तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल किया गंदा काम, अब उसकी छोटी बहन को भगा ले गया आरोपी
रेवाड़ी : रेवाड़ी में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और अब आरोपी उसकी छोटी बहन को भगाकर ले गया है।
रेवाड़ी के धारुहेड़ा इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान पंजाब के पातना गांव के रहने वाले मनोज कुमार के साथ हुई थी। आरोपी उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था।
महिला ने बताया कि उसके पति के साथ उसका तलाक हो चुका है। वह अपने बच्चों और छोटी बहन के साथ धारुहेड़ा में रह रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनोज के साथ हुई थी।
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ तीन साल तक गलत काम किया। वह उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी उसकी छोटी बहन को भगाकर ले गया है।
महिला ने कहा कि वह उसकी छोटी बहन, 50 हजार की नकदी और स्कूटी भी ले गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment