी लगातार दूसरे साल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लॉकडाउन लगाने और बसें बंद करने के बाद हरियाणा सरकार ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। अगले आदेशों तक हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

*हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी किया गया लेटर।*

बंद की गई रोडवेज और प्राइवेट बसें

हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार सुबह ही एक फैसला लिया था। मनोहर सरकार ने रोडवेज और प्राइवेट बसें भी बंद कर दी। सरकार के अगले आदेशों तक सड़कों पर बसें नहीं दौड़ेंगी। अगर सवारियां ज्यादा होती हैं और बस स्टैंड इंचार्ज कहेंगे, तभी एक-दो बस चलेगी। अन्यथा बसें बंद रहेंगी, इसलिए सरकार ने लोगों से अपील की है तो इमरजेंसी हो तो ही सफर करें। वरना घर पर रहकर लॉकडाउन में सहयोग करें।

*रविवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई थी*

हरियाणा सरकार ने रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए 7 दिन के पूर्ण बंद का ऐलान किया था। हरियाणा में सोमवार सुबह 5 बजे से 10 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा। राशन, दूध, सब्जी, कैमिस्ट शॉप आदि खुली रहेंगी। वैक्सीनेशन सेंटर चालू रहेंगे। कृषि विभाग ने मंडियों को भी इस अवधि में बंद करने का फैसला लिया है। जिसके चलते इस दौरान मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं होगी। सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को यह पाबंदियां सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग पालना नहीं करेंगे उनके चालान काटे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment