Breaking

Thursday, July 29, 2021

हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी ने मांगी स्वेच्छिक रिटायरमेंट

हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी ने मांगी स्वेच्छिक रिटायरमेंट

अम्बाला : अम्बाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले ही उन्हें अम्बाला का आईजी नियुक्त किया गया था।
1998 बैच की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इससे पहले 2009 में अम्बाला की एसपी व 2011 में जीआरपी की एसपी रह चुकी हैं।
प्रदेश में अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने पिछले साल उन्हें एसआईटी का प्रभार सौंपा था।

इसके अलावा वे राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। भारती अरोड़ा का जन्म 1971 को हुआ था, जबकि आईपीएस बैच 1998 का है।
उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी। इससे करीब 10 साल पहले ही उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

No comments:

Post a Comment