Breaking

Tuesday, May 11, 2021

किसान आंदोलन में युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, पिता ने दिया ये स्टेटमेंट

किसान आंदोलन में युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, पिता ने दिया ये स्टेटमेंट

बहादुरगढ़ : हरियाणा में टिकरी बॉर्डर पर युवती के साथ कथित तौर पर हुए दुष्कर्म को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा और पीड़िता के पिता ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें पिता ने कहा कि अनूप और अनिल को छोड़कर बाकी चारों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। मैंने किसी भी तरीके से उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। मैने पुलिस को जाकर आज दोबारा स्टेटमेंट दिया है कि मैने इन्हें आरोपी नहीं बनाया है।
ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीड़िता के पिता ने किसान संयुक्त मोर्चा को क्लीन चिट देते हुए पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता के पिता ने कहा- उन्होंने सिर्फ किसान सोशल आर्मी से जुड़े अनिल मलिक और अनूप चणौत पर आरोप लगाये थे। लेकिन पुलिस ने पीड़िता के पिता की मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया।
आपको बता दें कि किसान आंदोलन से जुड़ी दो महिला किसानों ने की मामले को उठाने में मदद। लेकिन पुलिस ने मददगारों के खिलाफ ही मामल दर्ज कर लिया साथ ही अनूप और अनिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गलत लोकेशन पर बता कर हरियाणा के अलग हिस्से में बेटी को लेजा रहे थे। पीड़िता के पिता ने किसान संयुक्त मोर्चा और किसान नेता योगेंद्र यादव का मामले में मदद करने पर आभार जताया है।

पिता ने कहा- आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, लेकिन निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कि जाए। किसान संयुक्त मोर्चा ने पीड़िता की जान बचाने की कोशिश की थी और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। पिता ने बताया- किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा था कि पहले एफआईआर आप करवाएं नहीं तो संयुक्त मोर्चा आरोपियों के खिलाफ शिकायत देगा।

No comments:

Post a Comment