Breaking

Sunday, May 9, 2021

हरियाणा की कोविड जेल से 13 कैदी फरार, देखिये फोटो और नाम की लिस्ट

हरियाणा की कोविड जेल से 13 कैदी फरार, देखिये फोटो और नाम की लिस्ट

हरियाणा के रेवाड़ी में कोविड जेल से 13 कैदी फरार हो गए हैं। इन सभी आरोपियों को संगीन धाराओं के चलते जेल में बंद किया गया था। 13 कैदियों के अचानक फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक कोविड जेल से 13 कैदी फरार हुए हैं। आरोपियों ने ग्रिल काटी है उसके बाद चदरो से रस्सी बनाकर दीवार फांदी है। सभी 13 कैदियों की पुलिस विभाग ने तस्वीरें और नाम सांझा किये हैं।
जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।
रविवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए तथा चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलाभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment