Breaking

Saturday, May 1, 2021

हरियाणा में कोरोना को लेकर खुद फील्ड में उतरेगी सरकार, देखिये कौनसे जिले मं होंगे मंत्री ?

हरियाणा में कोरोना को लेकर खुद फील्ड में उतरेगी सरकार, देखिये कौनसे जिले मं होंगे मंत्री ?

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब सरकार फील्ड में उतरने को तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत सभी मंत्री भी अब फील्ड में उतरेंगे और कोविड के लिए मॉनिटरिंग करेंगे।
हरियाणा सरकार की तरफ से आज अलग अलग जिलों में समन्वय और निगरानी कमेटी में ड्यूटी लगाई गई है। हरियाणा की पॉलिटिकल ब्रांच की तऱफ से ये आदेश जारी किये गए हैं।
 हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब सरकार फील्ड में उतरने को तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत सभी सभी मंत्री भी अब फील्ड में उतरेंगे और कोविड 19 के लिए मॉनिटरिंग करेंगे। हरियाणा सरकार की तरफ से अलग अलग जिलों में समन्वय और निगरानी कमेटी में ड्यूटी लगाई गई है। हरियाणा की पॉलिटिकल ब्रांच की तऱफ से ये आदेश जारी किये गए हैं। इसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम समेत सभी मंत्री भी अलग अलग जिलों में फील्ड में उतरेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ड्यूटी जींद और सोनीपत में लगाई गई है। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की ड्यूटी पंचकूला में लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ड्यूटी अंबाला और पानीपत में लगाई गई है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल की ड्यूटी करनाल और यमुनागनर में लगाई गई है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की ड्यूटी फरीदाबाद में लगाई गई है। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की ड्यूटी फतेहाबाद और सिरसा में लगाई गई है। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल की ड्यूटी भिवानी और चरखी दादरी में लगाई है। मंत्री बनवारी लाल की ड्यूटी रेवाड़ी और झज्जर में लगाई गई है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की ड्यूटी हिसार में लगाई गई है। मंत्री ओमप्रकाश यादव की ड्यूटी महेंद्रगढ और नूंह में लगाई है। मंत्री कमलेश ढांडा की ड्यूटी कैथल में, मंत्री अनूप धानक की ड्यूटी पलवल में और खेल मंत्री संदीप सिंह की ड्यूटी कुरुक्षेत्र और रोहतक में लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment